Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Ravi
Kishan
got
Dadasaheb
Phalke
Award:
गोरखपुर
से
सांसद
और
फिल्म
अभिनेता
रवि
किशन
ने
एक
बार
फिर
कमाल
कर
दिखाया
है।
उत्तर
प्रदेश
के
लाल
रवि
किशन
को
2025
के
लिए
‘दादा
साहब
फाल्के
इंटरनेशनल
फिल्म
फेस्टिवल’
पुरस्कार
से
सम्मानित
किया
गया
है।
प्रतिष्ठित
दादा
साहेब
फाल्के
अंतरराष्ट्रीय
फिल्म
महोत्सव
पुरस्कार
2025
में
फ़िल्म
लापता
लेडीज
के
लिए
बेस्ट
एक्टर
इन
सपोर्टिंग
रोल
के
सम्मानित
किया
गया
है।
इससे
पहले
इस
रोल
के
लिए
फिल्म
फेयर
अवार्ड
से
सम्मानित
किया
गया
था।

रवि
किशन
फिल्मों
के
साथ-साथ
राजनीति
में
भी
सक्रिय
हैं
और
वर्तमान
में
गोरखपुर
से
दूसरी
बार
सांसद
हैं।
वे
अपने
बयानों
और
गतिविधियों
के
कारण
अक्सर
चर्चा
में
रहते
हैं।
मूल
रूप
से
जौनपुर
जिले
के
केराकत
गांव
के
निवासी
रवि
किशन
ने
गोरखपुर
संसदीय
क्षेत्र
से
बीजेपी
के
टिकट
पर
दूसरी
बार
जीत
हासिल
की
है।
उन्होंने
पिछले
33
वर्षों
में
भोजपुरी,
हिंदी
और
दक्षिण
भारतीय
फिल्मों
में
काम
किया
है।
हाल
ही
में
उन्हें
हिंदी
फिल्म
‘लापता
लेडीज’
के
लिए
फिल्मफेयर
अवार्ड
भी
मिला
था,
जिसकी
खुशी
अभी
भी
मनाई
जा
रही
थी
कि
दादा
साहब
फाल्के
पुरस्कार
की
घोषणा
हो
गई।
इस
खबर
से
उनके
समर्थकों
और
चाहने
वालों
में
उत्साह
फैल
गया।
लोगों
ने
उन्हें
फोन
पर
बधाई
देनी
शुरू
कर
दी
और
कई
लोग
उनके
आवास
पर
भी
पहुंचे।
बता
दें
कि
रवि
किशन
इन
दिनों
बिहार
विधानसभा
चुनाव
में
स्टार
प्रचारक
के
रूप
में
व्यस्त
हैं।
पिछले
दो
दिनों
से
वे
गोरखपुर
में
थे,
जहां
उन्होंने
मुख्यमंत्री
योगी
आदित्यनाथ
के
साथ
विभिन्न
कार्यक्रमों
में
मंच
साझा
किया।
फिल्मफेयर
अवार्ड
मिलने
पर
रवि
किशन
ने
इसे
अपनी
33
वर्षों
की
तपस्या
का
फल
बताया
था,
जिसे
उन्होंने
अपने
माता-पिता,
समर्थकों
और
चाहने
वालों
को
समर्पित
किया
था।
सांसद
के
पीआरओ
पवन
दुबे
ने
बताया
कि
रवि
किशन
को
दादा
साहब
फाल्के
इंटरनेशनल
फिल्म
फेस्टिवल
पुरस्कार
मिलने
की
जानकारी
शनिवार
(1
नवंबर)
की
रात
को
मिली।
दुबे
ने
कहा,
“मैं
रवि
किशन
के
साथ
कई
वर्षों
से
जुड़ा
हूं।
उन्होंने
इस
मुकाम
को
हासिल
करने
के
लिए
बहुत
तपस्या
और
मेहनत
की
है,
मैं
इसका
गवाह
हूं।
आज
उन्हें
जो
भी
सम्मान
मिल
रहा
है,
वह
उनकी
कड़ी
मेहनत
और
लगन
का
ही
परिणाम
है।”
रवि
किशन
ने
भोजपुरी
फिल्मों
में
काम
करने
के
बाद
बॉलीवुड
में
भी
अपनी
किस्मत
आजमाई।
कई
सालों
के
संघर्ष
के
बाद
उन्हें
फिल्मों
में
छोटी
भूमिकाएं
मिलनी
शुरू
हुईं।
हिंदी
फिल्म
‘हेरा-फेरी
2’
में
उनके
तुतलाने
वाले
विलेन
के
किरदार
को
दर्शकों
ने
खूब
पसंद
किया
था,
जिसके
लिए
उन्हें
अवार्ड
भी
मिला
था।
रवि
किशन
ने
अब
तक
विभिन्न
भाषाओं
में
लगभग
200
फिल्मों
में
काम
किया
है,
जो
भोजपुरी
सिनेमा
के
लिए
एक
रिकॉर्ड
है।
दादा
साहब
फाल्के
इंटरनेशनल
फिल्म
फेस्टिवल
पुरस्कार
मिलने
पर
उन्होंने
कहा,
“यह
सब
मुझे
मेरे
पूज्य
माता-पिता
के
आशीर्वाद,
समर्थकों
के
प्यार
और
गुरु
गोरखनाथ
बाबा
के
आशीर्वाद
से
प्राप्त
हुआ
है।”
उन्होंने
आगे
कहा,
“मुझे
प्रधानमंत्री
मोदी
और
महाराज
योगी
से
बेहतर
करने
की
प्रेरणा
मिलती
है।
इसके
लिए
मैं
सभी
का
हृदय
की
गहराइयों
से
आभार
व्यक्त
करता
हूं।”
-

