Last Updated:
Water Tank Cleaning Tips: गर्मी और बारिश के मौसम में घर की छत पर रखी पानी की टंकी में धूल, मिट्टी, काई, सूखे पत्ते और छोटे-छोटे कीड़े आसानी से जमा हो जाते हैं. कई बार टंकी का पानी देखने में साफ लगता है, लेकिन उसमें गंदगी और बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं. ऐसे पानी के इस्तेमाल से संक्रमण और पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
गर्मी और बारिश के मौसम में घर की छत पर रखी पानी की टंकी में धूल, मिट्टी, काई, सूखे पत्ते और छोटे-छोटे कीड़े आसानी से जमा हो जाते हैं. कई बार टंकी का पानी देखने में साफ लगता है, लेकिन उसमें गंदगी और बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं. ऐसे पानी के इस्तेमाल से संक्रमण और पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए पानी की टंकी की समय-समय पर सफाई करना बेहद जरूरी है.
घरों में पानी साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल काफी समय से किया जाता है. फिटकरी पानी में मौजूद महीन गंदगी के कणों को नीचे बैठाने में मदद करती है. लेकिन यह पानी में मौजूद सभी बैक्टीरिया और वायरस को खत्म नहीं करती. अगर टंकी के अंदर काई, कीचड़ या गंदगी जमी है तो केवल फिटकरी डालने से पानी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता. इसलिए टंकी की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है.
पानी की टंकी की सफाई कम से कम तीन से छह महीने में एक बार जरूर करनी चाहिए. सफाई से पहले टंकी का पूरा पानी निकाल दें. इसके बाद नीचे जमा कीचड़ और मिट्टी को बाहर निकालें। टंकी की दीवारों, कोनों और तल को ब्रश से अच्छी तरह रगड़कर साफ करें. काई और चिपकी गंदगी को भी पूरी तरह हटाएं. इसके बाद टंकी को साफ पानी से दो-तीन बार धो लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
टंकी की सफाई के बाद पानी को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरत के अनुसार क्लोरीन या ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका उपयोग निर्धारित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में क्लोरीन डालना नुकसानदायक हो सकता है. क्लोरीन डालने के बाद तय समय तक पानी का इस्तेमाल न करें, ताकि वह अपना असर कर सके.
अगर टंकी का पानी पीने के लिए भी इस्तेमाल होता है तो केवल फिटकरी डालकर उसे सुरक्षित न मानें. पीने के लिए फिल्टर, उबला हुआ या वैज्ञानिक तरीके से शुद्ध किया गया पानी ही इस्तेमाल करना बेहतर है. पानी का रंग बदल जाए, बदबू आए या स्वाद अलग लगे तो उसका इस्तेमाल करने से पहले पानी की जांच करवाएं. नियमित टंकी की सफाई से पानी साफ रखने और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है.

