
Last Updated:
Ranchi Crime Nws: रांची के बरियातू इलाके में एक शव को बीच सड़क पर ही दफना दिया गया. शव दफनाने की वजह से इलाके के लोग दहशत में हैं. मामले की शिकायत न सिर्फ बरियातू थाने में बल्कि वरीय अधिकारियों तक की गई है. वहीं,…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- बीच सड़क पर शव को दफनाया गया, आखिर क्या है वजह और लोग क्यों हैं भयभीत?
- रांची के बरियातू इलाके के लोग दहशत में हैं, भू-माफियाओं पर लगाया जा रहा आरोप.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान इलाके में सड़क पर ही बीते दिनों एक शव को दफना दिया गया. घटना के बाद से इलाके के लोग भय के माहौल में हैं. लोगों का कहना है कि अचानक से करीब 40 की संख्या में पहुंचे और शव को दफना कर चले गए. इलाके के लोग इतनी संख्या में लोगों को देख कुछ समझा पाते तब तक शव दफनाने की पूरी विधि पूरी कर लोग चलते बने.
बताया जा रहा है कि दोपहर का वक्त होने होने के कारण कई लोग अपने घरों के नहीं थे. लेकिन, जब शाम वे पहुंचे वे स्थिति देख और जान हतप्रभ हो गए, क्योंकि बीच सड़क में पहली बार किसी शव को दफनाया गया था. वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोग रांची के डीसी, एसडीओ और स्थानीय ताने में भी शिकायत की, लेकिन मामले में स्थानीय थाने द्वारा पड़ताल तो की गई मगर कार्रवाई कुछ नहीं की गई.
वहीं, इलाके के लोगों का कहना है करीब 40 वर्ष पूर्व ये पूरी जमीन मसना की थी, लेकिन समय के साथ इसकी जमीन को बेच दिया गया और वहां पर इमारतें खड़ी हो गईं और लोग रहने लगे. सैकड़ों की संख्या में इलाके में आबादी बस गई और मसाना स्थल पूरी तरह से खत्म हो गया. लेकिन, अब उसी इलाके के सड़क पर शव को दफनाए जाने से सभी भयभीत हैं.
पुलिस का ढीला ढाला रवैया और कोई नहीं एक्शन लिए जाने पर लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कही इसके पीछे भी माफियाओं का हाथ तो नहीं. बहरहाल, मामले की जांच की जरूरी है वहीं इस तरह से सड़क पर शव को दफनाया जाना कहीं न कहीं गलत है, क्योंकि मरनेवाले व्यक्ति के शव को उचित स्थान नहीं मिल पाया. वहीं, कहीं यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं!
Ranchi,Jharkhand
January 15, 2025, 11:53 IST

