बिना नंबर प्लेट का कार चला रहा था प्रबल
पुलिस के अनुसार, मंत्री प्रहलाद पटेल का बेटा प्रबल पटेल शनिवार को बिना नंबर की गाड़ी चला रहा था। जबलपुर के लेबर चौक पर गाड़ी रफ्तार में थी और एक डॉक्टर दंपति की गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी टकराने के बाद प्रबल पटेल उस दंपति के विवाद करने लगा जिस कारण से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की
सोशळ मीडिया में वायर वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विवाद में जब पुलिस ने बचाव किया तो प्रबल पटेल पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर रहा है। धक्का मुक्की करते हुए प्रबल पटेल ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जानते हो मैं कौन हूं? मेरे पापा मंत्री हैं। वह वीडियो में कहते हुए दिख रहा है कि वर्दी उउतरवा दूंगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर दंपति ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
डॉक्टर दंपति से क्या हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, प्रबल पटेल अपने एक दोस्त के साथ कार से लेबर चौक से निकल रहा था। उसकी गाड़ी रफ्तार में थी। इसी दौरान प्रबल पटेल ने मेडिकल कॉलेज एक डॉक्टर की बाइक को टक्कर मार दी। डॉक्टर ने प्रबल से कहा कि इतनी रफ्तार से गाड़ी क्यों चलाते हो जिसके बाद प्रबल और डॉक्टर के बीच विवाद शुरू हो गया।
कांग्रेस ने बोला हमला
कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करते हुए एमपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने लिखा- जानते नहीं, पापा मंत्री हैं और हम दबंग, तुम्हारी वर्दी उतरवा देंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल ने जबलपुर में बुजुर्ग दंपति को टक्कर मारने के बाद पुलिस वालों को इस अंदाज में धमकाया। भाजपा के राज में मंत्री पुत्रों का आतंक आमजनता झेलने को मजबूर है, पहले नरेंद्र शिवाजी पटेल, अब प्रह्लाद पटेल…कुर्सी की गर्मी का पूरा इस्तेमाल इनके बेटे अपनी दबंगई से कर रहे हैं।

