India
oi-Pallavi Kumari
Jagdeep
Dhankhar
Abhay
Chautala:
देश
के
पूर्व
उपराष्ट्रपति
जगदीप
धनखड़
को
लेकर
एक
चौंकाने
वाला
खुलासा
सामने
आया
है।
हरियाणा
के
इंडियन
नेशनल
लोकदल
(इनेलो)
प्रमुख
और
धनखड़
के
करीबी
माने
जाने
वाले
अभय
सिंह
चौटाला
ने
दावा
किया
है
कि
उपराष्ट्रपति
पद
से
इस्तीफा
देने
के
बाद
से
धनखड़
काफी
परेशान
थे
और
उन्हें
सरकारी
आवास
में
रहना
ही
मुश्किल
लग
रहा
था।
अभय
चौटाला
ने
एक
हरियाणा
तक
को
दिए
इंटरव्यू
में
बताया
कि
जगदीप
धनखड़
साहब
ने
खुद
उनसे
कहा
था
कि
पद
छोड़ने
के
बाद
उन्हें
सरकारी
घर
में
घुटन
महसूस
हो
रही
है।
उन्होंने
साफ
कहा
था,
“मेरा
इस
घर
में
मन
नहीं
लगता,
यहां
रहना
मेरे
लिए
बेहद
मुश्किल
है।”
यही
वजह
रही
कि
उन्होंने
नया
ठिकाना
तलाशने
का
मन
बना
लिया।

आखिर
क्यों
सरकारी
आवास
छोड़ा
जगदीप
धनखड़
ने?
अभय
चौटाला
ने
याद
किया
कि
जब
धनखड़
ने
उनसे
रहने
की
जगह
को
लेकर
चर्चा
की,
तो
उन्होंने
उन्हें
अपने
फार्महाउस
का
ऑफर
दिया।
चौटाला
बोले
–
“मैंने
साफ
कहा
कि
आपके
स्टेटस
के
हिसाब
से
फ्लैट
में
रहना
शोभा
नहीं
देगा।
मेरे
फार्म
को
अपना
घर
मानकर
रहिए।
चाहे
छह
महीने
लगें
या
दो
साल,
जब
तक
आपका
नया
मकान
तैयार
नहीं
हो
जाता,
आप
यहीं
रहिए।”
धनखड़
ने
चौटाला
का
सुझाव
माना
और
फिर
वे
दक्षिणी
दिल्ली
के
छतरपुर
स्थित
चौटाला
परिवार
के
फार्महाउस
में
शिफ्ट
हो
गए।
अभय
चौटाला
ने
कहा
कि
धनखड़
साहब
ने
खुद
मुझसे
कहा
था
कि
उनको
उस
सरकारी
आवास
में
अब
घुटन
महसूस
हो
रही
है।
वहां
रहना,
उनके
लिए
मुश्किल
हो
गया
है।
Jagdeep Dhankhar से हमारा 40 साल पुराना रिश्ता है.जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो उन्होंने कहा कि- मैंने इस्तीफा दे दिया है,मैं यहां रहना नहीं चाहता हूं,मुझे घुटन हो रही है.तब मैंने कहा था कि-जब तक आपका आवास बन नहीं जाता,तब तक हमारे फॉर्म हाउस में रह सकते हैं.उनकी हेल्थ बिल्कुल… pic.twitter.com/r5pFuxdiic
— Haryana Tak (@haryana_tak) September 20, 2025 “>
उपराष्ट्रपति
का
पद
छोड़ना,
स्वास्थ्य
का
बहाना
या
असली
वजह
कुछ
और?
21
जुलाई
2025
को
धनखड़
ने
अचानक
इस्तीफा
देते
हुए
स्वास्थ्य
कारणों
का
हवाला
दिया
था।
लेकिन
चौटाला
के
ताजा
खुलासे
ने
इस
बहाने
पर
सवाल
खड़े
कर
दिए
हैं।
चौटाला
का
कहना
है
कि
धनखड़
पूरी
तरह
फिट
हैं।
वे
रोज
सुबह-शाम
टेबल
टेनिस
खेलते
हैं
और
दोनों
वक्त
स्विमिंग
भी
करते
हैं।
ऐसे
में
स्वास्थ्य
कारणों
को
लेकर
उनका
इस्तीफा
देना
अब
और
भी
रहस्यमयी
लगता
है।
चौटाला
परिवार
और
धनखड़
का
40
साल
पुराना
रिश्ता
अभय
चौटाला
ने
यह
भी
बताया
कि
उनका
धनखड़
परिवार
से
रिश्ता
नया
नहीं
है।
करीब
40
साल
पुराना
सामाजिक
और
पारिवारिक
नाता
उन्हें
जोड़ता
है।
चौटाला
बोले,
”ये
फार्महाउस
मेरा
नहीं
बल्कि
उनका
ही
घर
है।
धनखड़
हमारे
परिवार
के
सदस्य
हैं,
मेहमान
नहीं।”
उन्होंने
आगे
कहा
कि
धनखड़
चाहें
तो
कितने
भी
समय
तक
वहां
रह
सकते
हैं।
जगदीप
धनखड़
को
सरकारी
घर
छोड़ने
में
लगे
42
दिन
गौरतलब
है
कि
इस्तीफे
के
बाद
भी
धनखड़
42
दिन
तक
उपराष्ट्रपति
आवास
में
रहे।
1
सितंबर
2025
को
उन्होंने
आवास
खाली
किया
और
उसी
दिन
छतरपुर
फार्महाउस
में
शिफ्ट
हो
गए।
नियम
के
मुताबिक,
वे
15
महीने
तक
सरकारी
घर
में
रह
सकते
थे,
लेकिन
उनके
मुताबिक
वह
माहौल
उन्हें
बिल्कुल
रास
नहीं
आ
रहा
था।
चौटाला
बोले
–
धनखड़
करेंगे
म्यूजियम
का
उद्घाटन
अभय
चौटाला
ने
आगे
बताया
कि
धनखड़
परिवार
के
इतने
करीबी
हैं
कि
सिरसा
स्थित
चौधरी
देवीलाल
इंस्टीट्यूट
में
तैयार
किए
गए
चौटाला
म्यूजियम
का
उद्घाटन
भी
उन्हीं
से
करवाया
जाएगा।
इस
म्यूजियम
में
चौधरी
देवीलाल
और
ओपी
चौटाला
से
जुड़ी
स्मृतियां
सहेजी
गई
हैं।
25
सितंबर
को
रोहतक
में
ताऊ
देवीलाल
की
जयंती
पर
एक
बड़ी
रैली
होने
वाली
है।
इस
पर
अभी
साफ
नहीं
है
कि
धनखड़
उसमें
शिरकत
करेंगे
या
नहीं।
चौटाला
का
कहना
है
कि
वे
जल्द
ही
धनखड़
से
मिलकर
इस
पर
चर्चा
करेंगे।
धनखड़
अब
पूरी
तरह
स्वस्थ
हैं!
फिर
इस्तीफे
की
असली
वजह
क्या?
अभय
चौटाला
के
इस
बयान
ने
राजनीतिक
गलियारों
में
हलचल
मचा
दी
है।
इस्तीफे
के
पीछे
स्वास्थ्य
कारण
बताने
वाले
धनखड़
अब
पूरी
तरह
स्वस्थ
बताए
जा
रहे
हैं।
ऐसे
में
यह
चर्चा
तेज
हो
गई
है
कि
आखिर
असली
वजह
क्या
थी?
क्या
उनके
इस्तीफे
के
पीछे
कोई
दबाव
था
या
फिर
निजी
असहजता?
अभय
चौटाला
के
खुलासे
ने
साफ
कर
दिया
है
कि
इस्तीफे
के
बाद
जगदीप
धनखड़
के
सामने
सबसे
बड़ी
समस्या
उनका
रहन-सहन
था।
सरकारी
आवास
में
‘घुटन’
महसूस
करने
वाले
पूर्व
उपराष्ट्रपति
अब
चौटाला
के
फार्महाउस
में
राहत
की
जिंदगी
जी
रहे
हैं।
लेकिन
असली
सवाल
यह
है
कि
क्या
इस्तीफे
के
पीछे
यही
एक
कारण
था,
या
कहानी
में
कुछ
और
भी
छिपा
है?
-

