Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 28
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Tejas Crash: हादसा, लापरवाही या साजिश…क्यों बार-बार क्रैश हो रहा तेजस? एक्सपर्ट ने बताए कारण | Tejas Crash-accident-third-incident-in-2-years-reason-conspiracy-hal-mk1a-delay-news-hindi
Hindi News

Tejas Crash: हादसा, लापरवाही या साजिश…क्यों बार-बार क्रैश हो रहा तेजस? एक्सपर्ट ने बताए कारण | Tejas Crash-accident-third-incident-in-2-years-reason-conspiracy-hal-mk1a-delay-news-hindi

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 23, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

India

oi-Siddharth Purohit

Time
Published: Monday, February 23, 2026, 16:16 [IST]

Tejas Crash: 7 फरवरी को भारतीय वायुसेना का हल्का लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) रनवे से आगे निकल गया। यह हादसा ट्रेनिंग सॉर्टी के बाद तब हुआ जब जेएससी विमान वापस एयरबेस लौट रहा था। इस हादसे में लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पायलट ने इजेक्ट करके खुद को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन विमान को काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद IAF ने लगभग 30 सिंगल-सीट तेजस जेट्स को ग्राउंड कर दिया है- मतलब तब तक कोई भी तेजस उड़ान नहीं भरेगा जब तक पूरी तकनीकी जांच नहीं हो जाती। यह जानकारी कई मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है।

दो साल में तीन बड़ी घटनाएं-

1. मार्च 2024- जैसलमेर हादसा

तेजस का पहला क्रैश मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर के पास हुआ था। यह ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ के दौरान हुआ और जांच में पता चला कि इंजन फेल हो गया था। पायलट ने इजेक्शन से पहले इंजन खराबी की जानकारी दी थी- लेकिन उसके बावजूद विमान हॉस्टल के पास गिर गया था।

Tejas Crash

2. नवंबर 2025– दुबई एयरशो क्रैश

तेजस का दूसरा और सबसे दिल दहला देने वाला हादसा 21 नवंबर 2025 को दुभई एयर शो में हुआ। उस दौरान एयर शो में डेमो उड़ान भरते वक्त यह फाइटर जेट क्रैश हो गया। आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए। यह घटना बेहद दुखद थी, जिसके बाद तेजस।

3. फरवरी 2026- रनवे से बाहर निकलना

अब यह तीसरा हादसा 7 फरवरी को हुआ। लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल होने से तेजस रनवे से आगे निकल गया और एयरफ्रेम को भारी नुकसान हुआ है। पायलट सुरक्षित है, पर यह दुर्घटना यह सवाल खड़ा करती है कि क्या तकनीकी मानकों या मेंटेनेंस में कोई बड़ी चूक है?

IAF का बड़ा कदम: सारे तेजस grounded

IAF ने इस हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से लगभग 30 तेजस विमान की उड़ानें रोक दी हैं। इसका मतलब यह है कि जब तक हर विमान का पूरा टेक्नीकल जांच नहीं हो जाती, वे उड़ान नहीं भर पाएंगे। इसका अगर तकनीकि खराबी से कोई हादसा हो सकता हो उसे टालना, ब्रेकिंग सिस्टम की जांच करना और पायलट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि तेजस में कोई खामी है।

हादसा, लापरवाही या साजिश

4 महीने में दूसरा और 24 महीने में तीसरा हादसा होने की वजह से तेजस पर सवाल उठना लाजमी था। वहीं हादसा, लापरवाही और साजिश को लेकर भी वनइंडिया ने जरूरी पहलुओं को टटोलने की कोशिश की। इसके लिए हमने बात की इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड विंग कमांडर अक्षय चोपड़ा से।

विंग कमांडर चोपड़ा ने बताया कि ‘कोई भी विमान कभी भी हादसे का शिकार हो सकता है। अगर तेजस की ही बात करें तो फिर पहला मामला मार्च 2024 में हुआ था, जब एक तेजस एयरक्राफ्ट जैसलमेर में हादसे का शिकार हो गया था। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि ये हादसा बर्ड स्ट्राइक (पक्षियों के एयरक्राफ्ट से टकराने) की वजह से हुआ था। ‘

‘जबकि, दुबई एयर शो के दौरान क्रैश हुए तेजस की जांच अभी चल रही है इसलिए कुछ साफ नहीं कहा जा सकता। लेकिन ऐसा कई बार हुआ है जब पायलट ‘Maneuver G’ (कलाबाजियां खाते हुए वापस आसमान में जाना) बनाते हुए ब्लैक आउट हो जाते हैं या फिर बेहोश हो जाते हैं। इस वजह से भी विमान कंट्रोल खो देता है।’

फरवरी 2026 में कैसे हुआ होगा हादसा?

