Last Updated:
IMD Weather Alert: एक बार फिर से मौसम खराब हो रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही इस दौरान 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि तेज ठंडी हवाओं के साथ रात में ठंड बढ़ेगी.
मौसम का खतरनाक रूप, बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी. (फाइल फोटो पीटीआई)IMD Weather Alert For 24 Hour: मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम कूल-कूल हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि एक बार फिर से कड़ाके की ठंड सताने वाली है. मकर संक्राति के बाद मौसम सुहावना होने लगा था. उसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से मौसम ने 360 डिग्री करवट बदल ली. मंगलवार को दोपहर के बाद जारी मौसम विभाग ने अपने रिपोर्ट में बताया कि एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 27 और 28 तारीख को वेस्टर्न हिमालयी इलाके के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि 27 जनवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान का अनुमान
- अगले 2 दिनों में नॉर्थवेस्ट इंडिया में मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 3-5°C की गिरावट आ सकती है; उसके बाद धीरे-धीरे 3-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है.
- अगले 2 दिनों में सेंट्रल इंडिया में मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-4°C की गिरावट आ सकती है; अगले 24 घंटों में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होगी.
- अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट संभव है; बाद के 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं.
- अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट संभव है; बाद के 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं.
- देश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन संभव नहीं है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (27.01.2026)
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27-28 को कई जगहों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी और 27 जनवरी को कुछ जगहों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

