India
oi-Ankit Tiwari
Waqf Amendment Bill: लोकसभा में आज वक्फ बोर्ड बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी कहती है कि हम दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है वो अपना अध्यक्ष तक नहीं चुन पा रही है। इसपर बीच में ही हस्तक्षेप करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने उनपर मजाक भरे लहजे में तंज कसा और उनको 25 साल वाला आशीर्वाद दे दिया। आइए जानते हैं कि चर्चा के दौरान गृह मंत्री को क्यों दखल देना पड़ा।
सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा वक्फ बिल कोई उम्मीद लेकर नहीं आ रहा, यह सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी इस बिल का विरोध करती है और वोट पड़ेगा तो हम इसके खिलाफ वोट डालने जा रहे हैं। यह वक्फ बिल जो लाया जा रहा है ये अपने वोट बैंक को संभालने के लिए और समाज को बाटने के लिए है। जो इससे पहले फैसले लिए सरकार ने क्या उससे देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव आ गया? उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन से बड़ा मुद्दा वह जमीन है जिस पर चीन ने अपने गांव बसा लिए हैं।

BJP अपना अध्यक्ष तक नहीं चुन पा रही है: अखिलेश यादव
लोकसभा में चर्चा के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा ये जो बिल लाया जा रहा है बीजेपी में तो मुकाबला चल रहा है कि बीजेपी के अंदर मुकाबला चल रहा है कि खराब हिंदू कौन बड़ा है। ये बात मैं ऐसे नहीं कह रहा हूं। जो पार्टी ये कहती है कि हम दुनिया के सबसे बड़े पार्टी है अध्यक्ष महोदय वो अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है। बीजेपी क्या है? इसपर विपक्ष ने ‘शेम- शेम के’ नारे लगाएं।
यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: ‘कानून बनने का दोष BJP से ज्यादा नीतीश जैसे नेता पर’, प्रशांत किशोर का तंज
आप 25 साल तक सपा के अध्यक्ष बने रहो: अमित शाह
उनके इस बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश जी ने बड़े हंसते-हंसते कहा है मैं भी उनके बयान पर हंसते हुए ही जवाब दूंगा। इनकी जो पार्टी है उनमे परिवार के 5 ही आदमी में से किसी एक को अध्यक्ष चुन लिया जाता है। हमें तो करोड़ों सदस्यों में से 12-13 करोड़ सदस्यों में से किसी एक चुनना होता है इसलिए समय तो लगता है। आपके यहां तो कोई प्रक्रिया होती ही नहीं है। फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं कह रहा हूं कि जाओ आप 25 साल तक सपा के अध्यक्ष बने रहो। अमित शाह के इस बयान पर अखिलेश यादव ठहाके लगाकर हंसने लगे।
-

Waqf Bill: सदन में आज पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, सरकार क्यों करना चाह रही बदलाव? पूरा खेल यहां समझिए
-

Waqf Amendment Bill: संसद में आज पेश होगा वक्फ बिल, आखिर मुसलमान क्यों कर रहे विरोध?
-

Overriding Principle वक्फ बोर्ड को कौनसी शक्ति देता है, गोगोई ने NDA सांसदों के माथे पर सिकन देने की कोशिश की
-

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर मुस्लिम विद्वानों ने जताया कड़ा विरोध, AIMPLB समेत प्रमुख संगठनों ने क्या कहा?
-

Eid 2025: ‘ईद समारोह में शामिल होने से पुलिस ने रोका…’, अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
-

वक्फ बिल पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, क्या आसानी से पास होगा कानून? जानिए पूरा नंबर गेम
-

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में आए अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख, जानिए उन्होंने क्या कहा?
-

संसद सत्र अपडेट: लोकसभा में कल पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, कांग्रेस सांसदों को 3 दिवसीय व्हिप जारी
-

वक्फ बोर्ड बिल पर किरेन रिजिजू ने कह दी बड़ी बात, सड़कों पर पत्थर लेकर लोगों को उकसाना देश के लिए ठीक नहीं है
-

MP News: वक्फ बिल पर बवाल, मंत्री विश्वास सारंग का तंज- बिना पढ़े विरोध करना गलत, फिलिस्तीन बैनर से उन्माद
-

‘मुझे पुलिस ने जानबूझकर ईदगाह..’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
-

Uttarakhand News: 15 जगहों के नाम बदले, अखिलेश यादव बोले- अब उत्तराखंड का नाम भी यूपी-2 रख दीजिए

