Last Updated:
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी. जानिए इस सरकारी नौकरी के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं, क्या योग्यता चाहिए, उम्र सीमा क्या है और चयन कैसे होगा.
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ने ईपीएफओ एपीएफसी में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है
नई दिल्ली (UPSC EPFO APFC Recruitment 2026). सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग बेहतरीन मौका लेकर आया है. आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 80 पद भरे जाएंगे. किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट जो युवा सरकारी अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है.
UPSC EPFO APFC Notification: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026
UPSC EPFO APFC भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. आयोग ने आखिरी दिनों की जल्दबाजी और सर्वर की समस्या से बचने के लिए समय रहते ही फॉर्म भरने की सलाह दी है.
UPSC EPFO APFC Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास देश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- उम्र सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
UPSC EPFO APFC Jobs: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी की चयन प्रक्रिया क्या है?
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी के पदों पर चयन 2 मुख्य चरणों के आधार पर होगा:
- पेन-एंड-पेपर रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT): सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप की लिखित परीक्षा देनी होगी.
- इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री रखा गया है. यूपीएससी की इस भर्ती के लिए फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई की ब्रांच में कैश के जरिए किया जा सकता है.
यूपीएससी में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
- अगर आपने पहले से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है तो खुद को रजिस्टर करें.
- ओटीआर प्रोफाइल में लॉगिन करने के बाद ‘Latest Notifications’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- EPFO APFC Recruitment 2026 लिंक चुनें और सभी जानकारियां सही-सही भरें.
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें

