Last Updated:
शिरडी के साईं मंदिर में दिल्ली के एक अज्ञात भक्त ने बड़ा दान किया है. उस भक्त ने साईं बाबा के लिए 15 लाख रुपये में बना हीरे जड़ा स्वर्ण मोरपंख ब्रोच और 9 लाख नकद दान किए हैं. इस तरह उसने करीब 24 लाख रुपये का दान साईं बाबा को अर्पित किया है.
शिरडी के साईं बाबा में दिल्ली के एक भक्त ने सोने और हीरों से जड़ा मोरपंख भेंट किया है.
Shirdi Sai Baba: शिरडी के साईं दरबार में दानवीर भक्तों की आस्था का सिलसिला लगातार जारी है. एक बार फिर एक श्रद्धालु ने साईं बाबा के चरणों में लाखों रुपये का गुप्त दान अर्पित किया है. इस बार यह दानवीरता की मिसाल दिल्ली के रहने वाले भक्त ने कायम की है, जिसने साईं बाबा को करीब 24 लाख रुपये का दान देकर अपनी श्रद्धा प्रकट की है.
शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने प्राकृतिक हीरों से जड़ा हुआ स्वर्ण ब्रोच साईं बाबा को अर्पित किया है. यह ब्रोच मोरपंख के जैसा रंगीन और चमकीला है. करीब 80 ग्राम सोने से तैयार इस ब्रोच पर कीमती रत्न और प्राकृतिक हीरे जड़े हुए हैं. इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है.
भक्त ने साईं बाबा को प्राकृतिक हीरों और सोने से बना मोरपंख ब्रोच दान किया है.
साईं संस्थान के CEO गोरक्ष गाडिलकर के अनुसार, यह स्वर्ण-रत्नजड़ित ब्रोच अब प्रतिदिन साईं बाबा की आरती और श्रृंगार के दौरान उन्हें पहनाया जाएगा.
इतना ही नहीं, श्रद्धालु ने साईं संस्थान को 9 लाख रुपये का नकद दान भी दिया है.
इस तरह दान की कुल राशि करीब 24 लाख रुपये तक पहुंच गई है.
खास बात यह है कि इतनी बड़ी राशि का दान करने के बावजूद श्रद्धालु ने अपनी पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया है. साईं बाबा के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का यह अनोखा उदाहरण एक बार फिर सामने आया है.
हीरा, पन्ना और सोने से बने इस ब्रोच की कीमत करीब 15 लाख रुपये है.
बता दें कि शिरडी के साईं दरबार में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान अर्पित करते हैं. यही वजह है कि आज भी साईं बाबा के दरबार में आस्था और दान का प्रवाह लगातार बना हुआ है.
दिल्ली के इस श्रद्धालु ने 15 लाख रुपये का हीरे जड़ा स्वर्ण ब्रोच और 9 लाख रुपये नकद दान देकर कुल 24 लाख रुपये साईं बाबा के चरणों में अर्पित किए हैं. हालांकि दानदाता ने अपनी पहचान उजागर नहीं की है लेकिन इस दान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साईं बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था आज भी उतनी ही अटूट है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

