India
oi-Rahul Goyal
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ खास बातचीत का पॉडकास्ट रविवार 16 मार्च को रिलीज हो गया। तीन घंटे के इस पॉडकास्टर में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान लेक्स ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि जब आप आठ साल के थे, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए थे।
क्या आप मुझे आरएसएस के बारे में बता सकते हैं? आप पर और आपके राजनीतिक विचारों के विकास पर आरएसएस का क्या प्रभाव पड़ा? इसके जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने आरएसएस जैसे पवित्र संगठन से जीवन का सार और मूल्य सीखा। आरएसएस ने मेरे जीवन को दिशा दी है।’

पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में आरएसएस की सभाओं में भाग लेना हमेशा अच्छा लगता था। मेरे मन में हमेशा एक ही लक्ष्य रहता था, देश के लिए काम आना। यही ‘संघ’ (आरएसएस) ने मुझे सिखाया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संघ एक बहुत बड़ा संगठन है और अब उसका 100 वां वर्ष है।
दुनिया में इतना बड़ा स्वयंसेवी संगठन होगा..मैंने नहीं सुना है। करोड़ों लोग उसके साथ जुड़े हैं। संघ को समझना इतना सरल नहीं है। संघ के काम को समझने का प्रयास करना चाहिए। पीएम ने कहा कि संघ तो स्वयं तो पर्पस ऑफ लाइफ में एक दिशा देता है। देश ही सबकुछ है और जनसेवा ही प्रभु सेवा है। जो ग्रंथों ने कहा गया, जो स्वामी विवेकानंद ने कहा, वही संघ कहता है।
कहा कि आरएसएस से उन्हें जो प्रेरणा मिलती है, वह सिर्फ़ एक घंटे के सत्र में भाग लेने या वर्दी पहनने से नहीं मिलती। महत्वपूर्ण यह है कि आप समाज के लिए क्या करते हैं।” सेवा भारती बिना किसी सरकारी सहायता के लगभग 125,000 सेवा परियोजनाएं संचालित करती है।
विद्या भारती का लक्ष्य देशभर में 70,000 स्कूल चलाकर 30 लाख छात्रों को एक साथ शिक्षित करके शिक्षा में क्रांति लाना है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैदिक संतों और स्वामी विवेकानंद ने जो कुछ भी सिखाया है, संघ भी वही सिखाता है। आरएसएस के कुछ सदस्यों ने शिक्षा में क्रांति लाने के लिए ‘विद्या भारती’ नामक एक संगठन की शुरुआत की।
ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी सरकार आतंकवाद का करती है समर्थन’, लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान
आध्यात्मिक आधार और मार्गदर्शन
इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी आध्यात्मिक शिक्षा का श्रेय संतों के बीच बिताए समय को दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। कहा कि आरएसएस से आने वाले स्वयंसेवक अपनी रुचि, स्वभाव और प्रवृत्ति का पालन करते हैं और ऐसा करके वे इस तरह की गतिविधियों को मजबूत और बढ़ावा देते हैं।”
ये भी पढ़ें: PM Modi: ‘गोधरा कांड दुखद, 2000 के बाद..’ लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में गुजरात दंगे पर क्या बोले पीएम मोदी
-

PM Modi: ‘गोधरा कांड दुखद, 2000 के बाद..’ लेक्स फ्रीडमैन के पॉडकास्ट में गुजरात दंगे पर क्या बोले पीएम मोदी
-

Holi 2025 Wishes: होली में उड़ा गुलाल, PM मोदी बोले- उमंग संग मनाए त्योहार, जानें अन्य दिग्गजों ने क्या कहा?
-

होली के दिन क्रिकेट जगत में पसरा मातम, स्टार खिलाड़ी की बेटी का हुआ निधन, कम उम्र में कैसे हुई मृत्यु
-

प्रवेश वर्मा के बजाय रेखा गुप्ता को क्यों BJP ने बनाया सीएम? इतने दिन बाद दिल्ली CM ने किया बड़ा खुलासा
-

Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए पश्चिम और सेंट्रल रेलवे ने की ये घोषणा, जानें अपडेट
-

MUM vs DEL: WPL 2025 के फाइनल मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
-

Holi 2025: सोनाक्षी सिन्हा ने अकेले मनाई होली, लोगों ने मुस्लिम घर की बहू बनने पर किया ट्रोल, फिर मिला ये जवाब
-

Bihar Holi Dance video: बिहार के सरकारी ऑफिस में अश्लीलता की सारी हदें, डांसर के साथ अफसरों का वीडियो वायरल
-

Bihar News:चाचा के साथ Video Viral होने के बाद भतीजी की मौत, पुलिस ने डेढ़ महीने बाद किया हैरतअंगेज़ खुलासा
-

‘सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता क्योंकि…’, माता-पिता के तलाक के बीच राजा भैया की बेटी ने कह डाली बड़ी बात
-

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा चंद्र ग्रहण, क्या चांद का रंग होगा लाल? क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट?
-

‘धमकी भरे कॉल आए, बाइक से किया पीछा,’ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हीरो ने किया चौंकाने वाला खुलासा

