India
oi-Rahul Goyal
Tahawwur Rana: मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) का प्लेन अमेरिका से भारत की धरती पर लैंड कर चुका है। तहव्वुर राणा का प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, अब यहां से उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हेजक्वार्टर ले जाया जाएगा।
इस दौरान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भारी भरकम इंतजाम किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता भी मौजूद है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्लेन लैंड करते ही तहव्वुर राणा को एनआईए हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। यहां पर उससे जांच एजेंसियों की टीम के द्वारा पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा से पाकिस्तान ने झाड़ा पल्ला, पहचाने से किया इनकार, कहा- वो कनाडाई नागरिक
हालांकि, पूछताछ से पहले जांच एजेंसी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस स्थित NIA कोर्ट में पेश करेंगी। कोर्ट पेश करने के बाद जांच एजेंसिया तहव्वुर राणा की रिमांड मांगेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राणा को कोर्ट में पेश करेंगे या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमांड ली जाएगी।
खबर के मुताबिक, NIA मुख्यालय में बने इन्वेस्टीगेशन सेल में सिर्फ 12 लोगों की एंट्री होगी। सेल तीसरी मंजिल पर बनाया गया है, जिन्हें एंट्री मिलेगी उनमें एनआईए के डीजी सदानंद दाते, आईजी आशीष बत्रा, और डीआईजी जया रॉय हैं। फिलहाल, एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज की सिक्योरिटी विंग भी मुस्तैद है।
ऐसा बताया जा रहा है कि राणा को बुलेटप्रूफ गाड़ी से एयरपोर्ट से एनआईए हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद से पहले उसका मेडिकल चेकअप होगा। इतना ही नहीं, ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए हैं।
ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: आसान नहीं था तहव्वुर का भारत आना? इसके पीछे किसका है दिमाग? ऑपरेशन राणा को किसने दिया अंजाम?

