India
oi-Ankit Tiwari
Varanasi Girl News: वाराणसी से एक बेहद ही शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है जहां 23 लोगों द्वारा कथित तौर पर 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना 29 मार्च की है। 7 दिनों तक चली इस हैवानियत की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी 4 अप्रैल को घर लौटी और उसने अपनी आपबीती परिवार को बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 29 मार्च की शाम को पांडेयपुर लालपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला अचानक लापता हो गईं। जब वो वापस आईं तो अपने साथ हुई घटना को बताई तो सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए।

23 युवकों ने युवती से किया सामूहिक बलात्कार
महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि घर से लापता होने के सात दिनों के दौरान 23 लोगों ने उसे बंधक बनाकर रखा और कई बार उसके साथ बलात्कार किया। मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता 29 मार्च को एक दोस्त के घर गई थी और वापस आते समय राज विश्वकर्मा नामक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। वह उसे एक कैफे में ले गया और रात भर उसके साथ बलात्कार किया।
महिला की मां ने शिकायत में बताया है कि अगले दिन, वह सड़क पर समीर और उसके दोस्तों से मिली, जिन्होंने फिर से हाईवे के पास उसके साथ बलात्कार किया और उसे नदेसर में छोड़ दिया। 31 मार्च को, वह सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जहीर से मिली, जिन्होंने उसे नशीला पदार्थ दिया और कैफे में उसके साथ बलात्कार किया। 3 अप्रैल को वह अपनी सहेली के घर गई थी, जहां नशे की वजह से वह सो गई। शाम को उसकी मुलाकात दानिश से हुई, जो उसे एक होटल में ले गया और अपने दोस्तों सोहेल, शोएब और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है
जब वह वापस 4 अप्रैल को लौटी तो जब इस घटना के बारे में बताई तो पीड़िता की ये कहानी जानकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। इस मामले में डीसीपी ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में राज विश्वकर्मा,राज खान, सोहेल, दानिश, अनमोल, समीर, आयुष, इमरान, जैब, अमन, जहीर, साजिद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
-

Sudhir Chaudhary News: नए सफर पर पत्रकार सुधीर चौधरी, अब इस नए चैनल पर दिखेंगे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
-

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ की शुरू हुई शूटिंग, नए अंदाज में दिखेंगे राजू, घनश्याम और बाबू राव!
-

Today SRH vs GT Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का शानदार मौका?
-

CSK vs DC Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का शानदार मौका?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs दिल्ली
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है, SRH vs GT
-

‘Baby तू आया नहीं…तूने कहा था मुझे लेने आएगा’, शहीद पायलट सिद्धार्थ की मंगेतर का वीडियो आपको भी रुला देगा
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 4 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs मुंबई
-

Gold Rate Today: रामनवमी पर क्या है सोने और चांदी का भाव? 10 बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs गुजरात
-

CSK vs DC, Head to Head: चेन्नई बनाम दिल्ली का मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है, CSK vs DC