नहीं रहे सिंगर जुबीन, सिंगापुर में हुआ भयानक हादसा, समंदर में ऐसे हो गई मौत
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 19 Sept: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ओमान
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs ओमान
-

Zubeen Garg Kids: 15 बच्चों के पिता थे जुबीन गर्ग! पत्नी गरिमा को नहीं थी खबर, जब कजली पर पड़ी थी नजर
-

Mumbai Local Train: मुंबईवासियों को रेलवे की सौगात, पीक आवर्स में इन रूट पर बढ़ेगी लोकल ट्रेन की संख्या
-

UP Weather News: गोरखपुर में हो रही भारी बारिश, जानिए यूपी के अन्य जिलों का हाल
-

मौत से 24 घंटे पहले सिंगर जुबीन ने कही थी ऐसी बात, आखिरी वीडियो ने मचाई सनसनी
-

कौन हैं बिहार की बेटी दीपिका झा? दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में जॉइंट सेक्रेटरी का चुनाव जीत रचा इतिहास
-

IND vs OMA Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-ओमान के बीच आज का मैच? बस मोबाइल में करना है एक छोटा काम
-

सिंगर जुबीन की मौत का वीडियो आया सामने, समंदर में कूदते ही हुआ ये सब, कैमरे ने कैप्चर कर ली ऐसी हरकत
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 Sept: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ओमान
-

काजोल के Kiss ने मचाया ऐसा हंगामा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, क्या कहेंगे पति अजय देवगन?
-

Surya Grahan 2025: पितृ विसर्जन पर सूर्य ग्रहण का साया, बचकर रहें ये राशिवाले, हो सकता है बड़ा नुकसान
-

Zubeen Net Worth: फेमस सिंगर जुबीन की नेटवर्थ कितनी है? सामने आया कमाई का चौंकाने वाला सच
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ओमान

