Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Sansad Live | Vande Mataram Parliament Debate Live | Parliament Winter Session Live Updates | संसद लाइव : ‘वंदे मातरम के बैंकग्राउंड से मुस्लिम भड़केंगे’ लोकसभा में पीएम मोदी ने याद दिलाई नेहरू की बात
Hindi News

Sansad Live | Vande Mataram Parliament Debate Live | Parliament Winter Session Live Updates | संसद लाइव : ‘वंदे मातरम के बैंकग्राउंड से मुस्लिम भड़केंगे’ लोकसभा में पीएम मोदी ने याद दिलाई नेहरू की बात

HawkNewsBy HawkNewsDecember 8, 2025No Comments16 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इस बहस की शुरुआत की. पीएम मोदी ने इस दौरान वंदे मातरम गीत के 150 वर्षों के इतिहास का जिक्र करते हुए देश में लगे आपातकाल की याद दिलाई. उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जो कांग्रेस की चुभनी लाज़मी है. इस बीच लोकसभा में एसपी सांसद इकरा हसन ने दमदार तरीके से संसद में अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा, मुसलमान इस देश में बाई च्‍वाइस हैं, बाई चांस नहीं. संसद में वंदे मातरम और संविधान पर जारी गरमा-गरम बहस के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला. ओवैसी ने सदन में गरजते हुए दो टूक कहा, यह वतन मेरा है, हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. ‘भारत माता’ के नारे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए ओवैसी ने तर्क दिया कि यदि हम भारत माता को एक देवी के रूप में संबोधित कर रहे हैं, तो हम इसमें धर्म को ला रहे हैं. आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर ने कहा, वंदे मातरम द‍िल की धड़कन है. इसे बांटने का जर‍िया मत बनाइए.

श‍िवसेना सांसद श्रीरंग आप्‍पा वारणे ने ऐसा नारा लगाया, जिस पर कुछ देर के ल‍िए हंगामा के हालात बने. आप्‍पा ने कहा, हमारे नेता बाला साहेब ठाकरे के कहते थे, भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा. इसी बीच कांग्रेस सांसद प्र‍ियंका गांधी भी चर्चा में शामिल हुईं. उन्‍होंने कहा क‍ि वंदे मातरम भारत की आत्‍मा का ह‍िस्‍सा बन चुका है. उन्‍होंने कहा क‍ि पीएम मोदी बहुत अच्‍छा भाषण देते हैं, लेकिन तत्‍थ्‍यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं. इसके बाद राजनाथ सिंह ने जवाब द‍िया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मां अपने बच्चों में कोई भेदभाव नहीं करती. इसी प्रकार, जन गण मन और वंदे मातरम् भारत माता के दो सपूतों की किलकारियां हैं. उन्होंने बताया कि ये दोनों गीत न केवल देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में भी लोगों को एकजुट करने का काम करते रहे. राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् और जन गण मन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय भावना की आत्मा हैं, जो हर भारतीय के दिल में गर्व और प्रेम की भावना जगाते हैं. ये गीत हमें देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी याद दिलाते हैं. राजनाथ सिंह ने कहा, 1885 से लेकर 1905 तक कांग्रेस का न कोई अपना राष्‍ट्रीय गीत था और ना ही झंडा. अब समय आ गया है क‍ि कांग्रेस गुलामी की मानस‍िकता को छोड़े और वंदे मातरम के पूर्ण स्‍वरूप को स्‍वीकार करे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मैं यह कह सकता हूँ कि वंदे मातरम् का लागू न होना धार्मिक कारणों से नहीं, बल्कि रणनीतिक कारणों से था. कुछ लोग इसे सांप्रदायिक कहकर अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रहे थे, लेकिन महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस गीत में कोई सांप्रदायिकता नहीं देखी.

लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जो वंदे मातरम् 1905 में महात्मा गांधी को राष्ट्रगान के रूप में दिखता था… वंदे मातरम् इतना महान था, इसकी भावना इतनी महान थी तो फिर पिछली सदी में इसके साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों हुआ? वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों हुआ? वह कौनसी ताकत थी जिसकी इच्छा पूज्य बापू की भावना पर भारी पड़ गई जिसने वंदे मातरम् जैसी पवित्र भावना को विवादों में घसीट दिया.’ उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के बयानों का जवाब देने के बजाय नेहरू जी ने सुभाष बाबू को पत्र लिखा और कहा कि मैंने वंदे मातरम् की पृष्ठभूमि पढ़ी है और मुझे लगता है कि यह मुसलमानों को भड़का सकता है.

December 8, 202521:24 IST

संसद में ओवैसी की हुंकार: ‘वफादारी का सर्टिफिकेट नहीं देंगे, वतन हमारा है’

संसद में वंदे मातरम और संविधान पर जारी गरमा-गरम बहस के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला. ओवैसी ने सदन में गरजते हुए दो टूक कहा, यह वतन मेरा है, हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. ‘भारत माता’ के नारे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए ओवैसी ने तर्क दिया कि यदि हम भारत माता को एक देवी के रूप में संबोधित कर रहे हैं, तो हम इसमें धर्म को ला रहे हैं. उनका कहना था कि संविधान में देश के प्रति निष्ठा की बात है, किसी देवी की पूजा की नहीं- सत्ता पक्ष को घेरते हुए उन्होंने साफ कहा कि मुसलमानों से बार-बार “वफादारी का सर्टिफिकेट मांगना बंद किया जाए- ओवैसी ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से भारत को अपना मुल्क चुना है और वे यहीं जिएंगे और यहीं मरेंगे, लेकिन अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए किसी के दबाव में नहीं आएंगे। उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

December 8, 202520:06 IST

मुसलमान इस देश में बाई च्‍वाइस हैं, बाई चांस नहीं, संसद में इकरा हसन का दमदार अंदाज

एसपी सांसद इकरा हसन ने दमदार तरीके से संसद में अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा, फ‍िर से भारतीय मुसलमानों को मुस्‍लि‍म तुष्‍ट‍िकरण के नाम पर कठघरे में खड़ा करने की कोश‍िश हो रही है. हम बताना चाहते हैं क‍ि हम भारतीय मुसलमान ज‍िन्‍ना के आह्वान को ठुकराकर अपने इस प्‍यारे वतन की म‍िट्टी से जुड़े रहे. हमने महात्‍मा गांधी, भीमराव आंबेडकर, रवींद्र नाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद और अशफाक उल्‍ला खां के विचारों को अपनाया. मुसलमान इस देश में बाई च्‍वाइस हैं, बाई चांस नहीं.

December 8, 202518:58 IST

बहुत खूबसूरत है हर बात, लेकिन … लोकसभा में महुआ मोइत्रा का शायराना वार

विंटर सेशन के दौरान लोकसभा में वंदे मातरम् पर जारी बहस में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का शायराना अंदाज़ छाया रहा. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत एक शेर से करते हुए कहा, “हमने आपकी बातें ध्यान से सुनी, राजनाथ जी और प्रधानमंत्री जी… बहुत खूबसूरत है हर बात, लेकिन अगर दिल भी होता तो क्या बात होती.” महुआ ने तंज कसते हुए कहा कि देश तमाम गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में सदन में वंदे मातरम् पर बहस होना ही विडंबना है.

December 8, 202518:53 IST

‘BJP का वंदे मातरम प्रेम एक बेकार कॉमेडी जैसा लगता है’- महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि 24 नवंबर 2025 को राज्यसभा के संसदीय बुलेटिन में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम’ या किसी भी तरह के नारे नहीं लगाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई, यानी वंदे मातरम प्रकाशित होने के 50 साल बाद. बीजेपी तो 1980 में बनी- 105 साल बाद. मोइत्रा ने आरोप लगाया कि संघ परिवार खुद यह गीत नहीं गाता और बीजेपी का वंदे मातरम के प्रति समर्पण, प्रेम एक बेकार कॉमेडी जैसा लगता है.

