International
oi-Siddharth Purohit
Tax Friendly Countries: क्या आप भी टैक्स के बोझ से परेशान हैं और सोचते हैं कि काश कोई ऐसी जगह हो जहां कम टैक्स लगे या बिल्कुल न लगे? तो आप अकेले नहीं हैं! दुनिया में कुछ ऐसे शानदार देश हैं जो न सिर्फ टैक्स में राहत देते हैं, बल्कि आपको नागरिकता पाने का मौका भी देते हैं। साथ ही ये कुछ देश नागरिकता पाने के लिए आकर्षक प्रोग्राम भी ऑफर करते हैं। ये देश आमतौर पर इन्वेस्टमेंट, प्रॉपर्टी खरीदने या कुछ सालों तक रहने के आधार पर नागरिकता या रेजिडेंसी देते हैं।
1. एंटीगुआ और बारबुडा (Antigua and Barbuda)
एंटीगुआ और बारबुडा में 0 टैक्स के साथ-साथ व्यक्तियों के धन, पूंजिगत लाभ और विरासत रक भी टैक्स नहीं लगाता है। अक्सर पर्सनल टैक्स और कॉर्पोरेट कर में कमी के कारण कर-कुशल क्षेत्र माना जाता है। हालांकि, बरमूडा इन प्रत्यक्ष करों को लागू नहीं करता है, लेकिन इसमें अन्य शुल्क और कर हैं, जैसे कि पेरोल टैक्स, स्टाम्प शुल्क और सीमा शुल्क। बारबुडा एक अधिक आकर्षक कैरेबियाई टैक्स-फ्री जगह है, लेकिन वहां रहना कहीं अधिक महंगा भी है। एकांत स्थान होने के कारण बारमूडा पश्चिमी दुनिया में रहने के मामले में सबसे महंगे स्थानों में से एक है ।

