Last Updated:
PM Modi Adampur Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की हवा निकाल दी.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस का दौरा किया.
- पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोली.
- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जवानों से मिले.
पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से आज जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसने दिन के वक्त पाकिस्तान को तारे दिखा दिए. पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेरस को लेकर जो दावे किए थे, वो सारे दावे आज झूठे साबित हो गए. प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और जवानों से मुलाकात की. जवानों के साथ पीएम मोदी ने बातचीत भी की. इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद जवानों का जोश जबरदस्त हाई दिखा.
पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है. लेकिन, पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी. पीएम मोदी की ये तस्वीरें देखकर वह अब दुनिया में मुंह छिपाता फिरेगा.
पाकिस्तान को दिन में दिखा दिए तारे
पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ और सुरक्षित है और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है. पीएम मोदी की जवानों के साथ मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह वायुसेना के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे भी लगाए.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं.’

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मंगलवार सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से बातचीत भी की. इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं.

इससे पहले पीएम मोदी की बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आईं. खास बात यह है कि एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर लगी है. इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?’ इस खास तस्वीर ने पड़ोसी मुल्क को साफ संदेश देने की कोशिश की है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