इसके बारे में विंग कमांडर चोपड़ा का कहना है कि ‘कुछ भी कारण हो सकता है। चूंकि अभी मामला बाहर नहीं आया और जांच भी नहीं हुई तो कहना मुश्किल है कि हादसे की क्या वजह रही होगी। लेकिन पायलट की गलती, एयरपोर्ट पर कुछ गड़बड़ी या फिर ब्रेक फेल जैसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन सही कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा। ‘

विंग कमांडर चोपड़ा ने उदाहकण देते हुए बताया- ‘बीते साल, ब्रिटिश रॉयल नेवी का 5th जनरेशन फाइटर जेट F-35B किसी खराबी के कारण केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर आनन-फानन में उतारा गया। पहले लगा कि 1-2 में गड़बड़ी को ठीक कर F-35B वापस उड़ान भरकर चला जाएगा। लेकिन उसकी गड़बड़ी पकड़ने और उसे ठीक करने में एक महीने से भी ज्यादा का वक्त लग गया। इसलिए कोई भी एयरक्राफ्ट हो, चाहे जितना अच्छा हो, उसमें कभी भी गड़बड़ी आ सकती है।’

लापरवाही की कितनी संभावना?

विंग कमांडर चोपड़ा ने कहा- ‘इंडियन एयरफोर्स के सभी पायलट हाई डिसीप्लिंड होते हैं। साथ ही अगर किसी एयरक्राफ्ट को खतरा है तो पायलट को भी उतना ही खतरा होगा, इसलिए पायलट कोई भी लापरवाही भरा कदम नहीं उठाते। किसी भी एयरक्राफ्ट में मिलने वाली खामियों को वे तुरंत संबंधित एजेंसी या अधिकारी तक पहुंचाते हैं।’

साजिश हो सकती है क्या?

जब साजिश को लेकर विंग कमांडर अक्षय चोपड़ा ने कहा- ‘जब से इंडियन एयरफोर्स का अस्तित्व है तब से लेकर अभी तक ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई जब इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट्स किसी ने ग्राउंड पर साजिश के तहत खराब किया हो। विमान कभी अकेले नहीं छोड़े जाते, उनके साथ हमेशा सुरक्षा का एक मजबूत घेरा होता है। यहां तक कि पायलट्स को भी सॉर्टी के लिए जाना होता है तो पहले पूरा पेपरवर्क करना पड़ता है। बिना पेपरवर्क के अगर पायलट नहीं जा सकता तो किसी दूसरे इंसान के वहां पहुंचने का सवाल ही नहीं उठता।’

‘हर एक एयरक्राफ्ट कमीशन होने से पहले हजारों चैक्स से गुजरता है। कई महीने तक उसकी कागजी कार्रवाई चलती है, तब जाकर एयरफोर्स उसको सेना में शामिल करती है। वहीं उड़ान से पहले एयरक्राफ्ट स्टार्ट करने का पूरा प्रोसेस फॉलो किया जाता है, जिसमें ग्राउंड इंजीनियर्स पूरे एयरक्राफ्ट का डीप इन्सपेक्शन करते हैं। उसके बाद जब पायलट आता है तो वह भी जेट का पूरा इन्स्पेक्शन कर उसमें सवार होता है। कोई भी एयरक्राफ्ट बिना चैकिंग के नहीं उड़ सकते।’

क्या HAL और Mk-1A प्रोग्राम पर है दबाव?

तेजस को बनाने वाली कंपनी Hindustan Aeronautics Limited (HAL) कई समय-सीमाओं को चूक चुकी है, खासकर मार्क-1A वेरिएंट की डिलीवरी में देरी के कारण। Defence Ministry ने दिसंबर 2025 में ₹62,370 करोड़ का नया सौदा भी किया है ताकि 97 और Mk-1A जेट्स मिलें, लेकिन इन्हें अभी तक पूरा करने में देरी हो रही है। ये देरी इंजन मिलने की वजह से ज्यादा हो रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

  • IND vs SA: सुपर-8 से पहले भारत को मिली बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी को लगी चोट? टीम में मची खलबली

    IND vs SA: सुपर-8 से पहले भारत को मिली बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी को लगी चोट? टीम में मची खलबली

  • Gold Rate Today: सोना फिर से हो गया महंगा, अब तक ₹21,871 बढ़े दाम, अब कितने में मिल रहा है 22K-18K गोल्ड

    Gold Rate Today: सोना फिर से हो गया महंगा, अब तक ₹21,871 बढ़े दाम, अब कितने में मिल रहा है 22K-18K गोल्ड

  • Sophie Shine Caste: किस जाति-धर्म को मानती हैं शिखर धवन की मंगेतर? क्या पहले से शादीशुदा थी सोफी शाइन!

    Sophie Shine Caste: किस जाति-धर्म को मानती हैं शिखर धवन की मंगेतर? क्या पहले से शादीशुदा थी सोफी शाइन!

