Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, September 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Stock Return : 5 साल से दबाव में चल रहा ये शेयर, बंपर रिटर्न दिलाने के लिए कंपनी ने बनाया तगड़ा प्लान
Hindi News

Stock Return : 5 साल से दबाव में चल रहा ये शेयर, बंपर रिटर्न दिलाने के लिए कंपनी ने बनाया तगड़ा प्लान

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:September 18, 2026, 00:13 IST

Stock Return : एक ऐसी कंपनी है जिसने शेयर बाजार के निवेशकों को पिछले 5 साल में काफी कम रिटर्न दिया है, लेकिन अब कंपनी ने अपनी रणनीति बदल दी है और जल्द ही निवेशकों को इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा.

5 साल से दबाव में चल रहा ये शेयर, बंपर रिटर्न के लिए कंपनी का तगड़ा प्लान Zoom

बोरोसिल रिन्यूवेबल ने सरकारी योजना को देखते हुए रूफटॉप बिजनेस में कदम रखा है.

नई दिल्ली. सौर ऊर्जा सेक्टर में काम करने वाली कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरों में पिछले 5 साल में लगातार गिरावट दिख रही है, लेकिन अब कंपनी ने ऐसा प्लान बनाया है कि आने वाले समय में निवेशकों को बड़ा रिटर्न दिला सकता है. बोरोसिल रिन्यूएबल्स ने रूफटॉप सोलर बिजनेस में उतरने के लिए एक आक्रामक रणनीति बनाई है, जिससे कंपनी सीधे ग्राहकों से जुड़े बिजनेस में भी कदम रख रही है. कंपनी सोलर ग्लास बनाने से आगे बढ़कर अब ब्रांडेड डिस्ट्रिब्यूटेड सोलर सॉल्यूशन के कारोबार में विस्तार कर रही है. कंपनी को उम्मीद है कि ऑपरेशन के पहले साल (जो कि पायलट फेज है) में यह बिजनेस 100 करोड़ रुपये का योगदान देगा.

बोरोसिल रिन्यूएबल्स के चेयरमैन प्रदीप कुमार खेरुका ने बताया भारत में सोलर रूफटॉप की भारी डिमांड है. नेशनल सोलर मिशन और फरवरी 2024 में शुरू की गई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की वजह से घरों में सोलर रूफटॉप की मांग में जबरदस्त उछाल आया है. सरकार का लक्ष्य अगले साल मार्च तक सोलर रूफटॉप के जरिये 1 करोड़ घरों को सोलर एनर्जी से जोड़ना है और हम इस मांग के बड़े हिस्से को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं.

कितनी क्षमता की होगी एनर्जी
काउंसिल ऑन एनर्जी यानी एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) और सरकारी डाटा से पता चलता है कि भारत में 796 गीगावॉट सोलर पावर पैदा करने की क्षमता है. इसमें से ज्यादातर यानी 637 गीगावाट, घरों की छतों से मिल सकती है (ग्रामीण इलाकों में 363 GW और शहरी इलाकों में 274 GW). बोरोसिल रिन्यूएबल्स ग्राहकों को रूफटॉप सोलर का पूरा सॉल्यूशन दे रही है, जिसमें सोलर पैनल, इनवर्टर और लिथियम-आयन बैटरी शामिल हैं. इनमें से इनवर्टर और लिथियम-आयन बैटरी अभी बाहर से मंगवाई जा रही हैं. कंपनी इनकी बिक्री और इंस्टॉलेशन के साथ-साथ बिक्री के बाद की सर्विस भी देगी, जिससे वह सीधे ग्राहकों से जुड़े बिजनेस में कदम रख रही है.

क्षमता बढ़ाने जा रही कंपनी
कंपनी ने अपनी क्षमता को बहुत ज्यादा बढ़ाने का भी ऐलान किया है. बोरोसिल रिन्यूएबल्स अभी हर दिन 1,000 टन (TPD) सोलर ग्लास बनाती है. 300 TPD क्षमता वाली दो नई भट्टियां (furnaces) लगने के बाद यह क्षमता बढ़कर 1,600 TPD हो जाएगी. कंपनी को उम्मीद है कि यह अतिरिक्त क्षमता इस साल दिसंबर और अगले साल मार्च के बीच चालू हो जाएगी और इसका पूरा फायदा 2027-28 में दिखेगा. खेरुका ने कहा कि क्षमता का पूरा इस्तेमाल होने पर हमारी आय में लगभग 60% की बढ़ोतरी होगी. अभी हमारा एबिट्डा लगभग 32% है. दो नई भट्टियां चालू होने के बाद हमें उम्मीद है कि हमारा एबिट्डा काफी बढ़ जाएगा.

