International
oi-Sumit Jha
Largest
arms
importer
in
world:
स्टॉकहोम
इंटरनेशनल
पीस
रिसर्च
इंस्टीट्यूट
(SIPRI)
की
ताज़ा
रिपोर्ट
(2020-2024)
ने
वैश्विक
रक्षा
समीकरणों
में
आए
बड़े
बदलावों
को
उजागर
किया
है।
रूस-यूक्रेन
युद्ध
के
प्रभाव
के
कारण
यूक्रेन
दुनिया
का
सबसे
बड़ा
हथियार
आयातक
देश
बनकर
उभरा
है।
वहीं,
भारत
अपनी
सुरक्षा
चुनौतियों
और
सैन्य
आधुनिकीकरण
के
चलते
इस
सूची
में
दूसरे
स्थान
पर
बरकरार
है।
हालांकि,
‘आत्मनिर्भर
भारत’
अभियान
के
कारण
भारत
के
विदेशी
आयात
में
9%
की
कमी
दर्ज
की
गई
है।
रिपोर्ट
यह
भी
दर्शाती
है
कि
यूरोप
में
युद्ध
की
आहट
ने
वहां
हथियारों
की
मांग
में
155%
की
भारी
वृद्धि
की
है।

Top
10
arms
importers
list:
दुनिया
के
टॉप
10
हथियार
आयातक
देश
(2020-2024)
SIPRI
की
रिपोर्ट
के
अनुसार,
वैश्विक
हथियारों
के
आयात
में
सबसे
बड़ी
हिस्सेदारी
रखने
वाले
10
देश
निम्नलिखित
हैं।
-
यूक्रेन
(8.8%
हिस्सेदारी) -
भारत
(8.3%
हिस्सेदारी) -
कतर -
सऊदी
अरब -
पाकिस्तान -
जापान -
ऑस्ट्रेलिया -
मिस्र -
अमेरिका -
कुवैत
ये
भी
पढ़ें:
World
News
Hindi:
नए
साल
पर
इस
देश
में
बदल
जाएगी
करेंसी,
नोटों
पर
राष्ट्रपिता
की
जगह
छपेंगे
गुलाब-संतरे
यूक्रेन:
युद्ध
के
चलते
बना
नंबर-1
आयातक
रूस
के
साथ
फरवरी
2022
से
जारी
भीषण
संघर्ष
ने
यूक्रेन
को
हथियारों
की
सबसे
बड़ी
मंडी
बना
दिया
है।
वैश्विक
आयात
में
8.8%
हिस्सेदारी
के
साथ
यूक्रेन
ने
पहली
बार
शीर्ष
स्थान
हासिल
किया
है।
युद्ध
से
पहले
यूक्रेन
की
गिनती
बड़े
खरीदारों
में
नहीं
होती
थी,
लेकिन
अब
उसे
अमेरिका,
जर्मनी
और
पोलैंड
जैसे
35
से
अधिक
देशों
से
निरंतर
सैन्य
सहायता
और
हथियारों
की
सप्लाई
मिल
रही
है।
ये
भी
पढे़ं:
World
News
Hindi:
इस
देश
ने
मानवाधिकार
संगठनों
को
दिखाया
ठेंगा,
356
लोगों
को
दी
फांसी,
सबसे
ज्यादा
विदेशी
भारत:
आयात
में
कमी
के
बावजूद
दूसरे
स्थान
पर
भारत
8.3%
हिस्सेदारी
के
साथ
दुनिया
का
दूसरा
सबसे
बड़ा
हथियार
खरीदार
है।
हालांकि,
2015-19
की
तुलना
में
भारत
के
आयात
में
9.3%
की
गिरावट
आई
है।
यह
कमी
भारत
के
स्वदेशी
रक्षा
उत्पादन
(जैसे
तेजस,
ब्रह्मोस)
की
सफलता
को
दर्शाती
है।
भारत
अब
भी
अपनी
रक्षा
जरूरतों
के
लिए
रूस
(36%),
फ्रांस
(33%)
और
इज़राइल
पर
निर्भर
है,
लेकिन
‘मेक
इन
इंडिया’
के
तहत
यह
निर्भरता
धीरे-धीरे
कम
हो
रही
है।
SIPRI
Report
2020-2024:
पाकिस्तान
और
चीन
का
गठबंधन
हथियारों
की
होड़
में
पाकिस्तान
पांचवें
स्थान
पर
बना
हुआ
है।
रिपोर्ट
के
अनुसार,
पाकिस्तान
की
रक्षा
तैयारियों
का
सबसे
बड़ा
आधार
चीन
है।
पाकिस्तान
अपने
कुल
सैन्य
साजो-सामान
का
एक
बड़ा
हिस्सा
चीन
से
प्राप्त
कर
रहा
है।
इसके
अलावा
तुर्किए
और
नीदरलैंड
भी
उसके
प्रमुख
आपूर्तिकर्ता
हैं।
क्षेत्रीय
अस्थिरता
और
पड़ोसी
देशों
के
साथ
तनाव
ने
पाकिस्तान
को
अपनी
सैन्य
शक्ति
बढ़ाने
पर
मजबूर
किया
है।
ये
भी
पढ़ें:
World
News
Hindi:
इस
देश
ने
कंडोम
पर
लगाया
भारी-भरकम
टैक्स,
जनसंख्या
बढ़ाने
के
लिए
लिया
‘पागलपन’
भरा
फैसला
यूरोप
में
हथियारों
की
‘सुनामी’
SIPRI
की
रिपोर्ट
में
सबसे
चौंकाने
वाला
तथ्य
यूरोप
को
लेकर
है।
पिछले
चार
वर्षों
में
यूरोपीय
देशों
के
हथियार
आयात
में
155%
की
ऐतिहासिक
बढ़ोतरी
हुई
है।
यूक्रेन
युद्ध
ने
पूरे
यूरोप
में
सुरक्षा
की
चिंता
पैदा
कर
दी
है,
जिसके
कारण
नाटो
देश
और
अन्य
यूरोपीय
राष्ट्र
अपनी
वायु
सेना
और
मिसाइल
रक्षा
प्रणालियों
को
मजबूत
करने
के
लिए
अमेरिका
से
बड़े
पैमाने
पर
हथियारों
की
खरीद
कर
रहे
हैं।
-

