Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Sheikh Hasina Crime Against Humanity,शेख हसीना का कोर्ट में अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार, वकील बोले- उनको बरी कराने के लिए देंगे तर्क – bangladesh ex pm sheikh hasina denied accusations that she committed crimes against humanity
Hindi News

Sheikh Hasina Crime Against Humanity,शेख हसीना का कोर्ट में अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार, वकील बोले- उनको बरी कराने के लिए देंगे तर्क – bangladesh ex pm sheikh hasina denied accusations that she committed crimes against humanity

HawkNewsBy HawkNewsJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Curated by: रिजवान|नवभारतटाइम्स.कॉम•2 Jul 2025, 9:45 am

शेख हसीना के पीएम रहते हुए बीते साल जून-जुलाई में ढाका में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान पुलिस ने भीड़ के खिलाफ बल प्रयोग किया था। इससे हुई मौतों के लिए हसीना पर केस हुआ है।

Bangladesh news.
शेख हसीना बांग्लादेश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में शुमार हैं।
ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने खिलाफ लगाए गए मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों को खारिज किया है। शेख हसीना ने वकील के जरिए कोर्ट में हलफनामा देते हुए अपने खिलाफ लगे इल्जाम को मानने से इनकार किया है। हसीना के वकील अमीर हुसैन ने मंगलवार को ढाका में यह जानकारी दी। शेख हसीना के अगस्त, 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के बाद उनके खिलाफ कई गंभीर केस दर्ज हुए हैं। इसें सामूहिक हत्या कराने के आरोप में मानवता के खिलाफ अपराध का मामला भी दर्ज किया गया है। हसीना बीते 11 महीने से भारत में शरण लिए हैं, ढाका में उन्होंने अपने बचाव के लिए वकील खड़ा किया है।

शेख हसीना के वकील अमीर हुसैन ने मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद कहा कि हसीना ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। हम कोर्ट में बहस के दौरान उनको इन आरोपों से उन्हें बरी करने के लिए तर्क पेश करेंगे। दूसरी ओर अभियोजकों ने हसीना के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए कहा कि उन्होंने हेलीकॉप्टरों से घातक हथियारों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया।

हसीना के खिलाफ क्या तर्क

मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने कहा कि शेख हसीना अपने पिता की तरह ही हर कीमत पर सत्ता में बने रहना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने हिंसा का रास्ता अपनाया। इस्लाम की ओर से कहा गया कि हसीना मानवता के खिलाफ अपराध के तीन विशिष्ट मामलों के लिए सीधे जिम्मेदार हैं। पहला मामला- अबू सईद नाम के 23 वर्षीय छात्र प्रदर्शनकारी की हत्या, दूसरा- ढाका के चंकुरपुल इलाके में छह लोगों की हत्या और तीसरा- ढाका के आशुलिया में छह लोगों की हत्या कर जलाने से जुड़ा हैं। इन मामलों में हसीना के साथ दो अन्य अधिकारियों पर भी मुकदमा चल रहा है।

बांग्लादेश के सरकारी संगठन बीएसएस ने बताया कि मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में शेख हसीना के साथ पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून नामजद हैं। इनके खिलाफ पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त में हुए विरोध प्रदर्शन में उनकी भूमिका के लिए दर्ज किए गए हैं।

Bangladesh Crisis News: शेख हसीना की वापसी पर जोर लगा रहे मोहम्मद युनूस को लगा भारत से झटका

शेख हसीना की करीब 16 साल पुरानी अवामी लीग सरकार पिछले वर्ष 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के हिंसक होने के बाद गिर गई थी। उनको आननफानन में ढाका छोड़कर छोड़कर भारत जाने के लिए बाध्य होना पड़ा था। बांग्लादेश की मौजूदा मोहम्मद यूनुस सरकार ने भारत से हसीना को वापस सौंपने की मांग की है।

रिजवान

लेखक के बारे मेंरिजवानरिज़वान, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ताल्‍लुक रखते हैं। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है। अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका में काम किया। फिलहाल नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में इंटरनेशनल डेस्‍क पर काम कर रहे हैं। राजनीति और मनोरंजन की खबरों में भी रूचि रखते हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में काम का अनुभव करीब 8 साल है।… और पढ़ें