India
oi-Smita Mugdha
Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दो दिन पहले भारत सरकार और विदेश मंत्री से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल किए थे। अब सोमवार को उन्होंने अपनी पुरानी एक्स पोस्ट को फिर से रीशेयर करते हुए मोदी सरकार और विदेश मंत्री पर सवाल दागे हैं। कांग्रेस सांसद ने पहले एक निजी मीडिया चैनल का वीडियो शेयर कर दावा किया था कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान को पहले से जानकारी थी। हालांकि, विदेश मंत्रालय की ओर से इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि यहां तथ्यों को पूरी तरह से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। विदेश मंत्री के बयान के एक हिस्से को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
बता दें कि पीआईबी (PIB) ने पहले ही फैक्ट चेक करते हुए इन दावों को झूठ करार दिया है। पीआईबी ने स्पष्ट कर दिया है कि विदेश मंत्री ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर कहा कि सरकार को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए और यह बताए कि आईएएफ (IAF) के कितने विमानों के नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर घमासान! राहुल गांधी के आरोपों पर सेना ने किया साफ, ‘पाक को पहले नहीं, बाद में दी गई जानकारी’
Rahul Gandhi ने ट्विटर पर दागे सवाल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर पूछा, ‘विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चुप्पी बहुत कुछ कह रही है – यह निंदनीय है। इसलिए मैं फिर से पूछ रहा हूं कि पाकिस्तान को पहले से जानकारी थी और इस वजह से हमने अपने कितने एयरक्राफ्ट खोए हैं। यह कोई चूक नहीं है। यह अपराध है और देश को सच जानने का अधिकार है।’ इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को मीडिया के सामने कहा था कि राहुल गांधी ने विदेश मंत्री और सरकार से जो सवाल पूछे हैं, वो बेहद वाजिब हैं उनका जवाब मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र ‘राहुल की नई रणनीति’, क्या NDA के लिए बन सकती है चुनौती
PIB ने पहले ही फैक्ट चेक कर देश को बताई है सच्चाई
बता दें कि राहुल गांधी ने एक मीडिया चैनल की क्लिप शेयर करते हुए कहा था कि भारत के विदेश मंत्री ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को पहले से थी। उन्होंने इसे देश के साथ धोखा बताया था। हालांकि, पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुए कहा है कि इस तरह का कोई बयान विदेश मंत्री ने नहीं दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में किया जाने वाला यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

