International
oi-Bhavna Pandey
Sunita Williams News: भारतीय मूल की Nasa अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की नौ महीने बाद धरती पर वापसी हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 8 दिन के अंतरक्षि मिशन के लिए गए थे लेकिन वो 9 महीने से वहीं फंसे हुए थे।
अंतत: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की धरती पर 19 मार्च 2025 को सुबह साढ़े तीन बजे वापसी हो चुकी है। उन्हे अंतरिक्ष से ड्रैगन एयरक्राफ्ट धरती पर लेकर आया है। आइए जानते हैं धरती पर आने के बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को NASA ने कहां रखा है। वो अपने घर कब जाएंंगे?

बता दें Nasa अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर एक 8 दिन के परीक्षण मिशन के तहत गए थे लेकिन तकनीकी स्नैग खराबी आने के कारण वो वहीं फंसे हुए थे। उन्हें अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए स्पेसएक्स का ड्रैगन एयरक्राफ्ट भेजा गया था। क्रू-10 के अंतरिक्ष वैज्ञानिक इन दोनों को अपने साथ लेकर लौटे हैं।

सुनीता विलियम्स मुस्कुराती हुई कैप्सूल से बाहर निकली
बुधवार को तड़के फ्लोरिडा के निकट स्थित समुद्र में ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैडिंग हुई। स्प्लैशडाउन के बाद सुनीता विलियम्स और बुच कैप्सूल से बाहर निकले। दोनों जब कैप्सूल से बाहर आए तो दोनों मुसकुराते हुए हाथ हिलाते हुए नजर आए।
धरती पर आने पर सुनीता विलियम्स और बुच को हो रही थी ये दिक्कत
लंबे समय तक स्पेस में रहने के कारण दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर लौटने पर गुरुत्वाकर्षण के कारण तालमेल बिठाना मुश्किल हो रहा था। इतना ही नहीं बेबी फीट डेवलेप होने के कारण चल नहीं पा रहे थे, जिस कारण अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने उन्हें उठाकर स्ट्रेचर पर बैठाकर बाहर लेकर आए।
धरती पर लौटने के बाद Sunita Williams को कहां रखा गया है?
कैप्सूल से निकलने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच को स्ट्रेचर पर स्पेसएक्स के रिकवरी शिप में ले जाया गया। जहां पर उनकी हेल्थ चेकअप हुआ है। इसके बाद उन्हें ह्यूस्टन ले जाया जाएंगा। जहां पर फ्लाइट सर्जन उनकी मेडिकल जांच करेंगे और कुछ दिनों तक यानी उनके सामान्य होने तक एस्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखेगी।
Sunita Williams की कैसी है तबीयत?
NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच ने आश्वस्त किया कि धरती पर लौटने के बाद सुनीता विलियम्स समेत क्रू 9 और क्रू 10 के सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने पुष्टि की कि सुनीता विलियम्स समेत उनके साथ लौटे अंतरिक्ष यात्री रिकवरी शिप पर हें जहां पर उनकी मेडिकली जां की रही है। इसके बाद इन सभी को ह्यूस्टन ले जाया जाएगा, जहां और विस्तृत रूप से स्वास्थ्य की जांच और सभी टेस्ट होंगे और मिशन डिब्रीफिंग होगी।
Sunita Williams कब अपने घर वापस जाएंगी?
लंबे समय तक स्पेस में रहने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर लौटने पर गुरुत्वाकर्षण से तालमेल बैठाने में समय लगता है। इसके अलावा स्पेस में रहने के कारण हड्डियां सिकुड़ जाती हैं, पैर के तलवे नरम हो जाते हैं जिन्हें बेबी फीट कहा जाता है, जिस कारण उन्हें कुछ दिन जमीन पर सामान्य इंसान की तरह चलने में दिक्कत होंगी। ह्यूस्टन में रिकवरी के बाद डॉक्टरों की परमीशन मिलने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच अपने घर जा सकेंगे।
VIDEO | NASA’s SpaceX Crew-9 splashes down safely!
Stuck in space no more, NASA astronauts Butch Wilmore and Sunita Williams returned to Earth on Tuesday, hitching a different ride home to close out a saga that began with a bungled test flight more than nine months ago.
Their… pic.twitter.com/0bXInT61ns
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2025
-

9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स को NASA कितना देगा पेमेंट? कितनी है सैलरी, जानें सबकुछ
-

Sunita williams की सकुशल वापसी पर पैतृक गांव में मनी दीवाली, केंद्रीय मंत्री ने भारत की बेटी के लिए लिखा संदेश
-

Sunita Williams Live Updates: इतने बजे धरती पर आ जाएंगी सुनीता विलियम्स, ऐसे देखें लाइव कवरेज
-

LIVE:9 महीने बाद धरती पर लौटीं Sunita Williams, नासा ने स्पेसएक्स को कहा थैंक्स
-

Sunita Williams Return: 286 दिन, 4000+ पृथ्वी के चक्कर काट लौंटी सुनीता, पहली तस्वीर आई समाने, क्या-क्या हुआ?
-

Sunita Williams को लेकर आ रहे ड्रैगन स्पेसक्रॉफ्ट की लैडिंग को लेकर क्या है खतरे? सावधान हैं NASA वैज्ञानिक
-

Sunita Williams को क्यों स्ट्रेचर पर बैठाकर लाया गया बाहर? क्यों अपने पैरों पर नहीं चल पा रहीं, VIDEO
-

Sunita Williams को धरती पर लाने निकला ड्रैगन कैप्सूल क्या है? चीन से क्या कनेक्शन? हैरान करने वाले हैं Facts
-

Sunita Williams News: धरती पर लौटने के बाद सुनीता के साथ क्या-क्या होगा? कौन-कौन सी दिक्कतें सामने?
-

Sunita Williams से पहले किसने लंबा वक्त स्पेस में बिताया? 7 हजार पृथ्वी के चक्कर काट 14 माह बाद धरती पर लौटे
-

Sunita Williams: ‘सुनिता’ के स्वागत के लिए भारत तैयार, पीएम मोदी ने देश की बेटी को लिखा पत्र
-

Sunita Williams की स्पेस से 9 माह बाद वापसी, ट्रंप बोले- ‘वादा किया, निभाया’, जानें Elon Musk का पहला रिएक्शन
-

NASA की सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरी की 9 महीने बाद ड्रैगन यान से धरती पर हो रही वापसी, जानें हर अपडेट
-

Kalpana Chawla Birthday:कल्पना चावला की जयंती आज, जाने अंतरिक्ष में कैसे हुई थी भयावह हादसे का शिकार
-

Sunita Williams के बाल हमेशा क्यों खुले रहते हैं, अंतरिक्ष यात्री कैसे अपने बाल करते हैं शैंपू?

