India
oi-Smita Mugdha
Puducherry Election 2026: अप्रैल-मई के महीने में संघ-शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तमिलनाडु से सटे पुड्डेचेरी के सियासी समीकरणों काफी दिलचस्प रहे हैं। प्रदेश में फिलहाल एनडीए की सरकार है। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) और बीजेपी यहां मिलकर सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में एनडीए मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि एआईएडीएमके के साथ गठबंधन नहीं होगा।
विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह AIADMK के साथ कोई नया गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने यह भी दोहराया कि मौजूदा गठबंधन एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाली एनआर कांग्रेस (NR Congress) के साथ पहले की तरह जारी रहेगा।

Puducherry Election: मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर एक नजर
– पुड्डुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है, जहां विधानसभा व्यवस्था मौजूद है। यहां कुल 30 निर्वाचित सीटें हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार 3 सदस्यों को नामित (Nominated MLAs) किया जाता है। यानी सदन की प्रभावी संख्या 33 मानी जाती है।
– बहुमत का आंकड़ा सामान्यतः 30 निर्वाचित सीटों के आधार पर 16 सीटें है। हालांकि, नामित सदस्यों की मौजूदगी सत्ता संतुलन में अहम भूमिका निभा सकती है, जैसा कि पिछली सरकारों के दौरान देखा गया है।
Puducherry NDA Alliance: मौजूदा सरकार का गणित
इस समय सत्ता में एनआर कांग्रेस और बीजेपी का गठबंधन है। 2021 के चुनाव में सीएम रंगास्वामी की पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं, जबकि BJP को 6 सीटें मिली थीं। साथ ही, 3 नामित सदस्यों का समर्थन भी NDA खेमे के साथ रहा। इस तरह गठबंधन ने आराम से बहुमत का आंकड़ा पार किया। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व में यह गठबंधन अब तक स्थिर माना जाता रहा है। ऐसे में बीजेपी का एआईएडीएमके से दूरी स्पष्ट संकेत है कि पार्टी पुड्डुचेरी में स्वतंत्र पहचान और मौजूदा समीकरण के साथ ही चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।
AIADMK का फैक्टर कितना अहम?
AIADMK तमिलनाडु की बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है और पुड्डुचेरी की राजनीति पर भी उसका प्रभाव रहा है। हालांकि, हाल के वर्षों में उसका जनाधार सीमित हुआ है। बीजेपी के ताजा बयान से साफ है कि वह तमिलनाडु की राजनीति से अलग रणनीति अपनाते हुए पुड्डुचेरी में स्थानीय गठबंधन पर भरोसा कर रही है। पुड्डुचेरी में NDA गठबंधन की परीक्षा होगी। विपक्षी इंडिया अलायंस (कांग्रेस और DMK) भी सक्रिय हैं। ऐसे में सीटों का छोटा आकार और गठबंधन की राजनीति चुनाव को बेहद रोचक बना सकती है।
-

BCCI को तगड़ा झटका, भारत से छिन सकती है वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC के नए प्लान से मचा हड़कंप
-

T20 World Cup 2026 में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस दिन होगा मुकाबला? नोट कर लें डेट
-

Weather Delhi-NCR: ये बारिश है नई आफत का संकेत! 48 घंटे बाद टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 February: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड, टी-20 विश्व कप 2026
-

Salim Khan की हेल्थ को लेकर डॉ. जलील पारकर का शॉकिंग खुलासा, MRI-CT Scan में सामने आया ऐसा सच
-

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव को हुई ये गंभीर बीमारी, चल रहा इलाज, जानें कैसी है हालत?
-

AI Summit 2026 Row: ‘देश का नाम खराब किया’, कौन हैं ये लाल साड़ी वाली नेहा सिंह? क्यों भड़के लोग?
-

AI Summit 2026: ‘छोटी सी दुकान से 52 एकड़ के विवि तक’, कौन हैं सुनील गलगोटिया? क्या है विवाद?
-

AI Impact Summit: मोदी पर फिदा हुई ये खूबसूरत महिला नेता! तारीफ में पढ़े कसीदे, किस बात से हुईं इम्प्रेस?
-

Gold Silver Price: 4 दिन में चांदी 33000 सस्ता, सोना 6 हजार फिसला, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट?
-

Salim Khan की हालत नाजुक,क्या हुआ सलमान खान के पिता को? कैसे पहुंचे वेंटिलेटर पर? पूरा सच आया सामने
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड, टी-20 विश्व कप 2026
-

Silver Rate Today Jaipur: जयपुर में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5,000 रुपये टूटा भाव, कितना है आज का रेट?
-

कागज नहीं जले, ब्लैक बॉक्स कैसे जल गया? रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को बताया साजिश, उठाए ये सनसनीखेज सवाल
-

Gold Rate Today: शादी सीजन में बड़ी राहत! सोने की कीमतों में लगा ब्रेक, कितना है आज 22K गोल्ड का भाव?

