Last Updated:
Maharashtra Budget 2026: अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में कई तरह के सवाल पैदा हो गए हैं. इनमें सबसे प्रमुख एनसीपी की कमान और फडणवीस कैबिनेट में खाली हुई जगह को भरना है. अब एक और प्रश्न सामने आ गया है – इस बार महाराष्ट्र का बजट कौन पेश करेगा.
Maharashtra Budget 2026: अजित पवार के पास महाराष्ट्र का वित्त विभाग भी था. उनके असामयिक निधन से अब बजट को लेकर संशय बढ़ गया है. (फाइल फोटो/PTI) Maharashtra Budget 2026: महाराष्ट्र के साथ ही देश की राजनीति के लिए 28 जनवरी का दिन काफी मनहूसियत वाला रहा. महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती प्लेन क्रैश में निधन हो गया. इससे सियासत के गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. किसी को यकीन नहीं हुआ कि कल का मुस्कुराता हुआ इंसान अब इस दुनिया में नहीं रहा. अजित पवार अपने समर्थकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय थे. दादा यानी बड़ा भाई. वादा निभाने में वे सच में दादा थे. अब उनके निधन से कई सवाल एक साथ उठ खड़े हुए हैं. मसलन एनसीपी का अगला नेता कौन होगा? राज्य सरकार में उनकी जगह कौन लेगा? एनसीपी के विलय का अब क्या होगा? इन तमाम सवालों के बीच एक और सवाल उभर आया है कि महाराष्ट्र का अगला बजट कौन पेश करेगा, क्योंकि अजित दादा सिर्फ डिप्टी सीएम ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र का फाइनेंस डिपार्टमेंट भी उनके ही पास था.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

