Entertainment
oi-Purnima Acharya
Pushpa 2: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाती नजर आ रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘पुष्पा 2’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। सिर्फ 5 दिन के अंदर इस फिल्म ने ओटीटी पर नया रिकॉर्ड बना लिया है।
दिसंबर 2024 में रिलीज हुई थी ‘पुष्पा 2’
5 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद थिएटर्स में ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन चुकी है जिसने दुनियाभर में 1741 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

‘पुष्पा 2’ ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड
-फिलहाल ‘पुष्पा 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना कमाल दिखा रही है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर गत 30 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। 5 दिनों बाद भी ये फिल्म ओटीटी पर वर्ल्डवाइड लेवल पर ट्रेंड कर रही है।
-फिल्म ‘पुष्पा 2’ ओटीटी पर नॉन इंग्लिश कैटेगरी में 5.8 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे नंबर पर लगातार ट्रेंड कर रही है। ऐसा करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
-जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को रीलोडेड वर्जन के साथ ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इससे पहले मेकर्स ने सिनेमाघरों में भी रीलोडेड वर्जन दिखाना शुरू किया था।
-इस समय ओटीटी पर फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टोटल ड्यूरेशन 3 घंटे 44 मिनट का हो गया है। 23 मिनट के रीलोडेड वर्जन के साथ इस फिल्म को देखा जा सकता है।
‘पुष्पा 2’ का टोटल कलेक्शन
फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 1233.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1741.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
-

क्या अब मुस्लिम बनने जा रही हैं ममता कुलकर्णी? धर्म को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

Surbhi Chandna की शादी के कुछ महीने बाद हुआ रो-रोकर बुरा हाल, सालगिरह से पहले बोलीं-‘पत्नी बनना आसान नहीं’
-

‘लोग लेस्बियन समझ रहे थे’ बाल कटवाने के बाद कीर्ति कुल्हारी की बढ़ी मुश्किलें, आते थे अजीब कमेंट्स
-

Nora Fatehi: क्या सच में हो गई नोरा फतेही की मौत? इंटरनेट पर मचा हंगामा, जानें वायरल वीडियो का सच
-

राजू, घनश्याम और बाबू राव की नाक में दम करेगा कबीरा, ‘हेरा फेरी 3’ की कास्ट पर बड़ा खुलासा
-

कंतारा: चैप्टर 1 को मैसिव बनाने में जुटे मेकर्स, फिल्म के वॉर सीन में शामिल के सैकड़ों फाइटर्स
-

रिलीज के पहले सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव को मिली सराहना, इंडियन सिनेमा को ट्रिब्यूट है फिल्म
-

ग्रैमी अवॉर्ड्स में Kanye West की पत्नी ने की हदें पार, बियांका ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, निकाला बाहर
-

उदित नारायण के बाद गुरु रंधावा को फीमेल फैन ने किया किस, जानें स्टेज पर सिंगर ने फिर क्या किया?
-

‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक्टर सनम जौहर हुए एक्साइटेड, बोले- ‘अभी भी नहीं हो रहा यकीन’
-

Arjun Rampal के साथ बड़ा हादसा, सिर पर गिरा कांच, जानें कैसी है एक्टर की हालत
-

Grammy Awards 2025: मौत के बाद भी सम्मान के लिए तरसे जाकिर हुसैन, ग्रैमी अवॉर्ड्स में सिंगर को लेकर हुई गलती
-

Grammy Awards 2025: कौन हैं ग्रैमी जीतने वाली चंद्रिका टंडन, म्यूजिक ही नहीं बिजनेस वर्ल्ड से है खास नाता
-

Janhvi Kapoor: जल गई जाह्नवी कपूर की पीठ, एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, बाथरूम से फोटो वायरल
-

फर्जी हैं अक्षय कुमार की स्काई फोर्स की कमाई के आंकड़े, ट्रेड एनलिस्ट का आरोप, बोले- ‘इतिहास की सबसे बड़ी’

