Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Russia India Fighter Jets Deal Iran S 400 Su 35,अमेरिका के सहयोगी भारत को Su-57 फाइटर जेट, ईरान को खतरे के बाद भी S-400 नहीं, ईरानी राजनयिक ने पुतिन को सुना दिया – iran former ambassador seyed hossein mousavian react russia india su 57e su 35m fighter jets deal
Hindi News

Russia India Fighter Jets Deal Iran S 400 Su 35,अमेरिका के सहयोगी भारत को Su-57 फाइटर जेट, ईरान को खतरे के बाद भी S-400 नहीं, ईरानी राजनयिक ने पुतिन को सुना दिया – iran former ambassador seyed hossein mousavian react russia india su 57e su 35m fighter jets deal

HawkNewsBy HawkNewsJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Curated by: रिजवान|नवभारतटाइम्स.कॉम•8 Jul 2025, 10:16 am

रूस से भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिला हुआ है। रूस से फाइटर जेट खरीदने के लिए भी अमेरिका की बात चल रही है। इस पर ईरान से रिएक्शन आया है।

Russia iran.
व्लादिमीर पुतिन और सईद हुसैन मूसावियान।

तेहरान: रूस और भारत के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा सौदा पर बात चल रही है। यह सौदा मुख्य रूप से सुखोई जेट Su-57E और Su-35M जेट के लिए है। दोनों देशों में इस रक्षा समझौते की चर्चा सामने आने पर जर्मनी में ईरान के पूर्व राजदूत और पूर्व परमाणु वार्ताकार सईद हुसैन मुसावियान ने व्लादिमीर पुतिन को घेरा है। उन्होंने कहा कि वह रूस की बुराई नहीं करना चाहते हैं लेकिन ये समझ से परे है कि मॉस्को की ओर से अमेरिका के सहयोगियों को हथियार बेचे जा रहे हैं, जबकि ईरान को उसने यह जरूरी हथियार नहीं दिए हैं।

ईरानी राजनयिक सईद हुसैन मुसावियान ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत और रूस के रक्षा सौदे से जुड़ी रिपोर्ट साझा की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘रूस ने ईरान को Su-35 लड़ाकू विमान और S-400 वायु रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) नहीं दी। इस तथ्य के बावजूद कि ईरान दशकों से दो परमाणु शक्तियों- अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमले के खतरे में है और हाल ही में ये सच साबित हुआ जब इन दोनों देशों ने तेहरान पर हमला किया।’

रूस ने भारत को हथियार दे दिए

मुसावियान ने आगे कहा, ‘ईरान को रूस ने हथियार नहीं दिए लेकिन भारत को 117 Su-35M लड़ाकू विमान और तकनीक ट्रांसफर के साथ Su-57 के साझा उत्पादन की पेशकश की है। हालांकि भले ही भारत एक अमेरिकी सहयोगी है। यह मॉस्को की आलोचना नहीं है क्योंकि वह अपने रणनीतिक हितों के हिसाब से काम कर रहा है।’

सईद हुसैन मुसावियान ने कहा, ‘नाटो सदस्य तुर्की या अमेरिका का करीबी सहयोगी सऊदी अरब अगर रूस से Su-35, Su-57, या S-400 एयर डिफेंस मांगता है तो शायद अपने रणनीतिक हित के लिए मॉस्को इस पर सहमत होगा। यह वास्तविकता तेहरान को अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की वास्तविकता और राष्ट्रीय हित की अनिवार्यता की बेहतर समझ हासिल करने में मदद कर सकती है।

क्या है रूस-भारत की डील

एरो न्यूज जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और भारत में पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर Su-57E और 4.5 जेनेरेशन के Su-35M की खरीद पर बात चल रही है। रूस की सरकारी कंपनी रोस्टेक और सुखोई की ओर से दिए गए प्रस्तुत प्रस्ताव में Su-57E के लिए तकनीक का ट्रांसफर की शामिल है। इससे भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को ये विमान बनाने की अनुमति मिल जाएगी।

इस सौदे में भारतीय वायुसेना की घटती स्क्वाड्रनों को फिर से भरने की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने के लिए 20 से 30 Su-57E जेट की तत्काल डिलीवरी होगी। इसके अलावा रूस ने 114 जेट के लिए भारत के मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट टेंडर के हिस्से के रूप में Su-35M की पेशकश की है। ये Su-57E उत्पादन में तेजी आने तक एक समाधान की तरह है।

रिजवान

लेखक के बारे मेंरिजवानरिज़वान, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ताल्‍लुक रखते हैं। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है। अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका में काम किया। फिलहाल नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में इंटरनेशनल डेस्‍क पर काम कर रहे हैं। राजनीति और मनोरंजन की खबरों में भी रूचि रखते हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में काम का अनुभव करीब 8 साल है।… और पढ़ें