
Last Updated:
Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, और उत्तर मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना से…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- पंजाब से बिहार तक घना कोहरा छाएगा.
- दिल्ली में 15 और 16 जनवरी को बारिश संभव.
- तमिलनाडु, केरल में हल्की से मध्यम बारिश.
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में लगातार मौसम में बदलाव दिख रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है. वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 15 और 16 जनवरी को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत में बारिश लाएगा. पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. सुबह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है. IMD ने 15 और 16 जनवरी को बारिश का अनुमान लगाया है. 15 जनवरी को सुबह घने कोहरे के बाद दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम या रात में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है.
पढ़ें- Delhi Chunav: क्या कांग्रेस से नाराज हो गए कन्हैया कुमार… दिल्ली चुनाव से क्यों हो गए गायब?
पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी
IMD के अनुसरा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 16-19 जनवरी के बीच और उत्तराखंड में 15-19 जनवरी के बीच छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा, 15-16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में और 15 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बारिश की संभावना है. 15 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में छिटपुट ओलावृष्टि भी संभव है, जबकि उसी दिन मध्य प्रदेश में छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
पहाड़ से बिहार तक घना कोहरा
15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी 15 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा. इसके अलावा, 15-16 जनवरी और 17-18 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में और 16, 17 और 18 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा रहने की संभावना है. बिहार में 16 जनवरी तक और उत्तराखंड में 17 जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है. 16-20 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहेगा. साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी 15 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा.
दक्षिणी राज्यों में जारी रहेगी बारिश
दक्षिणी राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 15-16 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तथा 15-16 जनवरी को केरल और माहे में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
अगले 24 घंटे में देश का कैसा रहेगा मौसम?
अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण कर्नाटक और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की छिटपुट बारिश संभव है. आज तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. 15 जनवरी को पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, और उत्तर मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है.
New Delhi,Delhi
January 15, 2025, 06:02 IST

