International
oi-Bhavna Pandey
Sheikh Hasina daughter Saima Wazed News: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बंग्लादेश की पूर्व मुख्यमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद को अनिश्चितकालीन अवकाश पर भेज दिया है। साइमा वाजेद WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (SEARO) की क्षेत्रीय निदेशककी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
बांग्लादेश की भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) शेख हसीना की बेटी के डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में अपनी जीत हासिल करने के लिए अपनी मां के प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था और धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोगके आरोप में दो मामले दर्ज किए थे। इन मामलों के चार महीने बाद अब डब्लूएचओ ने साइमा वाजेद को अनिश्चिताकालीन अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया है।

हेल्थ पॉलिसी वॉच की एक रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कर्मचारियों को एक ईमेल के जरिए वाजेद की अनिश्चितकालीन छुट्टी के बारे में सूचनादी गई है। साइमा वाजेद की यह छुट्टी 11 जून से प्रभावी हो गई। ईमेल में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ की सहायक महानिदेशक डॉ. कैथरीना बोहेमे, संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय (एसईएआरओ) का पदभार संभालने में वाजेद की जगह लेंगी।
शेख हसीना की बेटी पर क्यों लगाया गया है जालसाजी का आरोप?
एसीसी के उप निदेशक अख्तरुल इस्लाम के अनुसार, वाजेद पर नामांकन प्रक्रिया के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता को गलत तरीके से पेश करने का भी आरोप है। यह कथित कृत्य बांग्लादेश दंड संहिता की धारा 468 और 471 के अंतर्गत आता है, जिसमें जालसाजी और जाली दस्तावेजों का उपयोग शामिल है। उन पर बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक मानद भूमिका का दावा करके अपने व्यावसायिक अनुभव के बारे में झूठी जानकारी देने का भी आरोप है, जिसे विश्वविद्यालय ने स्पष्ट रूप से नकार दिया है।
धारा 420 के तहत भी दर्ज किया है केस?
एसीसी का आरोप है कि वाजेद ने अपनी स्थिति और प्रभाव का इस्तेमाल शुचोना फाउंडेशन के नाम पर कई बैंकों से लगभग 2.8 मिलियन डॉलर हासिल करने के लिए किया, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने पहले की थी। हालांकि इन फंडों का सटीक उपयोग अनिश्चित है, लेकिन आरोपों में धोखाधड़ी के लिए दंड संहिता की धारा 420 और सत्ता के दुरुपयोग के लिए 1947 के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 5(2) शामिल है।
बांग्लादेश की सरकार ने डब्लूएचओ के फैसले पर क्या कहा?
मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने वाजेद को छुट्टी पर भेजने के डब्ल्यूएचओ के फैसले का स्वागत किया है। यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा, “हम धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों की चल रही जांच के बीच साइमा वाजेद को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर रखने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के कथित फैसले का स्वागत करते हैं। हम इसे जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम मानते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हम दृढ़ता से मानते हैं कि एक स्थायी समाधान आवश्यक है, जो सुश्री वाजेद को उनके पद से हटा दे, सभी संबंधित विशेषाधिकारों को रद्द कर दे और इस प्रतिष्ठित भूमिका और समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की विश्वसनीयता को बहाल करे।”
-

राधिका बनना चाहती थी ‘एल्विश यादव’, पिता ने खर्च किए 2.5 करोड़, फिर क्यों बेटी को मारने के लिए उठाई बंदूक?
-

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पिता ने क्यों जान से मारा? इस नए एंगल ने सबको चौंकाया, गाने का Video बना वजह?
-

PM Kisan Nidhi 20th Installment Date: कब आएगी पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त? तारीख को लेकर ये है अपडेट
-

Churu Jaguar Jet Crash: कौन थे वो दो पायलट, जिनकी जगुआर क्रैश में मौत, कहां के थे निवासी, एक गलती से शहीद
-

BJP President: कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? RSS ने तय किए मानदंड, आसान नहीं होगा चयन
-

Radhika Yadav: ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग, क्या ये है राधिका यादव की हत्या का कारण? पुलिस ने बताया सच
-

ऋषिराज सिंह देवड़ा की अंतिम उड़ान: शादी की तैयारी कर रहे थे माता-पिता, बेटा चूरू फाइटर जेट क्रैश में शहीद
-

Humaira Asghar Ali: 6 महीने पहले ही मर गई थीं 32 साल की हुमैरा असगर अली, मिली कीड़े लगी लाश, हुई रहस्यमयी मौत?
-

‘नेताओं को 75 की उम्र में हो जाना चाहिए रिटायर’, मोहन भागवत की नसीहत पर राजनीति गरम, विपक्ष ने PM पर ली चुटकी
-

‘मेरे सपने में आई और अपनी आखिरी इच्छा’, यूट्यूबर का शेफाली जरीवाला पर बड़ा दावा
-

Severe Rainfall Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए कहां-कहां जारी हुआ Red Alert?
-

‘500 फीट नीचे गए तो नहीं बच सकते’, Jaguar Crash में शहीद लोकेंद्र के भाई ने बताई चूक की जड़, 9 नंबर बना अनलकी