प्रियंका चोपड़ा का कमबैक हुआ पक्का, राजामौली और महेश बाबू की फिल्म में आएंगी नजर, ऐसा होगा किरदार
-

शाहरुख ने बर्थडे पर दिया फैंस को झामफाड़ गिफ्ट, ‘किंग’ का हुआ अनाउंसमेंट, 1 मिनट के वीडियो ने मचाया हाहाकार!
-

इन 5 कीमती चीजों के चलते 60 साल के शाहरुख खान बने 12,490 करोड़ के मालिक, ऐसे छापते हैं पैसे
-

OMG! 21 साल की हसीना के सामने दो लड़कियों ने सड़क पर की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस के उड़ गए होश
-

Dharmendra Hospitalised: ICU में भर्ती 89 साल के धर्मेंद्र, क्या हुआ एक्टर को? अब असली वजह आई सामने
-

‘सुशांत सिंह राजपूत को 2 लोगों ने मारा था’, एक्टर की बहन श्वेता का शॉकिंग खुलासा, क्या बदल जाएगी मौत की थ्योरी
-

Nupur Alankar कौन? 150 TV शो-फिल्मों में किया काम, अचानक बनी भिखारन! क्यों पति को छोड़ गुफा में लिया संन्यास?
-

Katrina Kaif की पर्सनल फोटो वायरल, भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, गुस्से में सरेआम कह दी ऐसी बात
-

Aishwarya Rai ने एक नहीं, 2 नहीं, 3 मर्दों को दिया धोखा? क्यों हुआ प्यार का दर्दनाक अंत? ये है उनकी लव लाइफ
-

Mumbai Hostage Case में नया ट्विस्ट, फेमस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी रोहित आर्य का खोला ऐसा राज
-

Zubeen Garg की आखिरी फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ ने मचाई ऐसी धूम, 800 स्क्रीन पर हाउसफुल, क्या है मूवी में खास?
-

OTT Release In November 2025: नवंबर में होगा धमाका, एक बढ़कर एक सीरीज होंगी रिलीज

