Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 4 August 2026: ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे के अनुसार, 4 अगस्त 2026 वृश्चिक राशि के लिए शुभ है. बुद्धिमत्ता और सही निर्णय से बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र व व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अप्रत्याशित लाभ के द्वार खुलेंगे. जानें आज का राशिफल और उपाय.
सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 4 अगस्त 2026 का दिन अत्यंत फलदायी और महत्वपूर्ण सिद्ध होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति यह संकेत दे रही है कि आज आपकी बुद्धिमत्ता और सही समय पर लिए गए निर्णय आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे. विवेक ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है, आज आपके जीवन में चरितार्थ होती दिखेगी. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे के अनुसार, आज कोई ऐसा विशेष अवसर आपके सामने आ सकता है. जिसे सही समय पर पहचानना आपकी भावी सफलता की नींव रखेगा.
व्यापार के लिए ऐसा रहेगा दिन
कार्यक्षेत्र में आज आपका शांत स्वभाव, धैर्य और गंभीर समझदारी सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों को आकर्षित करेगी. यदि आप व्यापार से जुड़े हैं या किसी नई परियोजना की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन रणनीति बनाने के लिए बेहद शुभ है. व्यावसायिक दृष्टिकोण से बनाई गई नई योजनाएं दीर्घकालिक लाभ प्रदान करेंगी. आज आपके विवेकपूर्ण फैसलों से न केवल कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी, बल्कि व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच भी आपकी स्थिति मजबूत होगी.
आर्थिक मोर्चे पर राहत और खुशी की बात
आर्थिक मोर्चे पर भी 4 अगस्त का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए राहत और खुशी लेकर आ रहा है. धन के मामलों में आपके द्वारा पूर्व में किए गए किसी प्रयास या निवेश का सकारात्मक और संतोषजनक परिणाम प्राप्त होने की प्रबल संभावना है. अप्रत्याशित रूप से मिलने वाला यह लाभ आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूती प्रदान करेगा. ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे का मानना है कि सही दिशा में निरंतर किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता और आज वही मेहनत फल के रूप में आपके सामने आएगी.
जानें आज का भाग्यांक और उपाय
दिन की शुभता को बढ़ाने और ग्रह दोषों के निवारण के लिए ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे ने विशेष उपाय और शुभ संकेत साझा किए हैं. आज के दिन वृश्चिक राशि के लिए भाग्यांक 6 रहेगा और रॉयल बैंगनी रंग अत्यंत शुभ साबित होगा. आज का महाउपाय यह है कि प्रातःकाल स्नान के बाद भगवान शिव को बेलपत्र पर चंदन लगाकर अर्पित करें और ॐ त्र्यम्बकं यजामहे मंत्र का 11 बार भक्तिभाव से जप करें. याद रखिए सही समय पर लिया गया एक सही निर्णय आपकी वर्षों की मेहनत को सफलता में बदल सकता है.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

