सुबह जल्द घर से निकलने वालों के लिए सर्द मौसम मुश्किलें बढ़ सकता हैं. ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि मौसम विभाग का ताजा बुलेटिन इसी ओर इशारा कर रहा है. आईएमडी ने कल के मौसम का फोरकास्ट बताते हुए कहा कि दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाने का अनुमान है. 50 से 200 मीटर तक कोहरा रहने की संभावना जताई गई है. इसका असर पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी दिख सकता है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है. हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक इसका असर बने रहने की संभावना है. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो सकता है. रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है. ऐसे में सुबह और देर रात सफर करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में शनिवार की सुबह कोहरे के साथ हो सकती है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को राजधानी में घने कोहरे का अनुमान जताया है. रात से लेकर सुबह तक सड़कों पर धुंध छाई रह सकती है. इससे दफ्तर जाने वालों और लंबी दूरी का सफर करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. ट्रेन और फ्लाइट की आवाजाही पर भी असर पड़ने की आशंका है. दिन में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है. कोहरे के साथ प्रदूषण भी सांस और आंखों की परेशानी बढ़ा सकता है.
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब में 28 नवंबर को कोहरा छाया रहेगा. 28 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और रात को घना कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि हाईवे पर सफर करने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए. दिन में मौसम ड्राई रहने की संभावना है. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.
हरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा
28 नवंबर को हरियाणा में ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ सकता है. यहां सुबह के समय इसका असर ज्यादा दिखाई दे सकता है. इससे दिल्ली-चंडीगढ़ और दूसरे प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रेल यात्रियों को भी अपनी ट्रेन की स्थिति देखकर घर से निकलना चाहिए. दिन में मौसम सूखा रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी में सुबह और देर रात सड़कों पर दृश्यता कम रह सकती है. बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ था. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लिए घने कोहरे की चेतावनी दी है.
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
पहाड़ी रास्तों पर कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है. बीते दिनों राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा था. हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है. सुबह और रात के समय खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर भारत में जहां कोहरा परेशानी बढ़ाएगा, वहीं तमिलनाडु में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगह बारिश का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. किसानों को खेतों में पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई है.
केरल में कल मौसम कैसा रहेगा
केरल और माहे में शनिवार को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश के कारण खेतों में पानी भरने की आशंका है. किसानों को धान, सब्जियों और बागानी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जल निकासी का इंतजाम रखने की सलाह दी गई है.
कर्नाटक में कल मौसम कैसा रहेगा
कर्नाटक में हर जगह मौसम एक जैसा नहीं रहेगा. तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगह बारिश हो सकती है. वहीं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. तटीय इलाकों में बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है. दक्षिणी हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम का हाल देखना बेहतर रहेगा.
आंध्र प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
आंध्र प्रदेश में 28 नवंबर को कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा शामिल हैं. बीते दिनों इन इलाकों में कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया था. बारिश के साथ मौसम में नमी बनी रह सकती है. हालांकि, राज्य के सभी इलाकों में बारिश का अनुमान नहीं है.
त्रिपुरा में कल मौसम कैसा रहेगा
पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में भी कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. सुबह और रात के समय इसका असर ज्यादा रह सकता है. कम दृश्यता के कारण सड़क पर सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है. दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह जल्दी निकलने वाले लोग वाहन की गति धीमी रखें और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें.