December 8, 202518:43 IST

राज्यसभा में TMC सांसदों का हंगामा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयुष्मान भारत और पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्‍य साथी योजना की तुलना करते हुए कहा कि अगर बंगाल ने आयुष्मान भारत लागू किया होता, तो राज्य को अतिरिक्त ₹785 करोड़ मिल सकते थे, जिसका फायदा गरीबों को मिलता. इस पर टीएमसी सांसदों ने राज्यसभा में जोरदार आपत्ति जताई, जिसके बाद सभापति को हस्तक्षेप कर सांसदों से मंत्री को जवाब पूरा करने देने की अपील करनी पड़ी. विपक्षी हंगामे के बीच सीतारमण ने कहा, यह बंगाल की सड़क नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय ढांचे से बाहर रहने से बंगाल के स्वास्थ्य क्षेत्र की आर्थिक क्षमता बाधित हो रही है.

December 8, 202518:39 IST

पीएम मोदी ने केंद्र की योजनाएँ बंद करने की अनुमति नहीं दी: निर्मला सीतारमण

स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 14वें वित्त आयोग ने राज्यों की हिस्सेदारी 32% से बढ़ाकर 42% करने की सिफारिश तो की थी, लेकिन इसके साथ ही सभी केंद्र प्रायोजित योजनाएं बंद करने की भी अनुशंसा की थी. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं को बंद करने की अनुमति नहीं दी. वे CPI(M) सांसद जॉन ब्रिट्टस के केंद्र पर भरोसे की कमी वाले बयान का जवाब दे रही थीं.

December 8, 202517:55 IST

गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वंदे मातरम् में कोई सांप्रदायिकता नहीं देखी: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मैं यह कह सकता हूँ कि वंदे मातरम् का लागू न होना धार्मिक कारणों से नहीं, बल्कि रणनीतिक कारणों से था. कुछ लोग इसे सांप्रदायिक कहकर अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रहे थे, लेकिन महात्मा गांधी और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस गीत में कोई सांप्रदायिकता नहीं देखी. उन्होंने बताया, “महात्मा गांधी ने कहा कि वंदे मातरम् मेरे हृदय की गहराइयों तक पहुंचा है. जब मैंने इसे पहली बार सुना, तो मुझे केवल राष्ट्रभक्ति दिखाई दी. उन्होंने कहा कि इस गीत में कोई सांप्रदायिक तत्व या कोई खामी नहीं है, इसमें केवल मातृभूमि की सभी विशेषताएँ दिखाई देती हैं. डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह गीत मूर्तिपूजा की प्रेरणा नहीं देता. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के महान नेता और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कलाम ने भी वंदे मातरम् की संकीर्ण और संप्रदायिक व्याख्या को खारिज किया था.

December 8, 202517:49 IST

‘पान मसाला’ पर अतिरिक्त सेस, इसका उपयोग रोकने के लिए: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि बिल में यह कहा गया है कि ‘पान मसाला’ से वसूला गया सेस का एक हिस्सा राज्यों को दिया जाएगा. चूंकि यह सेस पान मसाला पर वसूला गया है, इसलिए यह स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में उपयोग होगा. सीतारमण ने बताया कि ‘पान मसाला’ पर अतिरिक्त सेस की आवश्यकता क्यों है. उन्होंने कहा कि पान मसाला पर पहले से अधिक शुल्क था, जबकि वर्तमान में उस पर केवल 40% GST लगता है. सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उत्पाद बाजार में सस्ता न हो. चूंकि पान मसाला पर उत्पाद शुल्क नहीं लगता और अधिकतम GST केवल 40% ही लगाया जा सकता है, इसलिए इसे पहले की कीमत के अनुरूप लाने और लोगों को इसका सेवन कम करने के लिए अतिरिक्त सेस लगाया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है, इसलिए सेस का एक हिस्सा राज्यों के साथ साझा किया जा रहा है.