  • Silver Rate Today: चांदी अब तक 19000 महंगी, पर रिकॉर्ड हाई से 1.5 लाख सस्ती, 21 फरवरी का सिल्वर का लेटेस्ट रेट

    Silver Rate Today: चांदी अब तक 19000 महंगी, पर रिकॉर्ड हाई से 1.5 लाख सस्ती, 21 फरवरी का सिल्वर का लेटेस्ट रेट

  • Bihar News: 'पहले राजनीति का A,B,C तो सीखिए', मैथिली ठाकुर के 'धृतराष्ट्र' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

    Bihar News: ‘पहले राजनीति का A,B,C तो सीखिए’, मैथिली ठाकुर के ‘धृतराष्ट्र’ वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

  • PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में जल्द आएगी 22वीं किस्त, लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?

    PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में जल्द आएगी 22वीं किस्त, लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?

  • UGC Fake University List 2026: स्टूडेंट अलर्ट! 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली नंबर-1, बिहार जीरो

    UGC Fake University List 2026: स्टूडेंट अलर्ट! 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली नंबर-1, बिहार जीरो

  • Pakistan vs New Zealand: पाक-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे किया जाएगा रद्द? जोरदार बारिश से बिगड़ा मामला

    Pakistan vs New Zealand: पाक-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे किया जाएगा रद्द? जोरदार बारिश से बिगड़ा मामला

  • IND vs PAK: क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मैच? BCCI का बड़ा ऐलान

    IND vs PAK: क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मैच? BCCI का बड़ा ऐलान

  • PAK vs NZ Live Score: बारिश की भेंट चढ़ गया पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक

    PAK vs NZ Live Score: बारिश की भेंट चढ़ गया पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक

  • 'हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं?' अन्नू कपूर के बेबाक बोल, एक्टर ने विस्फोटक अंदाज में बताई अपनी मंशा

    ‘हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं?’ अन्नू कपूर के बेबाक बोल, एक्टर ने विस्फोटक अंदाज में बताई अपनी मंशा

  • MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: होली से पहले आएगी किसान योजना की किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

    MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: होली से पहले आएगी किसान योजना की किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

  • Lucknow News: लखनऊ की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज! UGC के नए नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन

    Lucknow News: लखनऊ की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज! UGC के नए नियमों के खिलाफ किया प्रदर्शन

  • Bangalore Gold Silver Rate Today: आईटी हब बैंगलोर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?

    Bangalore Gold Silver Rate Today: आईटी हब बैंगलोर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?

  • NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का पहला मैच आज, किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

    NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का पहला मैच आज, किसका पलड़ा भारी, कौन मारेगा बाजी?

English summary

Tejas Crash: Brake Failure or Bigger Concern? Tejas Overshoots Runway Amid HAL Delays

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में थाने के पास ब्लास्ट में दो और आरोपी गिरफ्तार, विदेश में रची गई थी साजिश
Next Article बंगाल की जंग सिर्फ सत्ता नहीं, वैचारिक वर्चस्व की निर्णायक लड़ाई | – News in Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 6-7 जुलाई को जम्मू का अपना पहला दौरा करेंगे। | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जम्मू का आगामी दौरा

June 28, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 29 June 2026 Scorpio horoscope in hindi very special for scorpio zodiac

June 28, 2026

गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा को मिला खास दोस्त का सहारा? बाहों में बाहें डाले पोस्ट किया वीडियो! | Akanksha Chamola Close Friend Krish Khatri Emotional Post Amid Divorce With Gaurav Khanna

June 28, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,912)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 6-7 जुलाई को जम्मू का अपना पहला दौरा करेंगे। | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जम्मू का आगामी दौरा

June 28, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 29 June 2026 Scorpio horoscope in hindi very special for scorpio zodiac

June 28, 2026

गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा को मिला खास दोस्त का सहारा? बाहों में बाहें डाले पोस्ट किया वीडियो! | Akanksha Chamola Close Friend Krish Khatri Emotional Post Amid Divorce With Gaurav Khanna

June 28, 2026

अब पूरा का पूरा 1 रुपया गरीब तक पहुंचता है, राजीव गांधी के ’15 पैसे’ वाले बयान पर अमित शाह का पलटवार

June 28, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 6-7 जुलाई को जम्मू का अपना पहला दौरा करेंगे। | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जम्मू का आगामी दौरा

June 28, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 29 June 2026 Scorpio horoscope in hindi very special for scorpio zodiac

June 28, 2026

गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा को मिला खास दोस्त का सहारा? बाहों में बाहें डाले पोस्ट किया वीडियो! | Akanksha Chamola Close Friend Krish Khatri Emotional Post Amid Divorce With Gaurav Khanna

June 28, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.