Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Ranya Rao: कन्नड़ा एक्ट्रेस रान्या राव चंद दिन पहले बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अरेस्ट किए जाने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। दुबई से 14 किलोग्राम से ज़्यादा सोना तस्करी करने की कोशिश करने के आरोपों के कारण रान्या राव को पुलिस ने 3 मार्च को अरेस्ट किया था।
इस खबर ने सबका ध्यान इसलिए खींचा क्यों रान्या राव कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जो कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। हालांकि रामचंद्र राव ने बेटी की कथित आपराधिक गतिविधियों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए किनारा कर लिया है।

वहीं अरेस्ट होने के बाद रान्या राव ने सोने की तस्करी के आरोपों के बारे में अपने बयान में महत्वपूर्ण बदलाव किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में अपराध स्वीकार करने के बाद, अब उन्होंने डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को संबोधित एक पत्र में अपने को बेगुनाह बताया है।
इस लेटर में एक्ट्रेस ने दावा किया है कि दो सप्ताह पहले हवाई जहाज पर गिरफ्तारी के समय से ही डीआरआई अधिकारियों ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे और मारपीट किए जाने के बावजूद, उन्होंने अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए किसी भी बयान पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। हालाँकि, दबाव असहनीय हो गया, जिसके कारण उन्होंने 40 खाली पन्नों के अलावा लगभग 50 से 60 टाइप किए हुए पन्नों पर हस्ताक्षर किए।
रान्या ने कहा “जब मुझे हिरासत में लिया गया, तब से लेकर अदालत में पेश होने तक, मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, मुझे उन अधिकारियों ने 10-15 बार थप्पड़ मारे, जिन्हें मैं पहचान सकती हूं। बार-बार मारपीट के बावजूद, मैंने उनके द्वारा तैयार किए गए बयानों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।” “बहुत ज़्यादा दबाव और शारीरिक हमले के तहत, मुझे DRI अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए 50-60 टाइप किए गए पन्नों और लगभग 40 खाली सफ़ेद पन्नों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।”
फिल्म उद्योग में रान्या राव की यात्रा बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद शुरू हुई। कर्नाटक के चिकमगलूर से आने वाली, उन्होंने 2014 की फ़िल्म माणिक्य से कन्नड़ सिनेमा में एंट्री की। इस फिल्म का निर्देशन और अभिनय सुदीप ने किया था। फ़िल्म में, उन्होंने एक धनी युवती और नायक की प्रेमिका मानसा का किरदार निभाया था।
रान्या राव को 2016 में तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री की और विक्रम प्रभु के साथ रोमांटिक ड्रामा वाघा में अभिनय किया। राव ने कन्नड़ 2017 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में पटकी* के साथ वापसी की, एक कॉमेडी जिसमें उन्होंने संगीता की भूमिका निभाई है।
-

अर्जुन तेंदुलकर कितने अमीर हैं? कुल नेटवर्थ जानकर खिसक जाएगी ज़मीन, जानिए बैंक बैलेंस
-

Sania Mirza: रोजा में भी नहीं रुकीं सानिया मिर्जा, इस काम से किया सबको हैरान, देखते ही फैंस के छूटे पसीने
-

60 की उम्र में आमिर खान को मिला नया प्यार, 25 साल से दोस्त को डेट कर रहे एक्टर, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?
-

मकर राशिफल आज: परिवारवालों का मिलेगा साथ, दिन बेहद खूबसूरत
-

‘हिना खान का खर्च उठाया और उसने…’, राजन शाही का कैंसर से जूझ रही Hina को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
-

Chandra Grahan 2025: होली पर लगा चंद्र ग्रहण, क्या चांद का रंग होगा लाल? क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट?
-

Khatu Shyam ji Ko Chitthi: ‘मुझे शेयर बाजार में भविष्य बनाना है, प्रतिमाह कमाई 1 लाख रुपए कर दे बाबा श्याम’
-

वृषभ राशिफल आज: खिंचाव और तनाव को दूर करें, खुश रहें
-

‘आप बस अपना काम,’ युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ महविश ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
-

Anuj Chaudhary: 52 बार जुमा, 1 बार होली वाले संभल CO के बाद SSP-DM के बयान वायरल, सुनें क्या बोले?
-

Raveena Tandon की बेटी ने की दूसरे धर्म में शादी, बौखलाए लोग, फिर छिड़ी ऐसी लड़ाई
-

Mumbai vs Gujarat Pitch Report: मुंबई बनाम गुजरात में आज फाइनल की जंग, एक्शन से पहले जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

