India
oi-Ankur Sharma
Shashi Tharoor: कांग्रेस के मशहूर नेताओं में से एक शशि थरूर इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में हैं, उन्हें केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी पूरी दुनिया को देने वाले प्रतिनिधिमंडल का मेंबर बनाया गया है, जिस पर विवाद भी शुरू हो गया है, उनकी पार्टी कांग्रेस को ही इस बात पर मिर्ची लग गई है तो वहीं दूसरी ओर थरूर ने इस बात के लिए मोदी सरकार को ‘शुक्रिया’ कहा है।
असल जिंदगी में तीन शादी रचाने वाले शशि थरूर का विवादों संग ‘चोली दामन’ जैसा रिश्ता रहा है, वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लोगों के बीच हमेशा चर्चित रहते हैं। 5 फिट 9 ईंच के शशि थरूर ने लाइफ में तीन बार मोहब्बत करके शादी रचाई लेकिन इसके बावजूद 69 बरस के थरूर को जीवनसाथी का सुख नहीं मिला और वो आज अपना जीवन तन्हा ही गुजार रहे हैं।
आपको बता दें कि शशि थरूर, जुड़वा बेटों के पिता हैं, ये संतान उन्हें पहली शादी से हैं, शशि थरूर को लाइफ में पहली बार मोहब्बत बंगाली और कश्मीरी मिक्स बाला ‘तिलोत्तमा मुखर्जी’ से हुईं। कहते हैं कि ‘तिलोत्तमा मुखर्जी ‘अपने कॉलेज में ‘Beauty with Brain’ कहलाती थीं, शशि थरूर उनसे काफी प्रभावित हुए और जल्द ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
‘तिलोत्तमा मुखर्जी’ भी एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखती हैं, दरअसल वो ‘कैलाशनाथ काटजू’ की पोती हैं, जो कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय रक्षा मंत्री रह चुके हैं। ‘तिलोत्तमा मुखर्जी’, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं , उनकी और थरूर की शादी साल 1981 में हुई, जिनसे इनको दो बेटे ‘कनिष्क’ और ‘ईशान’ हैं लेकिन राजनीति जगत का ये पॉवर कपल साल 2007 में अलग हो गया।
शशि थरूर ने विदेशी बाला खूबसूरत ‘चेरिस्टा गिल्स’ से शादी की
हालांकि दोनों के तलाक की असल वजह तो किसी को पता नहीं चली लेकिन इसके चंद महीने के बाद ही शशि थरूर ने विदेशी बाला खूबसूरत ‘चेरिस्टा गिल्स’ से शादी की थी। जिसके बाद कहा जाने लगा कि ‘शशि थरूर की पहली शादी टूटने की वजह गिल्स से उनका अफेयर था।’ आपको बता दें कि गिल्स मूल रूप से कनाडियन थीं और संयुक्त राष्ट्र के एक विभाग में डिप्टी सेक्रेट्री थीं। शशि थरूर और वो संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने के दौरान ही करीब आए थे।
साल 2010 में थरूर ने ‘सुनंदा पुष्कर’ से की तीसरी शादी
लेकिन ये शादी भी चली नहीं और साल 2010 में थरूर और गिल्स अलग हो गए, वजह इस बार भी साफ नहीं थी लेकिन इसी के कुछ वक्त बात थरूर ने बेइंतहा खूबसूरत और बिजनेस वुमन ‘सुनंदा पु्ष्कर’ से तीसरा विवाह किया, जिसके बाद एक बार फिर से अटकलें लगने लगीं कि गिल्स से शादी टूटने का कारण शायद सुनंदा से थरूर का अफेयर था।
2014 में सुनंदा पुष्कर, दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मृत पाई गईं
फिलहाल जिंदगी और राजनीति की गाड़ी में आगे बढ़ते हुए शशि थरूर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी लेकिन साल 2014 में ‘सुनंदा पुष्कर’, दिल्ली के एक लग्जरी होटल में मृत पाई गईं थीं, इस खबर ने पूरे राजनीतिक जगत को हिलाकर रख दिया।
पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से था शशि थरूर का अफेयर?
इस मौत के लिए शशि थरूर को जिम्मेदार ठहराया गया, कहा गया कि उन दिनों थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार ‘मेहर तरार’ के बीच अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से सुनंदा तनाव में थीं और उन्होंने इसी के चलते डिप्रेशन में आकर दवाई की ज्यादा मात्रा खा लीं जो कि उनकी मौत की वजह बनी, हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें निर्दोष साबित कर दिया।
‘मानसून वेडिंग’ फेम मीरा नायर संग किया थियेटर
थरूर ‘मानसून वेडिंग’ फेम मीरा नायर के साथ थियेटर भी कर चुके हैं, कहा जाता है कि मीरा नायर भी उनसे एक वक्त में काफी प्रभावित थीं, हालांकि इस बारे में कभी भी दोनों ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते थकते नहीं है।
क्यों हैं कांग्रेस तिलमिलाई हुई?
शशि थरूर को केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी पूरी दुनिया को देने वाले प्रतिनिधिमंडल का मेंबर बनाया है, जिससे कांग्रेस में खलबली मची हुई है, तो वहीं दूसरी ओर थरूर ने इस बात के लिए मोदी सरकार को ‘शुक्रिया ‘कहा है।मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा कि ‘वे इस निमंत्रण से खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जब देश के हित की बात आएगी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।’
‘जो लोग भारत के लिए बोलते हैं उनसे राहुल गांधी नफरत क्यों करते हैं’
बता दें कि थरूर को लेकर कांग्रेस के ही अंदर विरोध चल रहा है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेतागण उनसे काफी नाराज चल रहे हैं, जिस पर अब भाजपा ने तंज कसते हुए सवाल किया है ‘जो लोग भारत के लिए बोलते हैं उनसे राहुल गांधी नफरत क्यों करते हैं? उन्हें तो खुद थरूर के लिए खुश होना चाहिए।’
बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं शशि थरूर?
फिलहाल इन सारी बातों के कारण शशि थरूर न्यूज गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पिछले काफी वक्त से वो पीएम मोदी और भाजपा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से ये बात भी कही जा रही है कि ‘हो सकता है वो बीजेपी ज्वाइन कर लें?’ हालांकि जब भी उनसे ये प्रश्न किया जाता है तो वो मुस्कुराकर जवाब टाल देते हैं, फिलहाल इस वक्त थरूर बनाम कांग्रेस में जंग चल रही है, जिस पर बीजेपी की ओर से भी जमकर मजे लिए जा रहे हैं।
-

