India
oi-Bhavna Pandey
India-Pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (Ceasefire) हो चुका है। दोनों देशों के डीजीएमओ (Director General of Military Operations) के बीच हुई चर्चा के बाद सीजफायर का ऐलान किया गया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात की जानकारी दी कि 10 मई (शनिवार) की दोपहर DGMO के बीच शांति के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। जिसमें तय हुआ कि 10 मई 2025 को शाम पांच बजे दोनों देशो की सेनाएं तुरंत हमले रोक देगी।
हालांकि इस समझौते संबंधी वार्ता के दौरान भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है अगर कोई “आतंकी हमला” हुआ तो उसे उसे हम युद्ध की घोषणा मानेंगे और फिर वैसा ही जवाब भारत की ओर से दिया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होता है सीजफायर और क्या होते हैं इसके नियम?

भारत और पाकिस्तान के बीच किसने करवाया सीजफायर?
बता दें भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद सीमा पर लगातार ड्रोन हमलों और गोलाबारी की जिसके कारण तनाव को बढ़ गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए मध्यस्तता की और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम (ceasefire) करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोसट के जरिए स्वयं इसकी जानकारी दी।
क्या होता सीजर फायर?
सीजफायर (Ceasefire) का मतलब होता है किसी संघर्ष या युद्ध में शामिल पक्षों के बीच एक समझौता, जिसके तहत तय समय और क्षेत्र में सभी सैन्य गतिविधियों को रोक दिया जाता है। जिसे युद्धविराम कहा जाता है। इसे एकतरफा घोषित किया जा सकता है, या संघर्ष में शामिल पक्षों के बीच बातचीत के जरिए भी किया जा सकता है।
सीजफायर में क्या होता है?
सीजफायर एक संघर्ष कर रहे दो देशों के बीच ऐसा समझौता होता है जिसमें दोनों पक्ष गोलाबारी और हवाई हमले बंद करने पर सहमत होते हैं। इसके बाद संघर्ष बंद या स्थायी रूप से रोकदेते हैं।
क्या होता हैं सीजफायर का उद्देश्य?
सीजफायर का उद्देश्य संघर्ष को रोककर शांति वार्ता की राह बनाना और अपने नागरिकों और देश को सुरक्षित करना है। सीजफायर स्थायी भी हो सकता है और कुछ घंटे और कुछ दिन का भी।
सीजफायर के नियम क्या होते हैं
सीजफायर की घोषणा होने के बाद दोनों देशों द्वारा तय की गई समय सीमा और क्षेत्र में कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी। निर्धारित समय और क्षेत्र में कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी। इसके अलावा सीमाओं पर गश्त और घुसपैठ पर सख्त पाबंदी होती है।
कौन करता है सीजफायर नियमों की निगरानी
UN या अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्था इन नियमों की निगरानी करती है। सीजफायर करने वाले देश नियमों का पालन करें, इसको लेकर सख्त रहता है।
सीजफायर उल्लंघन (Violation) क्या है?
- अगर कोई पक्ष सीजफायर का उल्लंघन करता है जैसे गोलीबारी या हवाई या किसी भी तरह का हमला करता है तो दूसरा पक्ष जवाबी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर एलओसी पर करता रहा है। सीजफायर करने वाले देश की अंतरराष्ट्रीय समुदाय निंदा करता है। सीजफायर का उल्लंघन करने वाले देश पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक या कूटनीतिक दबाव बढ़ सकता है
पाकिस्तान कब-कब कर चुका है सीजफायर उल्लंघन?
जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा (LOC) पर अब तक कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।
- 19 अक्टूबर 2023 – जम्मू का अरनिया सेक्टर: पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा की गई गोलाबारी में बीएसएफ जवान घायल हुए।फरवरी 2021 के बाद के बाद ये पहली सीजफायर उल्लंघन की घटना है।
- 11 सितंबर 2024 – जम्मू का अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारकी जिसमें बीएसएफ के जवाब घायल हुए तब भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।।
- 5 मई 2025 – जम्मू और कश्मीर के आठ सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों ने 12वीं बार सीजफायर उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
-

Nuclear Threat: न्यूक्लियर बम फटने से पहले क्या-क्या होता है? जानिए कैसे करता है काम
-

India Pakistan Tension के 18 दिन, कैसे भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, टाइमलाइन में पढ़ें पूरी कहानी
-

भारत-पाक टेंशन के बीच पंजाब में स्कूल-कॉलेज, बैंक और एयरपोर्ट क्या खुला है, क्या बंद? जानिए हर अपडेट
-

Rajasthan Shaheed: भारत-पाकिस्तान युद्ध में झुंझूनूं का इकलौता बेटा शहीद, कौन थे सुरेन्द्र कुमार मोगा?
-

जिस S-400 को तबाह करने की फर्जी फैला खबरें रहे पाक की मिसाइलें इसे छू भी नहीं सकती, कैसे करता है काम?
-

जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात के कई शहरों में अलर्ट, लाइट बंद रखने और बाहर ना निकलने के आदेश
-

Pakistan Earthquake: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप, आधी रात को हिली धरती
-

Operation Sindoor Highlights: ‘भारत ने पाक के हर हमले का दिया करारा जवाब’, जानें प्रेस ब्रीफिंग की मुख्य बातें
-

‘घबराएं नहीं, ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध’, ऑपरेशन सिंदूर के बीच इंडियन ऑयल का बयान, जानें पूरा मामला
-

Pakistan Drone Attack पर देश एकजुट, गौतम अडानी ने कहा, ‘दुनिया भारत की ताकत देख रही है’
-

Airport closed list: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, 27 एयरपोर्ट बंद, 400 फ्लाइट्स कैंसिल, हर जरूरी अपडेट
-

Pokhran: पाकिस्तान ने राजस्थान में परमाणु नगरी पोखरण व फलोदी को भी बनाया निशाना, ड्रोन से हमले की कोशिश
-

Explainer: इजरायल और अमेरिका की तरह मारता है आज का भारत, कैसे बदला जंग का तरीका
-

Fact Check: पाकिस्तान फौज का बड़ा झूठ बेनकाब, 2011 में मारे गए आतंकवादियों को बताया भारतीय सैनिक
-

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा संघर्ष तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सताने लगी ये बड़ी चिंता

