Last Updated:
UP Trade Show : यूपी में एग्री प्रोडक्ट के लिए शुरू हुए ट्रेड शो में मेरठ के एक किसान की काफी चर्चा हुई. इस किसान ने 5 एकड़ में पॉलीहाउस बनवाकर खेती शुरू की और आज हर साल करीब 29 लाख का कारोबार करते हैं. उनकी सब्जियों और फूलों की काफी डिमांड रही है.
मेरठ के किसान ने पॉलीहाउस बनाकर 29 लाख का कारोबार खड़ा किया है.
नई दिल्ली. यूपी के ट्रेड शो में इस बार मेरठ के पॉलीहाउस की धूम रही और उसे बनाने वाले किसान रवींद्र कुमार की काफी तारीफ हो रही है. इस ट्रेड शो में पॉलीहाउस में उगाई जाने वाली सब्जियों, फूल और शहद की देश और विदेश के खरीदारों में काफी डिमांड रही. इंडिया एक्सपो मार्ट में जरबेरा और गुलाब के फूल, कमल के डंठल, शिमला मिर्च, बैंगन और शहद सहित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया.
इस ट्रेड शो में सरधना तहसील के खेड़ा गांव के एक किसान रवींद्र कुमार ने बागवानी विभाग की योजनाओं की मदद से पांच एकड़ में पॉलीहाउस खेती का नमूना पेश किया. एन्होंने बताया कि खेती से हर साल 29 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हासिल किया है. कुमार अपने पॉलीहाउस में 300 से 400 ग्राम वजन के पीले, हरे और लाल शिमला मिर्च उगा रहे हैं. दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस उपज की काफी डिमांड है.
कई कंपनियों ने फूलों के बारे में पूछा
रविंद्र ने बताया कि इस साल कई इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों ने जरबेरा और गुलाब के फूलों की सप्लाई के लिए उनसे संपर्क किया है, जबकि कुछ कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए भी चर्चा हुई है. सरकारी योजनाएं किसानों को पारंपरिक खेती से आधुनिक तकनीक और बाजार-उन्मुख उत्पादन की ओर बढ़ने में मदद कर रही हैं.
शहद की भी रही डिमांड
ट्रेड शो में मेरठ स्थित रेंट्रोव नेचुरल के शहद उत्पादों ने भी लोगों की रुचि दिखी. युवा उद्यमी राखी अघेरा और उनके भाई भरत अघेरा ने कहा कि उनकी कंपनी को पिछले साल इंडोनेशिया, मलेशिया और वियतनाम से 46 टन शहद का ऑर्डर मिला था. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल का व्यापार शो कंपनी को नए व्यावसायिक अवसर और बड़े ऑर्डर हासिल करने में मदद करेगा. वरिष्ठ बागवानी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि व्यापार शो मेरठ के किसानों और कृषि-उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक मंच ही नहीं था, बल्कि खरीदारों और व्यावसायिक संस्थानों के साथ सीधे जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें

