Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Toxic: कियारा आडवाणी और यश की मोस्ट अवटेड फिल्म टॉक्सिक का अनाउंसमेंट के बाद से ही बज बना हुआ है। टीजर के बाद यश के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। अब फिल्म का मुंबई शेड्यूल मार्च 2025 के आखिरी हफ्ते में शुरू होने वाला है। यह शेड्यूल फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें कई बड़े ड्रामैटिक और इंटेंस सीन्स मुंबई की अलग अलग लोकेशन पर शूट किए जाएंगे।
इन सीन में फिल्म की गहरी और रोमांचक कहानी को और अधिक प्रभावशाली तरीके से पेश किया जाएगा। जिसमें मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। ये सीन फिल्म की कहानी और किरदारों के डेवलेपमेंट में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में शूटिंग की प्लानिंग बनाई गई है। ताकि शहर की जीवंतता और विविधता को बेहतरीन तरीके से कैमरे में कैद किया जा सके। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन गैंगस्टर ड्रामा है, जो वयस्कों के लिए एक परीकथा जैसी होगी।यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स जो 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। 19 मार्च को उगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 20/21 मार्च को ईद-अल-फितर मनाई जाएगी। टॉक्सिक के मेकर्स का ये एक लॉन्ग और एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा उठाने का प्लान है। इससे फिल्म के बिजनेस में जबसदस्त फायदा हो सकता है।
मेकर्स का दावा है कि टॉक्सिक पहली भारतीय फिल्म है जिसे बड़े स्तर पर कन्नड़ और अंग्रेज़ी भाषा में सोचा, लिखा और शूट किया गया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कई अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा। जिससे इसे हर दर्शक देख सके। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें यश को आग की लपटों से उभरते हुए दिखाया गया है। धुएं में लिपटी एक रहस्यमयी परछाई फिल्म में छिपे रहस्य और इसकी स्टाइलिश, गहरी दुनिया की झलक देती है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं।
हालांकि फिल्म की राह बहुत आसान नहीं होगी। क्योंकि इसे सिनेमाघरों में टक्कर देनेे के लिए संजय लीला भंसाली की लव एंड वार भी आ रही है। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। इसकी रिलीज डेट 20 मार्च 2026 है। मेकर्स ने इसे बहुत पहले ही अनाउंस कर दिया गया था। एनिमल के बाद ये रणबीर की पहली फिल्म है। इसलिए इसका बज भी जबरदस्त है। वहीं खबरें हैं कि शाहरुख खान की किंग भी 20 मार्च को रिलीज हो सकती है।
-

Emraan Birthday: इमरान हाशमी 4 साल बाद सोलो लीड रोल में करेंगे कमबैक, सिकंदर के साथ आएगा ग्राउंड जीरो का टीजर
-

राजकुमार हिरानी ने ‘PK’ के सेकंड हाफ में किया था बड़ा बदलाव, हॉलीवुड की ये फिल्म बनी थी बड़ी वजह!
-

Kesari Chapter 2 Teaser: जलियांवाला बाग की रूह कंपा देने वाली सच्चाई आएगी सामने, टीजर में छाए अक्षय कुमार
-

जितनी फीस अल्लू अर्जुन ने एटली की ‘A6’ के लिए चार्ज की, उतने में भोजपुरी और पंजाबी की सैकड़ों फिल्म बन जाएंगी!
-

सलमान खान स्टारर सिकंदर का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज़, पहली बार पिता सलीम खान ने अटेंड किया इवेंट
-

Sikandar First Review: सलमान खान की ‘सिकंदर’ का फर्स्ट रिव्यू आ गया है, जान लीजिए कैसी है फिल्म?
-

कौन हैं कॉमेडियन कुणाल, एकनाथ शिंदे को लेकर ऐसा क्या कहा कि शिवसेना वाले हो गए आगबबूला, कितनी है संपत्ति?
-

गणेश आचार्य ने बॉलीवुड और साउथ के बीच का फासला बताया, जिसे सुन फैन हैरान हो जाएंगे
-

Mohammad Siraj ने डिलीट किया पोस्ट, फिर माहिरा शर्मा ने क्यों लिखी इंस्टा स्टोरी? लोग बोले- कुछ तो जरूर है
-

‘धनश्री वर्मा चोर है, वो तो दूसरे के पैसे से….’, चहल से 4.75 करोड़ की एलिमनी लेने से भड़के लोग, किया ऐसा हाल
-

Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ को रणबीर कपूर और शाहरुख खान से मिलेगी जबरदस्त टक्कर, मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंस
-

Rakesh Pandey Death: बॉलीवुड से बड़ी खबर, नहीं रहे फेमस एक्टर राकेश पांडे, 77 की उम्र में ऐसे हुई मौत

