Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Raid 2 Box Office Collection Day 7: पिछले सात दिनों से अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। पहले रविवार के बाद फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाया।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने ‘रेड 2’ सातवें दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 90.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वीकेंड के अलावा अब ये कलेक्शन गिरता ही जा रहा है। पहले दिन की कमाई और रिस्पॉन्स देख, एक्पर्ट्स ने ये माना था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, इसके शोज की संख्या भी कम हुई है। फिल्म की रिलीज के वक्त फिल्म को भारत भर में 4843 शोज मिले थे। लेकिन अब इनकी संख्या 4711 पहुंच गई है। अजय देवगन की इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही थीं। रेड 2 का क्लैश संजय दत्त स्टारर द भूतनी से हुआ था। हालांकि उस फिल्म का बज था, लेकिन कमाई के मामले में वो पहले ही दिन से फुस्स साबित हुई है। अब 9 मई को सिनेमाघरों में नई फिल्म आने वाली है, ऐसे में देखना है कि रेड 2 की कमाई जारी रहती है या नहीं।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।
-

‘मरने में आपके 2 घंटे रह गए हैं’, जावेद अख्तर के खिलाफ जहर उगलने वालीं बुशरा अंसारी कौन हैं?
-

Raid 2 BO Collection Day 6: अजय देवगन की ‘रेड 2’ की हालत खराब, 100 करोड़ क्लब में पहुूंचना हुआ मुश्किल
-

Met Gala 2025: मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, पगड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर किया ऐसा काम
-

जिस पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर बॉलीवुड फिल्म बना रहा था, उसने ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक बताया
-

ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ की सक्सेस की पीछे किसका हाथ? राजकुमार राव ने जवाब दे दिया
-

आमिर खान ने ‘तारे जमीन पर’ को माना अपनी पसंदीदा फिल्म, बताई ये दिलचस्प वजह
-

‘हम देख रहे हैं’, भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, बोलीं- ये कायर हरकत
-

Met Gala 2025: मेट गाला 2025 में शाहरुख खान के डेब्यू ने मचाया हंगामा, K लॉकेट ने लूट ली महफिल
-

Operation Sindoor: ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत’, क्यों वायरल हो रहा है ये डायलॉग? क्या है इसके पीछे की कहानी?
-

India-Pakistan War: ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘उरी’ तक, पाकिस्तान हमले पर बनीं ये 5 फिल्में आज ही देख लें
-

Operation Sindoor: भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक से बॉलीवुड बोल उठा ‘भारत माता की जय’, ये है सेलेब्स का रिएक्शन
-

Rekha: रेखा ने 70 की उम्र में जवां दिखने का खोला राज, आज ही फॉलो करें एक्ट्रेस का स्कीनकेयर रूटीन