अभी सोलर ग्लास आयात करता है भारत
सोलर ग्लास के लिए भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर है. भारत हर दिन लगभग 8,500 टन सोलर ग्लास आयात करता है, जबकि स्थानीय उत्पादन सिर्फ 1,700 टन है. इस अंतर को देखते हुए मेड इन इंडिया सोलर ग्लास की मांग तेजी से बढ़ रही है. जेफरीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने वाले तीन उद्योग रक्षा, एयरोस्पेस और सोलर पावर होंगे.

कंपनी का कितना रिटर्न
कंपनी पर पिछले कई साल से दबाव था. 5 साल में कंपनी का रिटर्न 45 फीसदी के आसपास रहा है. बीते 3 साल में कंपनी का रिटर्न सिर्फ 3 फीसदी के आसपास है. लेकिन 2 साल का रिटर्न शून्य से 10 फीसदी नीचे, एक साल में माइनस 19 फीसदी और तीन महीने में 24 फीसदी मानइस में रिटर्न रहा है. अगर एसआईपी का रिटर्न देखा जाए तो एक साल में माइनस 26 फीसदी रिटर्न रहा है. 2 साल का रिटर्न माइनस 13 फीसदी रहा है. 3 साल का रिटर्न भी माइनस 8 फीसदी रहा है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 18, 2026, 00:09 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में जलाए गए 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’, बना एक अनोखा रिकॉर्ड | सेवा संकल्प अभियान ने पीएम मोदी के सम्मान में 1.5 करोड़ दीयों से छत्तीसगढ़ को रोशन किया
HawkNews
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में जलाए गए 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’, बना एक अनोखा रिकॉर्ड | सेवा संकल्प अभियान ने पीएम मोदी के सम्मान में 1.5 करोड़ दीयों से छत्तीसगढ़ को रोशन किया

September 17, 2026

दिल्ली आने से कतराने वाले तारिक रहमान ने ढाका से भेजी जन्मदिन की बधाई, जानिए पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

September 17, 2026

PM Kisan 24th Installment: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा? किस तारीख को आएगी 24वीं किस्त? | PM Kisan 24th Installment Expected Between October and November 2026 Official Date Awaited Ahead of Diwali

September 17, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,801)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Stock Return : 5 साल से दबाव में चल रहा ये शेयर, बंपर रिटर्न दिलाने के लिए कंपनी ने बनाया तगड़ा प्लान

September 17, 2026

छत्तीसगढ़ में जलाए गए 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’, बना एक अनोखा रिकॉर्ड | सेवा संकल्प अभियान ने पीएम मोदी के सम्मान में 1.5 करोड़ दीयों से छत्तीसगढ़ को रोशन किया

September 17, 2026

दिल्ली आने से कतराने वाले तारिक रहमान ने ढाका से भेजी जन्मदिन की बधाई, जानिए पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

September 17, 2026

PM Kisan 24th Installment: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा? किस तारीख को आएगी 24वीं किस्त? | PM Kisan 24th Installment Expected Between October and November 2026 Official Date Awaited Ahead of Diwali

September 17, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Stock Return : 5 साल से दबाव में चल रहा ये शेयर, बंपर रिटर्न दिलाने के लिए कंपनी ने बनाया तगड़ा प्लान

September 17, 2026

छत्तीसगढ़ में जलाए गए 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’, बना एक अनोखा रिकॉर्ड | सेवा संकल्प अभियान ने पीएम मोदी के सम्मान में 1.5 करोड़ दीयों से छत्तीसगढ़ को रोशन किया

September 17, 2026

दिल्ली आने से कतराने वाले तारिक रहमान ने ढाका से भेजी जन्मदिन की बधाई, जानिए पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

September 17, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.