2. बहामास (Bahamas)
बहामास वेस्ट इंडीज में सबसे आकर्षक देशों में से एक है, जहां कोई कर नहीं लगता। यहां कर-मुक्त जीवन का आनंद लेने के लिए नागरिकता प्राप्त करना अनिवार्य नहीं है। स्थायी निवास प्राप्त करने के लिए कम से कम 90 दिनों तक वहां रहना जरूरी है। साथ ही प्रवासी लोगों के पास कम से कम 10 साल से घर होना चाहिए। इसके अलावा जल्द ही नागरिकता प्राप्त करने के लिए उस घर की न्यूनतम खरीद राशि BSD $750,000 से अधिक होनी चाहिए। यहां गिफ्ट पर भी कोई टैक्स नहीं लगा। इसके बजाय, इस देश की सरकार अपने खर्चों का ध्यान रखने के लिए वैट और स्टाम्प टैक्स रेवन्यु का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा, मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध वित्तीय गतिविधियां यहां सख्त मना हैं।
3. पनामा (Panama)
पनामा एक मध्य अमेरिकी देश है जिसमें गगनचुंबी इमारतों, समुद्र तटों और कैसीनो की एक लंबी श्रृंखला है। पनामा को इसके टैक्स कानूनों और वित्तीय प्राइवेसी विनियमों के कारण इसे अधिक महत्व दिया जाता है। इस देश के अधिकार क्षेत्र से बाहर कारोबार करने वाली कंपनियों को कई तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे कि आय, कॉर्पोरेट या संपत्ति कर नहीं देना। इसके अलावा, उन्हें कैपिटल गेन्स पर भी कर नहीं देना पड़ता।
4. केमैन द्वीप (Cayman Island)
केमैन द्वीप कैरेबियन सागर में एक कर-मुक्त देश है। आयकर न होने के अलावा, इस देश में कोई पेरोल, पूंजीगत लाभ टैक्स नहीं है। इसके अलावा इस द्वीप में कोई कॉर्पोरेट टैक्स भी नहीं है, जिससे यह मल्टिनेशनल कंपनियों और सहायक कंपनियों के लिए एक अच्छा स्थल है, जो उन्हें टैक्स देने से बचाता है। हालांकि, यहां जीवन बहुत महंगा हो सकता है। अगर आप स्थानीय बिजनेस या रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने के लिए तैयार हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छी जगह हो सकती है। यदि आप लगभग $2।4 मिलियन USD की इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी खरीदते हैं और सालाना कुछ समय वहां बिताते हैं, तो आपको दीर्घकालिक रेजिडेंसी मिल सकती है।
5. डोमिनिका (Dominica)
डोमिनिका कैरिबियन सागर में स्थित एक शांत और खूबसूरत द्वीपीय देश है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ लो टैक्स और आसान नागरिकता प्रोग्राम के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां विदेशी इनकम पर टैक्स नहीं लगाया जाता, और स्थानीय टैक्स दरें भी बेहद कम हैं।
3-6 महीनों में मिल जाता है पासपोर्ट
डोमिनिका की सरकार “सिटिज़नशिप बाय इन्वेस्टमेंट (CBI)” प्रोग्राम चलाती है। इसके तहत कोई भी विदेशी व्यक्ति सिर्फ $100,000 डॅालर का सरकारी डोनेशन देकर डोमिनिका की नागरिकता प्राप्त कर सकता है। दूसरा विकल्प है कम से कम $200,000 की रियल एस्टेट में निवेश करना। आमतौर पर 3 से 6 महीनों में पासपोर्ट मिल जाता है। डोमिनिका का पासपोर्ट 140+ देशों में वीज़ा फ्री या वीज़ा ऑन अराइवल एंट्री देता है।
6. मोनाको (Monaco)
मोनाको यूरोप के सबसे छोटे और सबसे अमीर देशों में से एक है, जो फ्रांस के दक्षिणी तट पर बसा है। यह देश दुनिया भर के अमीरों और सेलिब्रिटीज़ का पसंदीदा ठिकाना है, और इसकी एक बड़ी वजह है, यहां लगने वाला लगभग शून्य टैक्स। इसके अलावा, यहां कैपिटल गेन टैक्स और वेल्थ टैक्स भी नहीं लिया जाता। हालांकि यहां की नागरिकता पाना आसान नहीं है। यह देश बहुत सीमित परिस्थितियों में ही किसी विदेशी को नागरिकता देता है। आमतौर पर इसके लिए 10 साल की रेजिडेंसी, फ्रेंच भाषा की समझ, स्थानीय संस्कृति में घुल-मिल जाना और सरकार की स्वीकृति जरूरी होती है। लेकिन अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम हों तो इसके लिए आपको स्थानीय बैंक में कम से कम 500,000 यूरो की राशि जमा करनी होती है, और वहां स्थायी निवास की व्यवस्था करनी होती है।
7. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
UAE में पर्सनल इनकम टैक्स नहीं लगता, यानी आपकी सैलरी या बिजनेस इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होता। इसके अलावा, यहां कैपिटल गेन टैक्स और इनहेरिटेंस टैक्स भी नहीं लिया जाता। हालांकि, कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर 5% वैट (VAT) लागू है, जो फिर भी कई देशों के मुकाबले बहुत कम है। दुबई में नागरिकता पाना बहुत कठिन माना जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में यूएई सरकार ने कुछ खास श्रेणियों के लिए नागरिकता के दरवाज़े खोले हैं। अब इन्वेस्टर्स, डॉक्टर, वैज्ञानिक, और क्रिएटिव टैलेंट कुछ शर्तों पर यूएई की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन दुबई लॉन्ग-टर्म रेजिडेंसी के मामले में काफी आगे है। यहां गोल्डन वीजा और ग्रीन वीजा जैसी योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए आप 5 से 10 साल की रेजिडेंसी प्राप्त कर सकते हैं, वो भी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट, बिजनेस या हाई स्किल के आधार पर।
8. वर्जिन आइलैंड्स (British Virgin Islands)
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स कैरिबियन सागर में स्थित एक छोटा लेकिन बेहद प्रसिद्ध टैक्स हेवेन देश है। यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पर्सनल इनकम टैक्स, कैपिटल गेन टैक्स, इनहेरिटेंस टैक्स या कॉरपोरेट टैक्स नहीं लिया जाता। इसी वजह से यह जगह दुनियाभर के बिजनेस मालिकों और इन्वेस्टर्स के बीच बेहद फेमस है। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स की नागरिकता पाना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि यह जगह ब्रिटेन (UK) का एक डिपेंडेंट टेरिटरी है, इसलिए यहां की नागरिकता सीधे तौर पर नहीं दी जाती। पहले आपको स्थायी रेजिडेंसी लेनी होती है, और फिर कई सालों तक वहां रहना, काम करना और समुदाय का हिस्सा बनना होगा। इसके बाद आप बिलौंगर स्टेटस के लिए आवेदन कर सकते हैं, और फिर ब्रिटिश ओवरसीज टेरिटरीज़ सिटिजनशिप (BOTC) और अंत में यूके सिटिजनशिप की दिशा में बढ़ सकते हैं।
9. जॉर्जिया (Georgia)
जॉर्जिया ऐसा देश हैं जहां टैक्स की दरें बेहद कम हैं और नागरिकता या स्थायी रेजिडेंसी पाना के अवसर मौजूद हैं। जॉर्जिया जो पूर्वी यूरोप में स्थित है, यहां विदेशी इनकम पर टैक्स नहीं लिया जाता और स्थानीय कारोबार के लिए टैक्स दरें बेहद कम हैं। जॉर्जिया में छोटे बिजनेस पर सिर्फ 1% टैक्स ही लगता है। यहां पर आप प्रॉपर्टी खरीदकर या कुछ साल रहकर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10. साइप्रस (Cyprus)
साइप्रस एक खूबसूरत यूरोपीय आइलैंड देश है, जो अपनी शांत जीवनशैली, यूरोपीय सुविधाओं और कम टैक्स व्यवस्था के लिए जाना जाता है। साइप्रस में विदेशी आय पर टैक्स नहीं लगाया जाता। इसके चलते यह देश टैक्स बचाने और यूरोप में रहने की चाह रखने वालों के लिए बेहद आकर्षक बन गया है। साइप्रस में नागरिकता पाने का भी एक स्पष्ट रास्ता देता है। यदि आप यहां लगातार 7 साल तक कानूनी रूप से रहते हैं, तो आप नेचुरलाइज़ेशन के ज़रिए नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूरोपीय यूनियन का हिस्सा होने के कारण साइप्रस पासपोर्ट काफी शक्तिशाली माना जाता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।
-

