Last Updated:
दीपम विवाद पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया है कि कल दीपाथून पर दीप जलाया जाएगा और सभी भक्त वहां दीप प्रज्वलित कर सकेंगे. तमिलनाडु पुलिस की नाकामी के बाद अदालत ने मंदिर की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंप दी है. साथ ही मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज को निलंबित कर प्रशासन की कमान दो पूर्व हाईकोर्ट जजों को सौंपी गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया.
दीपम विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि कल दीपाथून पर दीप जलाया जाएगा. अदालत ने तमिलनाडु पुलिस की नाकामी का हवाला देते हुए मंदिर की सुरक्षा की कमान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ को सौंपने का आदेश दिया है. इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज को निलंबित कर दिया है और मंदिर के प्रशासन की जिम्मेदारी दो पूर्व हाईकोर्ट जजों को सौंपी है. अदालत ने यह भी कहा कि मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगा स्टे अब हट गया है और सभी भक्त दीपाथून पर दीप जला सकेंगे.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