Khokon Chandra Das कौन हैं? हिंदू व्यापारी को बांग्लादेश में धारदार हथियार से काटा-लगाई आग, 10 दिन-5 हत्याएं
-

Pakistan में 8 पत्रकारों को मिला नए साल का इनाम, रिपोर्ट में दिखाई सच्चाई, सरकार ने दोहरी उम्रकैद से नवाजा
-

Mir Yar Baloch: ‘चीन करेगा बलूचिस्तान पर कब्जा, हम भारत के साथ’, पाकिस्तान से जयशंकर को किसने लिखा लेटर?
-

India Pakistan Relation: भारत ने पाकिस्तान से साझा की न्यूक्लियर ठिकानों की जानकारी, लेकिन क्यों?
-

Soha Ali Khan का वैक्सिंग MMS लीक? सैलून से वायरल हुआ पटौदी खानदान की बेटी का ऐसा क्लिप? जानें सच
-

Kailash Vijayvargiya Caste: ‘घंटा-फोकट’ बरसने वाले मंत्री कैलाश किस जाति से हैं? विवादों से गहरा नाता!
-

School Closed: UP के इस जिले में स्कूलों की छुट्टियों पर बड़ा अपडेट, BSA ने बताया कब तक बंद रहेंगे विद्यालय
-

‘किरीस का गाना सुनेगा’ वाला धूम बॉय हुआ जिंदा? नए वीडियो से मचा हड़कंप, क्या जान से मारने की हुई थी प्लानिंग?
-

LPG Price: नए साल के पहले दिन ही फूटा महंगाई बम, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें क्या हो गया रेट?
-

Jaya Prada: 63 की उम्र में कैसे बनीं मां? शादीशुदा मर्द से ब्याह रचाने वाली जया पर उठे सवाल, तस्वीरें वायरल
-

‘नाजायज’ औलाद हैं Rekha? 14 साल की उम्र में पैसों के लिए किया था ऐसा काम, पिता से क्यों थी नफरत?
-

Rashifal 2026 Yearly Horoscope: इन 3 राशियों पर जमकर होगी पैसों की बारिश, कहीं आपकी राशि तो नहीं?

