Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 3
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » sawan pehla somwar 2026 today in sukarma yoga shubh muhurat shiv mantra | शुभ योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत
Hindi News

sawan pehla somwar 2026 today in sukarma yoga shubh muhurat shiv mantra | शुभ योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत

HawkNewsBy HawkNewsAugust 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरधर्म

शुभ योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र

Last Updated:August 03, 2026, 04:46 IST

Sawan Pehla Somwar 2026 Today: आज शुभ योग में सावन का पहला सोमवार है, जिसका भक्तों में विशेष महत्व है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. इस पावन अवसर पर जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, शिवजी के मंत्र और आरती, ताकि आप विधि-विधान से पूजा कर सकें. यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

शुभ योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्रZoom

Sawan Pehla Somwar 2026 Today: भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले सावन माह का पहला सोमवार आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. इस बार सावन के पहले सोमवार पर हंस महापुरुष योग, सुकर्मा योग समेत कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है. मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ सुबह और प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने, शिवलिंग का जलाभिषेक करने और व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. साथ ही ग्रह-नक्षत्र के अशुभ प्रभाव और दोषों से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार का महत्व, पूजा विधि, मंत्र और शिवजी की आरती…

सावन सोमवार का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है. इसके पश्चात शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक किया जाता है. इसके बाद दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प, भांग, सफेद चंदन तथा मौसमी पुष्प अर्पित किए जाते हैं. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप, महामृत्युंजय मंत्र का पाठ, शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. सुबह के साथ-साथ शिवलिंग की पूजा प्रदोष काल में करें. उसके बाद ही पारण किया जाता है.

शुभ योग में आज पहला सावन सोमवार

  • हंसराज योग: पंच महापुरुष योगों में से एक होता है. इस समय गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जिसकी वजह से हंसराज योग बना है. इस राजयोग की वजह से व्य​क्ति को ज्ञान, पद, प्रतिष्ठा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
  • सुकर्मा योग: पहले सावन सोमवार पर सुकर्मा योग प्रात:काल से लेकर रात 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. सुकर्मा योग के स्वामी देव इंद्र और ग्रह मंगल हैं. यह शुभता प्रदान करने वाला मंगलकारी योग है.
  • धृति योग: पहले सावन सोमवार पर धृति योग रात में 9:13 बजे से पूर्ण रात्रि तक है. यह भी एक शुभ योग है. इसमें नया बिजनेस, भूमि पूजन, मकान की ​नींव डालना, नई वस्तु की खरीदारी करना अच्छा रहता है.

सावन सोमवार जलाभिषेक मुहूर्त 2026

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:36 पी एम
  • प्रदोष काल: शाम 06:26 बजे से 07:56 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 07:11 पी एम से 07:32 पी एम

सावन सोमवार पूजन मुहूर्त 2026

  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 05:44 ए एम से 07:24 ए एम
  • शुभ-उत्तम मुहूर्त: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
  • चर-सामान्य मुहूर्त: 02:08 पी एम से 03:49 पी एम
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 05:30 पी एम से 07:11 पी एम

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2026

  • पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026

श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
सावन के पहले सोमवार के मौके पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज रहे हैं. श्रद्धालु भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, करियर में सफलता और जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना कर रहे हैं. सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसाती है और जीवन में मंगलकारी परिणाम लेकर आती है.

शिवजी के प्रमुख मंत्र

  • मूल मंत्र (पंचाक्षर मंत्र)
    ॐ नमः शिवाय
  • महामृत्युंजय मंत्र
    ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • शिव गायत्री मंत्र
    ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात॥
  • ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

शिवजी की आरती ॐ जय शिव ओंकारा
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा.
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे.
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे.
त्रिगुण रूप निरखत त्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी.
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे.
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी.
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका.
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा.
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला.
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी.
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे.
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥ स्वामी ॐ जय शिव ओंकारा॥

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

August 03, 2026, 04:46 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleUPI Transactions: जुलाई में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29.88 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन | upi transaction record july 2026 npci data digital payments growth
Next Article अभिजीत दीपके के पिता पर अब लगा बड़ा आरोप, कमाई पर उठे सवाल, शिकायत दर्ज कराने वाले ने जो कहा आप भी जान लीजिए | Why RTI activist seeks probe Into abhijeet dipke father family finances us education cjp
HawkNews
  • Website

Related Posts

अभिजीत दीपके के पिता पर अब लगा बड़ा आरोप, कमाई पर उठे सवाल, शिकायत दर्ज कराने वाले ने जो कहा आप भी जान लीजिए | Why RTI activist seeks probe Into abhijeet dipke father family finances us education cjp

August 3, 2026

UPI Transactions: जुलाई में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29.88 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन | upi transaction record july 2026 npci data digital payments growth

August 2, 2026

Shiv Ji Ki Aarti Om Jai Shiv Omkara: सावन सोमवार के दिन करें शिवजी की आरती, ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा

August 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,723)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

अभिजीत दीपके के पिता पर अब लगा बड़ा आरोप, कमाई पर उठे सवाल, शिकायत दर्ज कराने वाले ने जो कहा आप भी जान लीजिए | Why RTI activist seeks probe Into abhijeet dipke father family finances us education cjp

August 3, 2026

sawan pehla somwar 2026 today in sukarma yoga shubh muhurat shiv mantra | शुभ योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत

August 2, 2026

UPI Transactions: जुलाई में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29.88 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन | upi transaction record july 2026 npci data digital payments growth

August 2, 2026

Shiv Ji Ki Aarti Om Jai Shiv Omkara: सावन सोमवार के दिन करें शिवजी की आरती, ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा

August 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

अभिजीत दीपके के पिता पर अब लगा बड़ा आरोप, कमाई पर उठे सवाल, शिकायत दर्ज कराने वाले ने जो कहा आप भी जान लीजिए | Why RTI activist seeks probe Into abhijeet dipke father family finances us education cjp

August 3, 2026

sawan pehla somwar 2026 today in sukarma yoga shubh muhurat shiv mantra | शुभ योग में सावन का पहला सोमवार आज, जानें महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत

August 2, 2026

UPI Transactions: जुलाई में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29.88 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन | upi transaction record july 2026 npci data digital payments growth

August 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.