India
oi-Puja Yadav
US Embassy India: अगर आप भी अमेरिका में रह रहे हैं या जानें का प्लान कर रहे हैं तो जरा संभल कर कीजिए क्योंकि अमेरिका में वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई और सख्त चेतावनी जारी की गई है। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास और दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास दोनों ने हाल ही में स्पष्ट किया है।
नई एडवाइजरी में कहा गया है कि जो लोग वीजा की तय अवधि से अधिक समय तक अमेरिका में रुकते हैं, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है और अमेरिका में भविष्य में प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

यह चेतावनी अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों के सख्त होते माहौल में आई है, जिसमें ट्रंप प्रशासन के सख्त रुख के बाद वीजा उल्लंघन को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
US Embassy India: भारतीय दूतावास की सख्त चेतावनी
दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है, “अगर आप अमेरिका में अपनी तय सीमा से ज्यादा रुकते हैं तो आपको वापस भेजा जा सकता है। साथ ही भविष्य में आपके अमेरिका आने पर हमेशा के लिए रोक लग सकती है।”
इस चेतावनी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह नियम सभी वीजा श्रेणियों टूरिस्ट, स्टूडेंट, वर्क परमिट और अन्य अस्थायी वीजा पर लागू होता है। वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने पर आपको न सिर्फ तत्काल डिपोर्ट किया जा सकता है, बल्कि आपकी अमेरिका में भविष्य में एंट्री पर स्थायी रूप से रोक भी लग सकती है।
US Embassy India: I-94 फॉर्म, अमेरिका में रहने की वैध सीमा
अमेरिका में वीजा पर प्रवेश करते समय यात्रियों को I-94 फॉर्म दिया जाता है, जिसमें स्पष्ट रूप से यह उल्लेख होता है कि आपको कितने समय तक अमेरिका में रहने की अनुमति है। यह वैधता अवधि समाप्त होने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में रुकता है, तो वह अवैध निवासी माना जाएगा। ऐसे मामलों में यात्रियों को न केवल डिपोर्ट किया जा सकता है, बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार के अमेरिकी वीजा के लिए पात्रता भी खत्म हो सकती है।
अगर कोई व्यक्ति अपनी वीजा अवधि बढ़ाना चाहता है, तो उसे समय रहते USCIS (यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस) से संपर्क करना चाहिए। यह संस्था कानूनी रूप से अमेरिका में रहने की अवधि बढ़ाने की प्रक्रिया उपलब्ध कराती है। बिना वैध अनुमति के एक दिन की अतिरिक्त रुकावट भी बड़ी समस्या में बदल सकती है।
US Embassy India: ट्रंप प्रशासन की सख्ती का असर
इस चेतावनी के पीछे एक प्रमुख कारण डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीति भी है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। उन्होंने न केवल वीजा पॉलिसी को सख्त किया, बल्कि अवैध इमिग्रेशन को रोकने के लिए अभियान भी शुरू किया।
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में तो नियम और भी अधिक कठोर हो गए हैं। नए नियमों के अनुसार, अमेरिका में 30 दिन से अधिक रुकने वालों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
US Embassy India: अमेरिकी दूतावास ने दी कई चेतावनियाँ
हाल के हफ्तों में भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने तीन अलग-अलग पोस्ट के ज़रिए वीजा नियमों के उल्लंघन पर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। इनमें कहा गया है कि अमेरिका सरकार वीजा फ्रॉड और अवैध इमिग्रेशन रोकने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है और फ्रॉड करने वालों पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
यह ध्यान देने योग्य है कि यह चेतावनी केवल भारतीय नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका आने वाले हर देश के नागरिकों के लिए लागू है। चाहे आप स्टूडेंट वीजा, वर्क वीजा या टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका जा रहे हों – तय अवधि से ज्यादा रुकना आपकी अमेरिका यात्रा को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।
अमेरिका में वीजा शर्तों का पालन न करना अब बेहद गंभीर मामला बन चुका है। भारतीय नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि एक छोटी सी गलती अमेरिका में भविष्य की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त कर सकती है। इसलिए, यदि आप अमेरिका की यात्रा की योजना बना रहे हैं या वहां पहले से रह रहे हैं, तो अपने वीजा की शर्तों, अवधि और नियमों का कड़ाई से पालन करें अन्यथा, इसका परिणाम आपके अमेरिकी सपनों पर स्थायी विराम लग सकता है।
-

India US Trade Deal: ‘भारत की 100% टैरिफ हटाने की पेशकश’, ट्रंप के उत्साही दावे को जयशंकर ने कैसे ठंडा किया?
-

UAE पहुंचे Donald Trump को क्यों दिया गया ‘एक बूंद तेल’? जानिए क्या है पूरा मामला
-

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल के यात्रियों का सफर होगा आसान, इस महीने ही खुल जाएगा ये ट्रेन रूट
-

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?
-

कौन है फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसे पाकिस्तान, ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
-

IAS vs RAS Rajasthan: कौन हैं SDM प्रभजोत गिल, जिन्होंने जैसलमेर कलेक्टर की शिकायत की? 3 बार पास की RPSC
-

Video: ‘रात 2:30 बजे आसिम मुनीर कॉल कर बोला हमारे कई एयरबेस बर्बाद’, शहबाज शरीफ ने कबूल ही लिया सबसे बड़ा सच
-

हरियाणा का छात्र निकला पाकिस्तानी जासूस, कौन है 25 साल का देवेंद्र सिंह? कैसे PAK सेना, ISI को देता था जानकारी
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 17th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर
-

India Pakistan War: पाकिस्तान से लौटे BSF जवान की नौकरी पर संकट? जानिए क्या है नियम?
-

UAE और बांग्लादेश के बीच 1st T20I में होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड में किसका दबदबा
-

VIDEO: चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा बेटा, बोला- ‘पहले गहने लाकर दो, फिर करने दूंगा अंतिम संस्कार
-

व्योमिका सिंह पर विवादित बयान देने वाले Ram Gopal Yadav की बहू है डॉक्टर, सुंदरता में डिंपल को देती हैं चुनौती
-

‘सुप्रीम कोर्ट के अंदर ही उसने मुझे पकड़ा और फिर जो किया’, निमृत कौर अहलूवालिया का शॉकिंग खुलासा
-

‘ये अपमान बर्दाश्त नहीं’, भारतीय महिलाओं से क्यों धुलवाए गए मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट के पैर? क्यों हो रहा विवाद?