December 8, 202517:45 IST

ज‍िन्‍ना के चश्मे से देखने पर सांप्रदाय‍िक लगाता है वंदे मातरम- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर वंदे मातरम् को ज‍िन्ना के चश्मे से देखा जाए तो यह सांप्रदायिक प्रतीत हो सकता है. उन्होंने बताया कि यह गीत अपने आप में पूर्ण और सभी भारतीयों के लिए समान है. लेकिन इतिहास और राजनीतिक साजिशों के चलते इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया. राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम और भारतीयता का प्रतीक है, और इसे किसी भी समुदाय के खिलाफ या सांप्रदायिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए. हमें इस गीत की असली महिमा और सार्वभौमिकता को समझना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए.

December 8, 202517:41 IST

साजिश के तहत चुनाव आयोग पर लगातार हमले: SIR पर राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब कुछ दलों के नेता चुनाव हारते हैं या हार सामने दिखाई देती है, तो वे चुनाव प्रक्रिया को ही कटघरे में खड़ा कर देते हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग साजिश के तहत चुनाव आयोग पर लगातार हमले कर रहे हैं. यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना राष्ट्र के साथ अन्याय है. यही संस्थाएं हमारे लोकतंत्र की रीढ़ हैं और इनके सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.

December 8, 202517:25 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates: वंदे मातरम देश का अमर गीत रहा है और रहेगा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, वंदे मातरम् अपने आप में पूर्ण है. लेकिन इसे अपूर्ण बनाने की कोशिश की गई. हालांकि हर बार यह हमारे देश का अमर गीत रहा है, और मैं विश्वास के साथ कहता हूँ कि यह हमेशा अमर रहेगा. उन्होंने कहा, वंदे मातरम् के साथ यह अन्याय हुआ है, और आने वाली पीढ़ियों को यह जानना चाहिए कि उन लोगों की मानसिकता कैसी थी जिन्होंने इस गीत को नुकसान पहुंचाया. यह कोई अलग घटना नहीं थी; यह लुभावनी राजनीति से जुड़ा मामला था, जिसे कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार किया. इसने केवल हमारे देश को विभाजित किया.

December 8, 202517:15 IST

वंदे मातरम कभी भी इस्‍लाम विरोधी नहीं रहा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् कभी भी इस्लाम विरोधी नहीं रहा. उन्होंने बताया कि इसके साथ राजनीतिक छल हुआ, और अब इसकी गरिमा को दोबारा स्थापित करना आवश्यक है. राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् को सांप्रदायिक रंग दिया गया और इसे अपूर्ण बनाने की कोशिश की गई. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह गीत केवल स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि भारतीयता और राष्ट्रीय एकता का अमूल्य स्तंभ भी है. इसे सही रूप में समझना और सभी भारतीयों के लिए गर्व का प्रतीक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है.

December 8, 202517:08 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates: राज्यों को बताया जाए कि उन्हें कितना सेस मिलेगा: प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल, 2025 पर बोलते हुए कहा कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है. उन्होंने कहा कि भले ही वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया है कि बिल के तहत वसूला गया सेस राज्यों को दिया जाएगा, लेकिन केंद्र ने बिल में यह स्पष्ट नहीं किया कि राज्यों को सेस की कितनी राशि या कितना प्रतिशत दिया जाएगा.सांसद ने केंद्र से तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील भी की. उन्होंने बताया कि तंबाकू पर सेस बढ़ाने के बावजूद, भारत में इसके उपयोग में हर साल लगभग 3% की बढ़ोतरी हो रही है. चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र को सुनिश्चित करना चाहिए कि तंबाकू के सेवन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए.

