Last Updated:
Satyendra Jain Arrest: सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित घोटाले में पहले से जांच चल रही थी. प्रवर्तन निदेशालय ने दिसंबर 2025 में इसी मामले से संबंधित अपनी जांच में सत्येंद्र कुमार जैन समेत 14 लोगों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की थी. ED के मुताबिक, मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े चार टेंडरों में कथित अनियमितताओं से संबंधित है.
सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार शाम सामने आई जानकारी के मुताबिक, जैन के अलावा पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के विस्तार और अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडरों में कथित गड़बड़ी, शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश से जुड़ा है.
एसीबी के मुताबिक, इस मामले में सत्येंद्र जैन के अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय, जल बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एन्टरप्राइजेज़ कंपनी के मालिक नागेंद्र यादव, Euroteck Environment Pvt Ltd के मालिक राजा कुमार कुर्रा और श्रीजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा को आरोपी बनाया गया है.
बता दें कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित घोटाले में पहले से जांच चल रही थी. प्रवर्तन निदेशालय ने दिसंबर 2025 में इसी मामले से संबंधित अपनी जांच में सत्येंद्र कुमार जैन समेत 14 लोगों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की थी. ED के मुताबिक, मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े चार टेंडरों में कथित अनियमितताओं से संबंधित है.
ED ने अपनी जांच में आरोप लगाया था कि टेंडर प्रक्रिया में कथित हेरफेर के जरिए एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया गया और करीब 6.73 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत का भुगतान किया गया. एजेंसी के अनुसार, मामले में करीब 17.70 करोड़ रुपये की कथित अपराध से अर्जित आय का पता चला था.
सत्येंद्र जैन इससे पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. ऐसे में ACB की ताजा गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर भी नजर रहेगी.
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ें