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने पार की लक्ष्मण रेखा? जानिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया जवाब?
-

All Party Delegations: शशि थरूर से लेकर सुप्रिया सुले तक, कौन करेगा किन देशों का दौरा, यहां देखें पूरी लिस्ट
-

भारतीय डेलिगेशन में थरूर के नाम पर क्यों हो रहा विवाद? BJP बोली- क्यों नहीं दिया नाम, कांग्रेस ने दिया ये जवाब
-

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज बनेंगे शशि थरूर, कश्मीर और आतंकवाद पर पाक के खिलाफ खोला मोर्चा
-

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल के यात्रियों का सफर होगा आसान, इस महीने ही खुल जाएगा ये ट्रेन रूट
-

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा CBSE रिजल्ट आने के बाद हुए ट्रोल! क्या 12वीं की परीक्षा में हो गए हैं फेल?
-

VIDEO: चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा बेटा, बोला- ‘पहले गहने लाकर दो, फिर करने दूंगा अंतिम संस्कार
-

India Pakistan War: पाकिस्तान से लौटे BSF जवान की नौकरी पर संकट? जानिए क्या है नियम?
-

UAE और बांग्लादेश के बीच 1st T20I में होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड में किसका दबदबा
-

व्योमिका सिंह पर विवादित बयान देने वाले Ram Gopal Yadav की बहू है डॉक्टर, सुंदरता में डिंपल को देती हैं चुनौती
-

‘पहलगाम जेल में शूटिंग हो रही थी, फिर वो मर गई’, सुनील शेट्टी की वो हीरोइन जिसकी मौत ने मचाया था हंगामा
-

‘ये अपमान बर्दाश्त नहीं’, भारतीय महिलाओं से क्यों धुलवाए गए मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट के पैर? क्यों हो रहा विवाद?
-

‘सुप्रीम कोर्ट के अंदर ही उसने मुझे पकड़ा और फिर जो किया’, निमृत कौर अहलूवालिया का शॉकिंग खुलासा
-

Aaj Ka Mausam: गर्मी से उबल रही दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? क्या होगी बारिश?
-

भारत-पाक तनाव के बीच निशाने पर था अमेरिका! सैन्य बेस पर ISIS हमले की थी प्लानिंग, FBI का बड़ा खुलासा

