Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Radhika Yadav News,रील्स, ताने या कुछ और… टेनिस प्लेयर राधिका यादव की क्यों हत्या? पिता के बार-बार बयान बदलने से बढ़ा सस्पेंस – radhika yadav tennis player murdered by father gurugram police answer reason
Hindi News

Radhika Yadav News,रील्स, ताने या कुछ और… टेनिस प्लेयर राधिका यादव की क्यों हत्या? पिता के बार-बार बयान बदलने से बढ़ा सस्पेंस – radhika yadav tennis player murdered by father gurugram police answer reason

HawkNewsBy HawkNewsJuly 12, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Radhika Yadav : हरियाणा की पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। भले ही राधिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इस घटना ने कई सवाल पीछे छोड़ दिये हैं। राधिका के 49 वर्षीय पिता दीपक यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

Radhika Yadav News Today
राधिका यादव और उसके पिता दीपक (फाइल फोटो)

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में हुए टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में पिता का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। रील्स या टेनिस अकादमी, क्या है राधिका हत्याकांड का कारण? पुलिस ने सच्चाई बताई।गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने करते हुए कहा कि घटनास्थल से गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। एक दिन के लिए आरोपी की पुलिस रिमांड दी गई है।

पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि रील्स या वीडियो इस हत्याकांड का कारण बना। यह वीडियो काफी पुराना है। परिजनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

टेनिस अकादमी बंद करने को कहते थे पिता

उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बेटी राधिका यादव द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से पिता नाराज थे। पिता दीपक यादव ने कई बार टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन बेटी राधिका यादव नहीं मानी। इस पर पिता ने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया गया।

कभी अकादमी नहीं आए राधिका के पिता

टेनिस अकादमी के केयरटेकर तनु सिंह ने कहा कि राधिका यादव सुबह-शाम यहां 2 बच्चों को टेनिस की ट्रेनिंग के लिए आती थी। वह शांत स्वभाव और मिलनसार थी। वह शालीनता से बात करती थी। राधिका के पिता कभी उसके साथ यहां नहीं आए।

रेवाड़ी में मिले कारतूस

राधिका यादव हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस के रिमांड पेपर की डिटेल्स के अनुसार, हत्या में शामिल पिस्तौल के कारतूस बरामद करने हैं। दीपक यादव की लाइसेंस पिस्तौल के साथ मिले कारतूस रेवाड़ी के पास अपनी जमीन पर रखे मिले। घर से डीवीआर सीज किया गया है। पहली मंजिल पर जाने के रास्ते में ही सीसीटीवी लगा है। स्पेशल टीम बुलाई है, आरोपी दीपक के सामने ही सीसीटीवी डीवीआर की जांच होगी।

बार-बार बयान बदल रहा पिता

दीपक पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और बार-बार अपना बयान बदल रहा है। हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाना है। सोशल मीडिया की भी जांच करनी है। राधिका की सोशल मीडिया प्रोफाइल गायब है, उसकी जांच करनी है।

राधिका यादव को पिता ने मारी थी गोली

गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में पिता ने 25 वर्षीय बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पिता-पुत्री के बीच टेनिस अकादमी को लेकर तीखी बहस हुई। बहस के दौरान दीपक ने लाइसेंसी पिस्तौल से राधिका पर गोली चला दी, जिनमें से एक गोली उनकी गर्दन में और दो पीठ में लगीं। गोली लगने के बाद राधिका जमीन पर गिर पड़ी। चाचा कुलदीप यादव ने राधिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाई ने दी मुखाग्नि

पुलिस के अनुसार, राधिका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार के लिए पास के वजीराबाद स्थित उनके गांव ले जाया गया। एक ग्रामीण ने बताया कि युवती के अंतिम संस्कार के समय वहां सन्नाटा पसरा था और कई लोगों की आंखों में आंसू भी थे। उसके शोकाकुल परिजनों सहित कम से कम 150 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उसके भाई धीरज ने चिता को अग्नि दी।

नहीं मिल रहे सवालों के जवाब

गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित घर में खाना बना रही अपनी बेटी की पीठ में पिता ने गोली क्यों मारी? क्या उसकी टेनिस अकादमी की वजह से? क्या पिछले साल बनाए गए उसके किसी संगीत वीडियो की वजह से? क्या उसके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची थी? या फिर कुछ और ही था? जैसे-जैसे लोगों को एक सफल महिला की चौंकाने वाली हत्या के बारे में जानकारी मिली, अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि दीपक यादव ने कबूल किया कि उसने राधिका पर गोली चलाई, क्योंकि उसे अक्सर उसकी कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था। पुलिस ने एक बयान में दावा किया कि राधिका की संचालित टेनिस अकादमी ही दोनों (पिता-पुत्री) के बीच विवाद का कारण थी। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप सिंह ने कहा, ‘उसके पिता इससे खुश नहीं थे।’ सिंह ने कहा कि दीपक ने खुलासा किया है कि उसे अपनी बेटी द्वारा टेनिस अकादमी चलाने पर आपत्ति थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। कई बार दीपक ने राधिका को अकादमी बंद करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं मानी।

कहां थी राधिका की मां?

राधिका यादव पिछले साल एक संगीत वीडियो में नजर आई थीं। इस वीडियो में एक अन्य कलाकार भी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि इस संगीत वीडियो की वजह से घर में तनाव पैदा हुआ हो, इसलिए वह इस पहलू की भी जांच करेंगे। पुलिस ने कहा कि वह पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि घटना के समय उसकी मां क्या कर रही थीं।

शशि मिश्रा

लेखक के बारे मेंशशि मिश्रानिष्पक्षता, ईमानदारी, आत्मविश्वास और जिज्ञासु वृत्ति के साथ पत्रकारिता। जुनून की शुरुआत 2007 में अमर उजाला से। दैनिक जागरण कानपुर ने तराशा। सहारा में पॉलिशिंग और नवभारत टाइम्स ने दी चमक। सफर Navbharattimes.com के साथ जारी। लिखने, घूमने और नई बातों को जानने एक्सप्लोर करने में दिलचस्पी। जीवन का फंडा: हर किसी के पास दो रास्ते होते हैं, भाग लो (Run) या भाग लो (Part)। मैं भागने की जगह भाग लेना चुनती हूं।… और पढ़ें