International
oi-Bhavna Pandey
Shooting near White House: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस के पास रविवार को सुबह फायरिंग हुई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर आ चुकी हैं। हालांकि लाफायेट पार्क के करीब हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, पर हमलावर फरार है जिसकी तलाश जारी है।
इस बीच, व्हाइट हाउस का कामकाज सामान्य रूप से जारी है, लेकिन सुरक्षा सख्त कर पुलिस ने कई ब्लॉक बंद किए हैं। सुरक्षा को और कड़ा किया गया है, और सभी संभावित एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

किसने चलाई गोलियां?
सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है। सीक्रेट सर्विस, मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट और यू.एस. पार्क पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की तलाश में जुटी हैं। अभी तक हमलावर की पहचान या गोलीबारी का मकसद अज्ञात है।
फायरिंग के समय कहां थे डोनाल्ड ट्रंप?
घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। मरम्मत के चलते कई हफ्तों से बंद लाफायेट पार्क के पास यह वारदात हुई। रविवार को ट्रंप का काफिला मेमोरियल सर्कल (जहां ‘इंडिपेंडेंस आर्च’ की योजना है) से गुजरा, फिर वे वर्जीनिया स्थित ‘ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब’ पहुंचे। उनके दिन का अंत परिवार संग व्हाइट हाउस में ईस्टर के निजी डिनर से हुआ।
पहले कब हुआ था ट्रंप पर हमला?
ट्रंप पहले भी कई हमलों से बाल-बाल बचे हैं। 13 जुलाई 2024 को एक रैली में गोली उनके बेहद करीब से गुज़री थी। वहीं, रयान रॉथ नामक व्यक्ति को उनके गोल्फ क्लब के पास हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं पिछले दिनों भी आई। पिछले हफ्ते फ्लोरिडा के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध विमान से संपर्क टूटने के बाद F-16 लड़ाकू विमानों को अलर्ट भेजा गया था, जब एयरफोर्स-वन वहीं खड़ा था; हालांकि कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुआ।
-

Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल?
-

Trump Warning Iran: ‘सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम’, ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी
-

US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों?
-

US-Iran War: JASSM-ER मिसाइल कितनी घातक? Trump ने ईरान के खिलाफ क्यों तैनात की? अब 37 दिनों की जंग का अंत?
-

US pilot rescue Iran: दुश्मन की धरती,चारों तरफ गोलियां! कैसे ईरान के जबड़े से अपने पायलट को खींच लाया अमेरिका?
-

‘डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं’, US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब
-

Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द
-

Panama Canal Dispute: होर्मुज के बाद अब पनामा नहर पर भिड़े अमेरिका-चीन, विवाद बढ़ा तो भारत के लिए झटका कैसे?
-

Trump Tariffs: दवाओं पर लगेगा 100% टैरिफ! ट्रंप ने कड़े किए मेटल इंपोर्ट के नियम, भारत पर कितना होगा असर?
-

Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश
-

Rini Sampath DC Mayor: तमिलनाडु की बेटी बनेगी वॉशिंगटन DC की मेयर! चुनाव में उतरी, कितना मिला सपोर्ट?
-

‘मुझे उस शादी में नहीं रहना’, Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान
-

‘Raghav Chadha अगला शिकार’, 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा?
-

‘मैं कुछ गलत नहीं करती’, 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?
-

Raghav Chadha:’परिणीति ने खत्म किया पति का करियर’,अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात?

