Last Updated:
Tej Pratap Yadav News: राघोपुर में बाढ़ राहत बांटते हुए तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव और सरकार पर निशाना साधा, पारिवारिक कलह और आरजेडी में मतभेद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं.
लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव क्यों छोटे भाई को कहा नांचने-गाने वाला?पटना. ‘आप शांत रहिए कैसे बांटना है हम बांट रहे हैं न. सरकार आपकी मदद नहीं कर रहा है, लेकिन मैं बांट रहा हूं. सरकार आपका फेल है और विधायक भी आपका फेल है नांच रहा है गा रहा है…’ लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव बुधवार को जब तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे तो उनके श्रीमुख से ये शब्द निकले. तेज प्रताप यादव बाढ़ग्रस्त इलाके में कंबल और भोजन बांटने आए थे. नाव पर सवार होकर तेज प्रताप ने माइक थामकर लालू के अंदाज में लोगों से मुखातिब हुए. लालू के अंदाज में ही उन्होंने लोगों को शांत रहने की अपील की और साथ में क्षेत्र के विधायक आरजेडी के सीएम फेस तेजस्वी यादव को भी नाम नहीं लेते हुए नाम लेकर निशाने पर लिया. तेज प्रताप का यह अंदाज सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है.
बिहार की राजनीति में एक बार फिर पारिवारिक कलह की आंच तेज हो गई है. इस बार बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने निशाना किसी और पर नहीं, बल्कि अपने छोटे भाई और पार्टी के सीएम फेस तेजस्वी यादव पर ही साधा है. दरअसल, बुधवार को तेज प्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री, राशन और कंबल बांटने पहुंचे थे. जब वह नाव पर सवार होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो भीड़ के बीच से कुछ आवाजें आ रही थीं. इसी दौरान उन्होंने माइक थामकर जो कहा, वह अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तेज प्रताप ने कहा, ‘आप शांत रहिए… कैसे बांटना है हम बांट रहे हैं न. सरकार आपकी मदद नहीं कर रहा है, लेकिन मैं बांट रहा हूं. सरकार आपका फेल है और विधायक भी आपका फेल है नांच रहा है गा रहा है…’.
कल माननीय नेता श्री तेज प्रताप यादव जी द्वारा राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित विभिन्न पंचायतों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।#TejPratapYadav#teamtejpratapyadav#Raghopur#flood pic.twitter.com/ijxhQHHfa0

