Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Vaishno Devi Yatra News: हर साल बड़ी तादाद में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन-पूजन करते हैं. इस बार का मानसून सीजन इस पवित्र यात्रा के लिए काफी खतरों भरा रहा है. यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड की वजह से व्यापक नुकसान हुआ था.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया. (फाइल फोटो)Vaishno Devi Yatra News: माता वैष्णो देवी के लाखों-करोड़ों भक्तों के लिए इस साल लगातार अशुभ समाचार आ रहे हैं. अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में बहुत भारी बारिश की वजह से भीषण लैंडस्लाइड हुआ. वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की वजह से जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ था. तकरीबन 3 दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने में काफी दिन लगे थे, तब जाकर यात्रा फिर से शुरू हो सकी थी. अब एक बार फिर से माता वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित करना पड़ा है. इस बार भी खराब मौसम की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. वैष्णो देवी की यात्रा 5 अक्टूबर 2025 यानी रविवार से तीन दिनों तक के लिए स्थगित कर दी गई है. मौसम का मिजाज ठीक रहा तो श्रद्धालु 8 अक्टूबर से फिर से माता के दर्शन के लिए जा सकेंगे.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