‘मैं तुम्हें खोज लूंगा, तुम जहां’, शेफाली की मौत के 9 दिन बाद पति पराग ने लिखी इमोशनल पोस्ट, निकल जाएंगे आंसू
-

6 महीने के अंदर पिता-भाई को खोया, बहन को है कैंसर, बेहद ही दर्द भरी है Akash Deep Singh की कहानी
-

BJP President: इन्ही 6 दिग्गज नेताओं में से बनेगा कोई एक भाजपा अध्यक्ष! जल्द आएगा नए चीफ का नाम
-

‘मेरा गर्व और मेरा प्यार’, अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तरीफ कर हुए इमोशनल, शेयर किया पोस्ट
-

‘टेकऑफ के वक्त सिस्टम फेलियर’, Air India हादसे में क्या थी असली गड़बड़ी? अब इस फर्म ने उठाए 2 बड़े सवाल
-

Dhurandhar: जानिए किसकी वजह से रणवीर सिंह बने ‘धुरंधर’? इस खूबसूरत अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
-

‘सुशांत सिंह राजपूत जैसा ही होगा कार्तिक आर्यन का हाल’, करोड़ों छापने वाले के बारे में सिंगर ये क्या कह गए?
-

Bihar Election 2025: NDA या महागठबंधन-बिहार में कौन जीतेगा चुनाव? ओपिनियन पोल के आंकड़े चौंका देंगे
-

Yuzvendra Chahal: ‘सारा इंडिया जान चुका है’, आरजे संग चहल ने किया रिश्ता कन्फर्म? लोगों ने कहा-‘मुबारक हो’
-

IND vs ENG: एजबेस्टन में टूटा इंग्लैंड का ईगो, 58 सालों बाद भारत की ऐतिहासिक जीत, अंग्रेजों की शर्मनाक हार
-

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसे बादल, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों का हाल
-

“मैं महाराष्ट्र में मराठी हो सकता हूं, लेकिन”, मराठी भाषा विवाद के बीच बालासाहेब ठाकरे का पुराना Video वायरल
-

Video: ‘चिराग के साथ गाना किया’, अब कंगना रनौत के साथ फिल्म में हीरो बनेंगे तेज प्रताप! बताई पूरी स्क्रिप्ट
-

Shefali Jariwala: ‘कुछ बेरहम लोग’,आखिर किस पर भड़के पराग त्यागी? ‘बेटे’ की हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट
-

Ukraine के खिलाफ पुतिन बना रहे ‘गर्भवती सेना’? स्कूली लड़कियों को बच्चा पैदा करने पर ₹1 लाख का इनाम

