Last Updated:
Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश, चीन और पाकिस्तान के साथ तनाव पर बात की. उन्होंने मोहम्मद यूनुस के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और भारत की संवाद की नीति पर जोर दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सभी पड़ोसी देशों के साथ हर मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहता है.
राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर बात की.नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहली बार तीन पड़ोसी देशों के साथ तनाव को लेकर बात की और कहा कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं. सबसे पहले बांग्लादेश को लेकर उन्होंने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश को ऐसे किसी भी कदम से बचना चाहिए, जिससे भारत के साथ उसके संबंधों पर असर पड़ता है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के उकसावे वाली बयानबाजी को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था. दरअसल, हाल ही में यूनुस ने एक पाकिस्तानी जनरल को बांग्लादेश का एक नक्शा दिया, जिसमें भारत के नॉर्थ-ईस्ट का हिस्सा बांग्लादेश में दिखाया गया था. राजनाथ सिंह ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

