Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 21
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Sonam Wangchuk Delhi High Court News : सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, सफदरजंग अस्पताल में ही चलेगा इलाज, पत्नी गीतांजलि की मांग खारिज
Hindi News

Sonam Wangchuk Delhi High Court News : सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, सफदरजंग अस्पताल में ही चलेगा इलाज, पत्नी गीतांजलि की मांग खारिज

HawkNewsBy HawkNewsJuly 19, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

पिछले 22 दिनों से भूख हड़ताल पर डटे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत नहीं मिल सकी. अदालत ने उन्हें तत्काल सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा, लेकिन अंतरिम राहत देने से साफ इनकार कर दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस मिनी पुष्करणा की सिंगल बेंच ने मामले की विशेष सुनवाई करते हुए कहा कि ‘हर जिंदगी कीमती है.’ अदालत ने यह भी माना कि सरकार और डॉक्टरों की ओर से यह भरोसा दिया गया है कि वांगचुक की पत्नी और भाई को 24 घंटे उनसे मिलने की अनुमति है और उनके लिए अलग कमरा भी उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में इस स्तर पर किसी अंतरिम आदेश की आवश्यकता नहीं है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘सोनम वांगचुक की मेडिकल कंडीशन को देखते हुए उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल में शिफ्ट करना मनमाना नहीं कहा जा सकता. यह देखा गया है कि वांगचुक के खिलाफ कोई ज़बरदस्ती नहीं की जा रही है. उनके शरीर की आज़ादी का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है. सोनम वांगचुक को मेडिकल स्टाफ के साथ सहयोग करना चाहिए.’

पत्नी ने उठाया था नजरबंदी और इलाज का मुद्दा

गीतांजलि अंगमो ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया था कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में उनकी इच्छा के विरुद्ध रखा गया है. उन्होंने इसे असंवैधानिक बताते हुए वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल, यानी मेदांता में इलाज कराने की अनुमति देने की मांग की थी.

याचिका पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट अदालत के सामने रखी और कहा कि परिवार को उनके इलाज की पूरी जानकारी नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और वकीलों तक भी पर्याप्त पहुंच नहीं है.

सिब्बल ने अदालत से कहा, ‘हमने मेदांता अस्पताल से बात कर ली है. वहां एंबुलेंस भी तैयार है. हमारी सिर्फ इतनी सी मांग है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाए ताकि वह अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज करा सकें.’

क्यों जरूरी था सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करना?

वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के उस आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें सरकार को वांगचुक को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे.

एएसजी ने कहा कि 18 दिनों के उपवास और उमस भरे मौसम की वजह से वांगचुक के शरीर में गंभीर चिकित्सकीय जटिलताएं पैदा हो गई थीं. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनका पोटैशियम स्तर 2.9 तक गिर गया था, जिससे किडनी और अन्य अंगों पर असर पड़ सकता था.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में वांगचुक ने नस के जरिये दवा (IV फ्लूइड) लेने से इनकार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने सहमति दे दी. अदालत के सवाल पर सरकार ने स्पष्ट किया कि पूरा इलाज उनकी सहमति से ही किया जा रहा है.

कोर्ट ने उठाए अहम सवाल?

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या वास्तव में ऐसी परिस्थितियां थीं, जिनके कारण वांगचुक को अस्पताल ले जाना जरूरी हो गया था. एएसजी ने जवाब में कहा कि उनकी मेडिकल स्थिति लगातार बिगड़ रही थी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. सरकार ने अदालत को ताजा मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी.

कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या मरीज के साथ रहने वाले परिजनों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है. सरकार ने बताया कि पत्नी और भाई को अस्पताल में अलग कमरा उपलब्ध कराया गया है और वे बिना किसी रोक-टोक के वांगचुक से मिल सकते हैं.

AIIMS के डॉक्टर भी पहुंचे अदालत

सुनवाई के दौरान एम्स के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. अक्षय भी अदालत में उपस्थित हुए. सरकार ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह सक्षम है और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है.

एएसजी ने यह भी कहा कि देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों का इलाज भी सरकारी अस्पतालों में होता है और इस व्यवस्था की विश्वसनीयता पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए.

‘वांगचुक हिरासत में नहीं हैं’

कपिल सिब्बल ने अदालत में सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर वांगचुक को अस्पताल लाया गया और वहां रखा गया है. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामले को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है. अदालत ने स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक हिरासत में नहीं हैं और उनके परिवार को उनसे मिलने की पूरी अनुमति दी गई है.

सरकार ने भी भरोसा दिलाया कि वांगचुक की सुरक्षा और स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है और उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा इलाज

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल भेजने का कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया. हालांकि अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई में सरकार के जवाब और मेडिकल स्थिति के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा. तब तक सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजम्मू राजौरी-पुंछ बादल फटने से 10 लोगों की गई जान, हिमाचल में भी लैंड स्लाइड, एक्शन में अमित शाह | Jammu Kashmir Poonch flash flood 10 deaths Himachal Pradesh landslide amit shah
Next Article Iran Attack On America: ईरान का अमेरिका पर बड़ा अटैक!, मार गिराया सुपर-एडवांस्ड MQ-9 ड्रोन, वीडियो जारी | iran attack on america us super advanced mq9 reaper drone shot down irgc video released
HawkNews
  • Website

Related Posts

US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi

July 21, 2026

Parliament Monsoon Session LIVE | ‘संसद के अंदर हमलोग चिंतित थे’, कंगना रनौत बोलीं- डर था कि भीड़ कहीं हमला न कर दे

July 21, 2026

‘रात 9 बजे होटल में अकेले आ जाना’, ‘तारक मेहता’ की फेमस एक्ट्रेस को फिल्म मेकर ने दिया ऐसा गंदा ऑफर, छलका दर्द | simple kaul taarak mehta actress film maker dirty offer said came to hotel alone at 9pm

July 21, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,437)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi

July 21, 2026

Parliament Monsoon Session LIVE | ‘संसद के अंदर हमलोग चिंतित थे’, कंगना रनौत बोलीं- डर था कि भीड़ कहीं हमला न कर दे

July 21, 2026

‘रात 9 बजे होटल में अकेले आ जाना’, ‘तारक मेहता’ की फेमस एक्ट्रेस को फिल्म मेकर ने दिया ऐसा गंदा ऑफर, छलका दर्द | simple kaul taarak mehta actress film maker dirty offer said came to hotel alone at 9pm

July 21, 2026

मुरादाबाद में मां शारदा समूह की महिलाएं लाल कटी मिर्च का तैयार कर रहीं अचार, बाजार में खूब डिमांड, हो रही बंपर कमाई

July 21, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

US Wanted Harmanveer Singh: भारतीय मूल के हरमनवीर सिंह कौन? जिसकी तलाश में जुटी अमेरिकी FBI | fbi wanted harmanveer singh drug trafficking case dhanda gang news hindi

July 21, 2026

Parliament Monsoon Session LIVE | ‘संसद के अंदर हमलोग चिंतित थे’, कंगना रनौत बोलीं- डर था कि भीड़ कहीं हमला न कर दे

July 21, 2026

‘रात 9 बजे होटल में अकेले आ जाना’, ‘तारक मेहता’ की फेमस एक्ट्रेस को फिल्म मेकर ने दिया ऐसा गंदा ऑफर, छलका दर्द | simple kaul taarak mehta actress film maker dirty offer said came to hotel alone at 9pm

July 21, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.