India
oi-Pallavi Kumari
West Bengal Election TMC Candidate Full List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 294 में से 291 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। ममता बनर्जी इस बार भी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा।
बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में 3 सीटों पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आयोग भाजपा के लिए ‘अच्छा खेल’ खेल रहा है। ममता बनर्जी ने कहा, ”मैं BJP से कहना चाहती हूं कि आपको डर किस बात का है। मैदान में आकर सही तरीके से मुकाबला कीजिए।”

TMC 291 उम्मीदवारों का ऐलान: 52 महिलाएं और 47 उम्मीदवार मुस्लिम
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घोषित 291 उम्मीदवारों में सामाजिक प्रतिनिधित्व का खास ध्यान रखा गया है। पार्टी की सूची में 52 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 95 उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SCs) और अनुसूचित जनजाति वर्ग (STs) से आते हैं, जबकि 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम) से हैं।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बाकी तीन सीटों पर दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र में अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। उनका कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक संतुलन और विभिन्न समुदायों की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
-

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल,कौन हैं नए चीफ सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी?
-

Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव
-

Bengal: कौन हैं बंगाल के नए DGP सिद्धनाथ गुप्ता, पुलिस कमिश्नर अजय नंद? 6 अफसल बदले, आचार संहिता पर भी सख्ती
-

Bengal Chunav: ममता बनर्जी के लिए खुशखबरी? 2 फेज वाले चुनावी शेड्यूल से TMC को फायदा, BJP मुश्किल में दिख रही?
-

West Bengal Assembly Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
-

West Bengal: चुनाव से पहले कर्मचारियों को DA बकाया, पुजारियों-मुअज्जिनों को भत्ता, चुनाव आयोग ने अब दिया जवाब
-

क्या ‘डिस्को डांसर’ बनेंगे बंगाल BJP के CM फेस? Mithun Chakraborty के बयान और मोदी के साथ ने बढ़ाई चर्चा
-

Assembly Election 2026 Date LIVE: असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव की तारीखों का ऐलान
-

LPG cylinder shortage: सिलेंडर की किल्लत पर सड़क पर उतरी ममता बनर्जी, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया बड़ा ऐलान
-

Assembly Election 2026 Dates Highlights: ‘5 राज्यों के चुनावों के ऐलान से फेक न्यूज तक’, EC की PC की खास बातें
-

पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण

