पाकिस्तान विदेश विभाग ने एक वीडियो बयान में कहा कि ‘तहव्वुर राणा ने पिछले दो दशकों में अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है। उसकी कनाडाई नागरिकता बहुत साफ है।’ दरअसल तहव्वुर राणा के पास भले ही कनाडा की नागरिकता है, लेकिन उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ है और वह पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का आदमी रहा है। पाकिस्तान का डर भी यही है कि भारत प्रत्यर्पण के बाद अब वह मुंबई हमले में पाकिस्तान की प्रत्यक्ष भूमिका का खुलासा करेगा।
अमेरिका से भारत लाया जा रहा राणा
तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद प्रत्यर्पित किया गया है। तहव्वुर राणा साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमेन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। 2008 के आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे। राणा को लेकर एक विशेष चार्टर्ड विमान बुधवार (9 अप्रैल) को अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुआ था।

