Agency:एजेंसियां
Last Updated:
West Bengal News: बंगाल में BJP सांसद खगेन मुर्मू पर हमले के बाद PM मोदी ने TMC पर निशाना साधा. बोले – “TMC ने मानवता खो दी, हिंसा में व्यस्त है, जबकि जनता बाढ़ से जूझ रही है.”
पश्चिम बंगाल में BJP सांसद खगेन मुर्मू पर हमले के बाद PM मोदी ने TMC पर निशाना साधा. (फाइल फोटो PTI)नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे इलाकों में राहत कार्य के दौरान BJP सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले ने सियासत को गरमा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “TMC सरकार ने न केवल अपनी संवेदनशीलता खो दी है, बल्कि राज्य का कानून-व्यवस्था तंत्र भी पूरी तरह चरमरा गया है.”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “हमारे पार्टी साथियों, जिनमें एक सांसद और एक विधायक शामिल हैं, पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करते समय हमला किया गया. यह घटना बेहद शर्मनाक है और बताती है कि TMC सरकार कितनी असंवेदनशील हो चुकी है.” उन्होंने आगे लिखा, “काश ममता दीदी की सरकार लोगों की मदद पर ध्यान देती, न कि हिंसा फैलाने वालों को संरक्षण देती.”
The manner in which our Party colleagues, including a sitting MP and MLA, were attacked in West Bengal for serving the people affected by floods and landslides is outright appalling. It highlights the insensitivity of the TMC as well as the absolutely pathetic law and order…

