Last Updated:
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आकाशवाणी भवन में चल रहे धरने को रात भर जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्रदर्शनकारियों से वहां से हट जाने को कहा था.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने आकाशवाणी भवन ने जबरन हटाया.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मंगलवार 6 अक्तूबर की शाम कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया और आकाशवाणी भवन खाली करा लिया है. इस दौरान पुलिस पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी जबरन बस में बिठाकर ले जाती दिखी.
राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता दोपहर से ही वहां धरना दे रहे थे और चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात होने तक धरना जारी रखने पर अड़े हुए थे. हालांकि पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि आकाशवाणी भवन में चल रहे धरने को रात भर जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी और प्रदर्शनकारियों से वहां से हट जाने को कहा था.
बैरिकेड पर चढ़े राहुल, बस में बैठीं प्रियंका
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते हुए नजर आए. वहीं पुलिस कई विपक्षी सांसदों और कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर वहां से ले जाती दिखी. प्रियंका गांधी को भी एक बस में बैठाया गया, लेकिन वह कुछ ही देर बाद बस से उतरकर फिर अपने भाई राहुल गांधी के पास पहुंच गईं.
सब याद रखा जाएगा https://t.co/2A6KHcft9f