December 8, 202517:00 IST

“सेस फंड कैंसर के मामलों का समय पर पता लगाने में मदद करेगा: निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा”

निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा ने हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल, 2025 पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर भारत विकसित राष्ट्र बनना चाहता है, तो पहले देश को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना होगा. शर्मा ने बताया कि 1990 से 2023 के बीच भारत में कैंसर के मामलों में 26% वृद्धि हुई है और कैंसर के कारण मृत्यु दर में 21% की बढ़ोतरी हुई है, जिसका मुख्य कारण देर से स्क्रीनिंग और मामलों का समय पर पता न लगना है.उन्होंने कहा कि सेस फंड कैंसर के मामलों की समय पर पहचान और देश भर में रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग के लिए मदद करेगा. सांसद ने बिल के लिए केंद्र को बधाई भी दी.

December 8, 202516:58 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates:जनगणमन और वंदे मातरम मां भारती के दो सपूतों की क‍िलकार‍ियां- राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मां अपने बच्चों में कोई भेदभाव नहीं करती. इसी प्रकार, जन गण मन और वंदे मातरम् भारत माता के दो सपूतों की किलकारियां हैं. उन्होंने बताया कि ये दोनों गीत न केवल देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में भी लोगों को एकजुट करने का काम करते रहे. राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् और जन गण मन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय भावना की आत्मा हैं, जो हर भारतीय के दिल में गर्व और प्रेम की भावना जगाते हैं. ये गीत हमें देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी याद दिलाते हैं.

December 8, 202516:53 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates: कांग्रेस ने वंदेमातरम खंडित क‍िया- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारतीयता का एक सूत्र है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के साथ जो न्याय होना चाहिए था, वह नहीं हुआ. राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इसे खंडित करने का निर्णय लिया था. उन्होंने बताया कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय संस्कृति की आत्मा का प्रतीक है, जिसने देशवासियों को एकजुट किया और विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा दी. वंदे मातरम् केवल ऐतिहासिक महत्व का नहीं, बल्कि आज भी भारतीयों के लिए गर्व और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है.

December 8, 202516:51 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates:वंदे मातरम् ने ब्रिट‍िश साम्राज्‍य को झुकने पर मजबूर कर द‍िया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् की आवाज़ इतनी शक्तिशाली थी कि अंग्रेज भी भारतीयों को इसे कहने से नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा कि इस महामंत्र की ताकत ने ब्रिटिश साम्राज्य को झुकने पर मजबूर कर दिया था. राजनाथ सिंह ने बताया कि केवल देश में ही नहीं, बल्कि भारत के बाहर भी रहने वाले भारतीयों के लिए वंदे मातरम् एक प्रेरणादायी मंत्र की तरह काम करता था. यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा था, जिसने करोड़ों लोगों को एकजुट किया और विदेशी शासन के खिलाफ खड़े होने का साहस दिया.

December 8, 202516:38 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates: नेहरू की सभी गलत‍ियों की सूची बनाएं, फ‍िर बहस करें: प्र‍ियंका गांधी

प्र‍ियंका गांधी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव दे रही हूं, नेहरू द्वारा की गई सभी गलतियों की एक सूची बनाएं, साथ ही उन सभी शिकायतों की भी सूची बनाएं जो आपके पास उनके खिलाफ हैं. फिर हम एक समय निर्धारित कर सकते हैं और उन सभी पर बहस कर सकते हैं.

December 8, 202516:35 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates:बड़े बड़े शहरों में प्रदूषण है, लेकिन हम सदन में छोटी छोटी बातें करेंगे: प्र‍ियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सदन में सरकार पर साधा निशाना और कहा कि देश के बड़े शहर गंभीर प्रदूषण संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन हम संसद में छोटी-छोटी बातों पर बहस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की असली समस्याएं जैसे प्रदूषण, महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही हैं, पर सरकार ध्यान भटकाने वाली बहसों में व्यस्त है. प्रियंका ने सवाल उठाया कि जब जनता साफ हवा और बेहतर जीवन की मांग कर रही है, तब संसद में ऐसे मुद्दों पर चर्चा क्यों नहीं होती जो सीधे नागरिकों के जीवन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश को असल मुद्दों पर गंभीर बहस की जरूरत है.

