India
oi-Bhavna Pandey
Telangana Kamareddy violence: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बानसवाड़ा कस्बे में शुक्रवार शाम एक स्थानीय विवाद के बाद हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। छोटे से विवाद के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू दुकानदार की दुकान पर जमकर पत्थरबाजी और तोड़ फोड़ की। घटना की खबर सुनकर पुलिस पहुंची लेकिन बेकाबू भीड़ तोड़फोड़ पर आमादा थी।
इस घटना के सामने आए फुटेज के अनुसार कामारेड्डी जिले के बानसवाड़ा कस्बे में दुकान के बाहर बज रहे धार्मिक गीत को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मुस्लिम शख्स दुकान पर फल खरीदने गया जहां पर धार्मिक गाना बज रहा था। उसने दुकानदार को गाना बंद करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद ये छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया गया कि कुछ ही समय में मुस्लिम समुदाय के लोग वहा जुट गए और कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की, जिससे आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ लोगों के हल्के रूप से घायल होने की भी सूचना है।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया
तेलंगाना पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल तैनात कर भीड़ को तितर-बितर किया। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी समुदाय से हों।
बंद की गई दुकानें
घटना के बाद एहतियातन कुछ बाजार क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। स्थानीय संगठनों ने भी लोगों से संयम बरतने की अपील की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 18 February: कल का मैच कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड, टी-20 विश्व कप 2026
-

Galgotias वाली प्रोफेसर नेहा सिंह अब मांग रही नौकरी, जानें एजुकेशनल-प्रोफेशनल जर्नी, क्या-क्या कर चुकी हैं काम
-

‘100 करोड़ में पेपर लीक’, JEE Main रिजल्ट के सेलिब्रेशन के बीच Khan Sir का धमाका, खोल दी कोटा के कोचिंग की पोल?
-

Galgotias वाली प्रोफेसर नेहा सिंह की नौकरी क्या सच में चली गई? यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब तोड़ी चुप्पी
-

Weather Delhi-NCR: नहीं मिलेगी राहत! दिल्ली-एनसीआर पर नए सकंट के बादल! अगले 48 घंटे में पलटेगा मौसम
-

Silver Price Today: 3 दिनों में 19000 सस्ता हुआ चांदी, 19 फरवरी को क्या है 100gm सिल्वर का रेट, चेक करें भाव
-

PM Prediction: 2029 में नरेंद्र मोदी नहीं, Priyanka Gandhi बनेंगी PM? किसकी भविष्यवाणी से सियासत में खलबली?
-

‘बेचैनी बढ़ सकती है’, अजित पवार की मौत को लेकर रोहित और जय के खुलासों के बाद सुप्रिया सुले का आया बड़ा बयान
-

Gold Silver Price: चांदी फिर हुई महंगी, लेकिन सोना हुआ सस्ता, आपके शहर में क्या है गोल्ड सिल्वर का रेट
-

Sunny Rajput: कौन है ये YouTuber? जिसकी दोनों पत्नी हुईं एक साथ प्रेग्नेंट, हुए ट्रोल तो बोले-‘गर्भपात हो गया’
-

सलमान खान के पिता सलीम खान पर ये क्या बोल गए शाहरुख खान, तबीयत जानने नहीं पहुंचे अस्पताल
-

Pakistan: भुखमरी के बीच Maryam Nawaz ने खरीदा 1000 करोड़ का लग्जरी जेट, सोने से लेकर लाउंज तक 10 खासियत