December 8, 202516:33 IST

Vande Mataram Debate Sansad Live Updates:“नेहरु ने हर वह पीएसयू बनाया जिसे आप विकस‍ित भारत के नाम पर बेच रहे हैं: प्रियंका गांधी”

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप राष्ट्रीय गीत को छोटा किए जाने की बात करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय गान भी एक बड़ी कविता का हिस्सा है, जिसके बोल रवींद्रनाथ टैगोर ने ही निर्धारित किए थे. उन्होंने कहा कि नेहरू के साथ-साथ आप कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान कर रहे हैं. आप मूल रूप से संविधान सभा पर ही आरोप लगा रहे हैं. प्रियंका ने कहा कि नेहरू ने देश के लिए 12 साल से अधिक जेल में बिताए. अगर नेहरू न होते तो न IIT होते, न IIM. आज जिन पीएसयू को आप बेच रहे हैं, वे सभी नेहरू द्वारा ही स्थापित किए गए थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ कथित अपमानों की सूची बनाते हैं. मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करती हूँ कि नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और “परिवारवाद” पर भी ऐसी ही सूची बनाएं. आइए चर्चा करें और इसे हमेशा के लिए खत्म करें. इसके बाद आज के मुद्दों पर बात करें—मंहगाई और बेरोजगारी पर बात करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleArvind Kejriwal: ‘हड़दड़ आंदोलन भाजपा को गुजरात से भगाएगा’, राजकोट में गरजे केजरीवाल | Hadad Andolan will drive BJP out of Gujarat said Arvind Kejriwal in Rajkot, Gujarat, Details Hindi
Next Article 8th pay commision: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? मोदी सरकार ने तोड़ी चुप्‍पी, किया बड़ा खुलासा | 8th pay commission: When will it be implemented, Modi government said it is not possible from January 2026
HawkNews
  • Website

Related Posts

गाँव की बहू बनी इंटरनेट सेंसेशन | Rural India Inspiration | Rajasthan |

July 2, 2026

राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? शाह के रोल में भी बदलाव! पॉलटिकल एक्सपर्ट की ‘भविष्यवाणी’ BJP में होगा कुछ बड़ा | Will Rajnath Singh Become Next President of India? amit shah role will change modi cabinet reshuffle political prediction

July 2, 2026

जोधपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में होगा सफर

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,001)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

गाँव की बहू बनी इंटरनेट सेंसेशन | Rural India Inspiration | Rajasthan |

July 2, 2026

राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? शाह के रोल में भी बदलाव! पॉलटिकल एक्सपर्ट की ‘भविष्यवाणी’ BJP में होगा कुछ बड़ा | Will Rajnath Singh Become Next President of India? amit shah role will change modi cabinet reshuffle political prediction

July 2, 2026

जोधपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में होगा सफर

July 2, 2026

Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे पर हमला करेगा अमेरिका? Trump की करीबी महिला ने दिया इशारा, क्या है मतलब? | laura-loomer-khamenei-funeral-controversy-trump-iran-news-world-news-hindi

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

गाँव की बहू बनी इंटरनेट सेंसेशन | Rural India Inspiration | Rajasthan |

July 2, 2026

राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? शाह के रोल में भी बदलाव! पॉलटिकल एक्सपर्ट की ‘भविष्यवाणी’ BJP में होगा कुछ बड़ा | Will Rajnath Singh Become Next President of India? amit shah role will change modi cabinet reshuffle political prediction

July 2, 2026

जोधपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नोएडा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, सिर्फ 1 घंटे 40 मिनट में होगा सफर

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.